Tennis
Forbes list: दुनिया के सबसे कमाऊ टेनिस प्लेयर हैं रोजर फेडरर, वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच और नाओमी ओसाका टॉप-5 में, जानिए लिस्ट

Forbes list: दुनिया के सबसे कमाऊ टेनिस प्लेयर हैं रोजर फेडरर, वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच और नाओमी ओसाका टॉप-5 में, जानिए लिस्ट

Forbes list: सबसे कमाऊ टेनिस प्लेयर हैं Roger Federer, US Open 2021, top-earning tennis players, Naomi Osaka, Novak Djokovic, Rafael Nadal
Forbes list: दुनिया के सबसे कमाऊ टेनिस प्लेयर हैं रोजर फेडरर, वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच और नाओमी ओसाका टॉप-5 में, जानिए लिस्ट- 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टेनिस प्लेयर हैं। इस बात की पुष्टि Forbes मैगजीन ने की है। इस मैगजीन ने दुनिया के […]

Forbes list: दुनिया के सबसे कमाऊ टेनिस प्लेयर हैं रोजर फेडरर, वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच और नाओमी ओसाका टॉप-5 में, जानिए लिस्ट- 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टेनिस प्लेयर हैं। इस बात की पुष्टि Forbes मैगजीन ने की है। इस मैगजीन ने दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टेनिस प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है। इसमें रोजर फेडरर टॉप पर काबिज हैं, जिनकी कमाई 90.6 मिलियन (करीब 662 करोड़ रुपए) है। US Open 2021, Roger Federer, Forbes list, top-earning tennis players, Naomi Osaka, Novak Djokovic, Rafael Nadal

इस लिस्ट में वर्ल्ड नंबर-1 सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच, स्पेनिश प्लेयर राफेल नडाल और जापान की स्टार प्लेयर नाओमी ओसाका टॉप-5 में काबिज हैं।

टॉप-3 में दो महिला खिलाड़ी
टॉप-3 सबसे ज्यादा कमाऊ टेनिस प्लेयर्स में 2 महिलाएं काबिज हैं। फेडरर के बाद दूसरे नंबर पर नाओमी ओसाका काबिज हैं, जिनकी कमाई 60.1 मिलियन (करीब 439 करोड़ रुपए) है। तीसरे नंबर पर काबिज अमेरिकन सेरेना विलियम्स की कमाई 41.8 मिलियन (करीब 305 करोड़ रुपए) है।

जोकोविच और नडाल की कमाई
फेडरर के साथ जोकोविच और नडाल ने भी 20-20 बार ग्रैंड स्लैम जीते हैं। कमाई के मामले में जोकोविच चौथे नंबर पर काबिज हैं, जिनकी कमाई 38 मिलियन (करीब 277 करोड़ रुपए) है। 5वें नंबर पर राफेल नडाल हैं, जो 27 मिलियन (करीब 197 करोड़ रुपए) की सालाना कमाई करते हैं। US Open 2021, Roger Federer, Forbes list, top-earning tennis players, Naomi Osaka, Novak Djokovic, Rafael Nadal

ये भी पढ़ें: US Open 2021: Naomi Osaka को दूसरे राउंड में मिला वाकओवर, पूर्व चैंपियन Sloane Stephens ने Coco Gauff को हराया

दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-10 टेनिस खिलाड़ी

Roger Federer – $90.6 million

Naomi Osaka – 60.1 million

Serena Williams – $41.8 million

Novak Djokovic – $38 million

Rafa Nadal – $27 million

Kei Nishikori – $26 million

Daniil Medvedev – $13.9 million

Dominic Thiem – $8.9 million

Stefanos Tsitsipas – $8.1 million

Ash Barty – $5.8 million

Editors pick