WWE
WWE Money in the bank 2022: मनी इन द बैंक में गुप्त विगनेट प्रसारित होने के बाद फैल रही हैं कई तरह की अफवाहें, फैंस के अनुसार ये सुपरस्टार हो सकते हैं इस प्रोमो के पीछे

WWE Money in the bank 2022: मनी इन द बैंक में गुप्त विगनेट प्रसारित होने के बाद फैल रही हैं कई तरह की अफवाहें, फैंस के अनुसार ये सुपरस्टार हो सकते हैं इस प्रोमो के पीछे

WWE Money in the bank 2022: मनी इन द बैंक में गुप्त विगनेट प्रसारित होने के बाद फैल रही हैं कई तरह अफवाहें, फैंस के अनुसार ये सुपरस्टार हो सकते हैं इस प्रोमो के पीछे
WWE Money in the bank 2022: मनी इन द बैंक 2022 ने शुरू से लेकर अंत फैंस को काफी रोमांचित किया। लेकिन आज रात के शो में एक चीज ऐसी भी जिसने फैंस को सबसे ज्यादा आकर्षित किया। वह था एक मिस्ट्री सुपरस्टार (Mystery Superstar) का गुप्त विगनेट (Cryptic Vignette) ये भी पढ़ें- WWE Money […]

WWE Money in the bank 2022: मनी इन द बैंक 2022 ने शुरू से लेकर अंत फैंस को काफी रोमांचित किया। लेकिन आज रात के शो में एक चीज ऐसी भी जिसने फैंस को सबसे ज्यादा आकर्षित किया। वह था एक मिस्ट्री सुपरस्टार (Mystery Superstar) का गुप्त विगनेट (Cryptic Vignette)

ये भी पढ़ें- WWE Money in the bank 2022 Results: मनी इन द बैंक के ऑफ एयर होने के बाद Pat McAfee पर हुआ अटैक, साथ ही Theory ने भी प्रोमो कट करते हुए John Cena को ललकारा

इस क्लिप में खौफनाक बैकग्राउंड और संगीत के साथ एक मेल सुपरस्टार को दिखाया गया है। इसके साथ ही इस क्लिप में कई ईस्टर एग, कई जोड़ी रेसलिंग बूट्स, एक गोल्ड मेडल,चश्मा और “लैटिनो हीट” की एक लाइसेंस प्लेट शामिल थी।

लेकिन अब फाइटफुल सेलेक्ट ने मनी इन द बैंक के दौरान प्रसारित होने वाले इस गुप्त विगनेट पर एक अपडेट प्रदान किया। जिसमें उन्होंने कहा है कि इस क्लिप के पीछे का स्टार कोई और नहीं बल्कि हॉल ऑफ फेमर एज हैं। इस विजुअल में उनके सबसे बड़े दुश्मनों की कुछ चीजें शामिल थीं। जिसमें क्रिश्चयन का क्रॉस,हार्डी के दस्ताने, डडली बॉयज का चश्मा, कर्ट एंगल का गोल्ड मेडल और एडी ग्युरेरो लैटिनो हीट शामिल है।

https://twitter.com/ryansatin/status/1543415404160135169

पिछले महीने फिन बैलर, डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ले द्वारा उन्हें अपने ही ग्रुप द जजमेंट डे से बाहर कर दिया था। जिसके बाद एज डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी से दूर हो गए थे। इसके तुरंत बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई ने एज के लिए एक इंजरी की स्टोरीलाइन की घोषणा की थी। जिसके बाद यह देखना होगा कि एज कब और कैसे वापसी करते हैं।

ये भी पढ़ें- WWE Money in the bank 2022 Highlights: ये हैं मनी इन द बैंक 2022 के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या

WWE Money in the bank 2022:  मनी इन द बैंक में दिखाई गए विगनेट के बाद कई सुपरस्टार्स के बारे में फैल रही हैं अफवाहें
मनी इन द बैंक पर प्रसारित विगनेट ने फैंस को हैरान कर दिया है। इस क्लिप की गुप्त प्रकृति ने सभी को पहले विश्वास दिलाया कि यह ब्रे वायट की वापसी का संकेत हो सकता है, जिन्हें पिछले साल डब्ल्यूडब्ल्यूई से रिलीज कर दिया गया था।

इसके अलावा एक और अफवाह ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट गेबल स्टीवसन के बारे में है, जिन्होंने आधिकारिक तौर पर डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ हस्ताक्षर किए थे। लेकिन वह रेसलमेनिया 38 में दिखाई नहीं दिए। स्टीवसन के बारे में अफवाह इसलिए भी पक्की हो जाती है।

क्योंकि इस विगनेट में गोल्ड मेडल दिखाया गया है। लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि डब्ल्यूडब्ल्यूई इन विगनेट्स के साथ कहां जाने और मिस्ट्री सुपरस्टार की पहचान उजागर करने की योजना बना रही है।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick