WWE Money in the Bank 2022- Ronda Rousey vs. Natalya : डब्ल्यूडब्ल्यूई मनी इन द बैंक का सीधा प्रसारण 2 जुलाई को लास वेगास के एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरिना से होगा। इस प्रीमियम इवेंट के लिए अब तक छह मैचों की घोषणा की जा चुकी है। जिसमें से एक में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी (Smackdown Women’s Champion Ronda Rousey) अपने टाइटल को नताल्या (Natalya) के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। यहां हम इसी मैच के संभावित अंत के साथ आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं इस मुकाबले के संभावित 3 अंत पर एक नजर।
WWE Money in the Bank 2022: रोंडा राउजी कर सकती हैं अपना टाइटल रिटेन
डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी ने रेसलमेनिया बैकलैश में शार्लेट फ्लेयर को एक आई क्वीट मैच में हराकर इस टाइटल को जीता था। जिसके बाद किसी बड़े इवेंट में यह रोंडा का पहला टाइटल डिफेंस है।
ऐसे में रोंडा किसी भी बड़े इवेंट में अपना टाइटल बिल्कुल भी नहीं हारना चाहेंगी। इसलिए हम इस प्रीमियम इवेंट में रोंडा को नताल्या पर जीत हासिल करते और अपना टाइटल सफलतापूर्वक रिटेन करते हुए देख सकते हैं।
Ronda Rousey vs. Natalya set for WWE Money in the Bank https://t.co/lu5L6kjv95 pic.twitter.com/vOxUgMstv6
— Wrestling Observer (@WONF4W) June 11, 2022
WWE Money in the Bank 2022: नताल्या बन सकती हैं नईं स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन
नताल्या जब से स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप की नंबर 1 कंटेंडर बनीं हैं, तब से वह रोंडा पर हावी रही हैं। कुछ हफ्ते पहले ही नताल्या ने रोंडा को शॉर्पशूटर लगाकर घायल कर दिया था और ऐसा ही कुछ हम इस प्रीमियम इवेंट में भी देख सकते हैं।
जहां नताल्या अपने शॉर्पशूटर और कुछ अन्य मूव्स से रोंडा पर हावी हो सकती हैं और रोंडा को इस मैच में हराकर नईं स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बन सकती हैं। हालांकि इसकी संभावान कम है। लेकिन इस प्रीमियम इवेंट में हमें यह सरप्राइज देखने को मिल सकता है।
WWE Money in the Bank 2022: मनी इन द बैंक विजेता कर सकती है नई स्मैकडाउन विमेंस चैपियनशिप
इस प्रीमियम इवेटं में एक विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच भी होने वाला है। जिसकी विजेता किसी भी चैंपियनशिप के लिए कभी भी और कहीं भी अपना कॉन्ट्रेक्ट कैश-इन कर सकती है।
ऐसे में हम रोंडा और नताल्या के मैच के अंत के बाद विमेंस मनी इन द बैंक विजेता को स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन पर अपना कॉन्ट्रेक्ट कैश इन करते हुए देख सकते हैं। जिसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स को एक नई चैंपियन मिल सकती है।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें