WWE Money in The Bank 2022-Bianca Belair vs. Carmella: मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट में रॉ विमेंस चैंपियन बियांका बिलेयर (Bianca Belair) अपने टाइटल को रिया रिप्ले (Rhea Ripley) के खिलाफ डिफेंड करने वाली थीं। लेकिन अब डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से इस मैच में बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। जिसके अनुसार अब बियांका की चैलेंजर रिया नहीं बल्कि कार्मेला (Carmella) होंगी।
Who ya got at #MITB? pic.twitter.com/EgzmFhdhUy
— WWE (@WWE) June 21, 2022
WWE Money in The Bank 2022: कार्मेला कैसे बनीं बियांका बिलेयर की चैलेंजर?
👀@BeckyLynchWWE @AlexaBliss_WWE #WWERaw pic.twitter.com/MmVvZZ108x
— WWE (@WWE) June 21, 2022
मंडे नाइट रॉ के आज रात के शो की शुरुआत रॉ विमेंस चैंपियन बियांका बिलेयर ने की। जहां बियांका ने बताया कि उनकी प्रतिद्वंद्वी रिया रिप्ले को चिकित्सकीय रूप से मनी इन द बैंक के लिए मंजूरी नहीं दी गई है। इसके बाद उन्होंने एलेक्सा ब्लिस, लिव मॉर्गन, कार्मेला, असुका और बेकी लिंच के बीच एक फैटल-5-वे मैच की घोषणा की।
WOW!@CarmellaWWE is going to #MITB to challenge @BiancaBelairWWE for the #WWERaw #WomensChampionship! pic.twitter.com/fTdTVCNBBq
— WWE (@WWE) June 21, 2022
बियांका की घोषणा के बाद यह मैच शुरू हुआ। जहां पांचों फीमेल सुपरस्टार्स ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी। लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में कार्मेला ने लिव मॉर्गन को सुपरकिक लगाते हुए पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल करके वह बियांका के टाइटल की नंबर 1 कंटेंडर बन गईं।
Not nice, @CarmellaWWE!!#WWERaw pic.twitter.com/OCkiNRi9my
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इसके बाद रॉ पर बियांका बिलेयर को बैकस्टेज इंटरव्यू देते हुए देखा गया। जहां कार्मेला ने पीछे से आकर उन पर अटैक भी कर दिया था।
ये भी पढ़ें- WWE Raw: डब्ल्यूडब्ल्यूई में इस तारीख को करेंगे John Cena अपनी वापसी, कंपनी ने की आधिकारिक तौर पर घोषणा
WWE Money in The Bank 2022: मनी इन द बैंक के लिए घोषित अन्य मैच
- रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच- कार्मेला बनाम बियांका बिलेयर (C)
- स्मैकडाउन विमेंस चैंपियशियन मैच- नताल्या बनाम रोंडा राउजी (C)
- यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच- बॉबी लैश्ले बनाम थ्योरी (C)
- अनडिस्प्यूटेड टैग-टीम चैंपियनशिप मैच- द स्ट्रीट प्रॉफिट्स बनाम द उसोस (C)
- मेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच- सैथ रॉलिंस बनाम ओमोस बनाम ड्रयू मैकइंटायर बनाम शेमस (3 और प्रतियोगियों के बनाम घोषित होने बाकी है)
- विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच- असुका बनाम एलेक्सा ब्लिस बनाम लिव मॉर्गन बनाम रकील रोड्रिगज बनाम लेसी इवांस (2 और प्रतियोगियों के नाम घोषित होना बाकी है)
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें