WWE Money in The Bank 2022 Match Card: डब्ल्यूडब्ल्यूई का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट मनी इन द बैंक 2 जुलाई को एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरिना में होगा। जिसके लिए अब तक छह मैचों का ऐलान हो चुका है। जिसमें मेंस और विमेंस लैडर मैच भी शामिल हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं मनी इन द बैंक के मैच कार्ड (Money in The Bank Match Card) पर एक नजर।
ये भी पढ़ें- WWE Raw: डब्ल्यूडब्ल्यूई में इस तारीख को करेंगे John Cena अपनी वापसी, कंपनी ने की आधिकारिक तौर पर घोषणा
WWE Money in The Bank 2022 Match Card: विमेंस लैडर मैच
मनी इन द बैंक के मुख्य आकर्षण में से एक विमेंस मनी इन द बैंक लैडर भी है। जिसके सभी प्रतियोगियों की घोषणा डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से कर दी गई है।
A match that could steal the show.
Who you rooting for tomorrow night at #MITB? pic.twitter.com/MFeHPgUNWy
— WWE (@WWE) July 2, 2022
जिसमें रॉ की तरफ से बेकी लिंच, असुका, एलेक्सा ब्लिस और लिव मॉर्गन शामिल हैं और वहीं स्मैकडाउन की तरफ से रकील रोड्रिगज, लेसी इवांस और शॉट्जी इस मुकाबले का हिस्सा बनेंगी।
WWE Money in The Bank 2022 Match Card: मेंस लैडर मैच
विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच की तरह ही मेंस लैडर मैच के लिए सभी प्रतियोगियों की घोषणा डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से कर दी गई है।
THE MATCH IS OFFICIAL!
Drop your predictions below. #MITB pic.twitter.com/GBMzPjZenS
— WWE (@WWE) July 2, 2022
इस मुकाबले के लिए रॉ की तरफ से रिडल, ओमोस, सैथ रॉलिंस इस मैच का हिस्सा बनेंगे। वहीं स्मैकडाउन की तरफ से शेमस, ड्रयू मैकइंटायर, सैमी जेन और मैडकैप मॉस ने इस मुकाबले के लिए क्वालिफाई किया है।
WWE Money in The Bank 2022 Match Card: यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच
यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन थ्योरी मनी इन दे बैंक प्रीमियम इवेंट में अपने टाइटल को बॉबी लैश्ले के खिलाफ डिफेंड करेंगे। बॉबी ने थ्योरी के खिलाफ यह मौका एक गोंटलेट मैच को जीतकर हासिल किया है।
Can @_Theory1 continue his run as #USChampion? Or will the reign of the All Mighty @fightbobby be upon us once again?
We find out tomorrow night at #MITB! #SmackDown pic.twitter.com/uz2NTfO98h
— WWE (@WWE) July 2, 2022
जहां उनका सामना चाड गेबल, ओटिस और थ्योर से हुआ था। जिसमें से चाड गेबल और ओटिस के खिलाफ लैश्ले ने डिस्क्वालिफिकेशन से मैच जीता और वहीं थ्योरी को पिन करते हुए, उन्होंने इस अवसर को अर्जित कर लिया।
WWE Money in The Bank 2022 Match Card: रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच
इस प्रीमियम इवेंट में रिया रिप्ले की जगह कार्मेला बियांका बिलेयर का सामना करती हुई नजर आएंगी। रॉ के एक एपिसोड में बियांका बिलेयर ने खुलासा किया कि उनकी प्रतिद्वंद्वी रिया रिप्ले को चिकित्सकीय रूप से मनी इन द बैंक के लिए मंजूरी नहीं दी गई है।
Who ya got at #MITB? pic.twitter.com/EgzmFhdhUy
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इसके बाद बियांका ने बताया कि आज रात कार्मेला, बेकी लिंच, असुका, लिव मॉर्गन और एलेक्सा ब्लिस एक फैटल-4-वे मैच में एक-दूसरे का सामना करेंगी और जो भी इस मैच का विजेता होगा। उसे टाइटल शॉट मिलेगा। जिसके कार्मेला ने सभी चारों फीमेल सुपरस्टार्स को हराकर इस मौके को अर्जित किया।
WWE Money in The Bank 2022 Match Card: यूनिफाइड टैग-टीम चैंपियंनशिप मैच
मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट में अनडिस्प्यूटेड टैग-टीम चैंपियंस द उसोस अपने टाइटल्स को द स्ट्रीट प्रॉफिट्स के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। इस मैच को डब्ल्यूडब्ल्यूई के द्वारा घोषित किया गया था।
The Undisputed WWE Tag Team Championship will be on the line at WWE #MITB! @WWEUsos @MontezFordWWE @AngeloDawkins
💰https://t.co/fDTRItdneN pic.twitter.com/fMfeSSysSX
— WWE (@WWE) June 17, 2022
WWE Money in The Bank 2022 Match Card: स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच
मनी इन द बैंक प्रीमियम इवेंट में रोंडा राउजी अपनी स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप को नताल्या के खिलाफ डिफेंड करेंगी। इस मैच को अब डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से ऑफिशियल भी कर दिया गया है।
Who will leave #MITB as the #SmackDown Women's Champion? pic.twitter.com/CgBrInXjUt
— WWE (@WWE) July 2, 2022
नताल्या ने स्मैकडाउन विमेंस टाइटल के लिए यह मौका तीन हफ्ते पहले एक सिक्स पैक चैलेंज को जीतकर अर्जित किया था। जहां उनका सामना रकील रोड्रगिज, शायना बॉस्जलर,आलिया,आलिया और शॉट्जी के साथ हुआ था।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें