Tennis
Wimbledon Winner 2021: ऑस्ट्रेलिया, फ्रेंच, विंबलडन जीतकर Novak Djokovic ने रचा इतिहास, नडाल और फेडरर भी आज तक नहीं कर सके ऐसा!

Wimbledon Winner 2021: ऑस्ट्रेलिया, फ्रेंच, विंबलडन जीतकर Novak Djokovic ने रचा इतिहास, नडाल और फेडरर भी आज तक नहीं कर सके ऐसा!

Wimbledon Winner 2021: ऑस्ट्रेलिया, फ्रेंच, विंबलडन जीतकर Novak Djokovic ने रचा इतिहास, नडाल और फेडरर भी आज तक नहीं कर सके ऐसा!
Wimbledon Winner 2021: ऑस्ट्रेलिया, फ्रेंच, विंबलडन जीतकर Novak Djokovic ने रचा इतिहास, नडाल और फेडरर भी आज तक नहीं कर सके ऐसा! नोवाक जोकोविच और माटियो बेरेटिनी के बीच विंबलडन 2021 का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसे जीतकर सर्बिया के स्टार प्लेयर नोवाक जोकोविच (Wimbledon Winner 2021) ने इतिहास रच दिया और 20 ग्रैंडस्लैम जीतने […]

Wimbledon Winner 2021: ऑस्ट्रेलिया, फ्रेंच, विंबलडन जीतकर Novak Djokovic ने रचा इतिहास, नडाल और फेडरर भी आज तक नहीं कर सके ऐसा! नोवाक जोकोविच और माटियो बेरेटिनी के बीच विंबलडन 2021 का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसे जीतकर सर्बिया के स्टार प्लेयर नोवाक जोकोविच (Wimbledon Winner 2021) ने इतिहास रच दिया और 20 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में रोजर फेडरर और राफेल नडाल के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गए. नोवाक जोकोविच ने माटियों बेरेटिनी को 3-1 सेट से मात देकर विंबलडन 2021 का खिताब अपने नाम किया. नोवाक जोकोविच 20 ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम करके राफेल नडाल और रोजर फेडरर की लिस्ट में तो शामिल हो गए हैं, लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड भी उन्होंने बना डाला जो ना राफेल नडाल और ना ही रोजर फेडरर कभी बना पाए हैं.

Wimbledon Winner 2021 – Novak Djokovic ने जीते सीजन के 3 ग्रैंडस्लैम

नोवाक जोकोविच ने 2021 की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंडस्लैम खिताब जीतकर की, उसके बाद पिछले महीने फ्रेंच ओपन फाइनल में जीतकर उन्होंने लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता. विंबलडन 2021 विनर बनकर उन्होंने सीजन के शुरूआती तीनों ग्रैंड स्लैम जीते, और अंतिम बार ऐसा कारनामा 1969 में Rod Laver ने अंतिम बार किया था.

यह भी पढ़ें – Wimbledon Final 2021: Novak Djokovic ने रचा इतिहास, 20वां ग्रैंड स्लैम जीतकर की रोजर फेडरर और राफेल नडाल की बराबरी

पहला सेट हारने के बाद तीनों सेट में जीते नोवाक जोकोविच

चौथे सेट में 6-4 से जीत दर्ज करते हुए नोवाक जोकोविच ने इतिहास रच दिया, उन्होंने छठा विंबलडन, 20वां ग्रैंडस्लैम और लगातार तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतकर एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. इससे पहले नोवाक जोकोविच विंबलडन फाइनल के पहले सेट में मोटेयो बेरेटिनी के हाथों हार गए थे.

यह भी पढ़ें – Wimbledon Final 2021: नोवाक जोकोविच ने मैच जीतने के बाद जीता बच्चों का दिल, खास अंदाज में किया सेलिब्रेट; video watch

Editors pick