Tennis
US OPEN 2021: इतिहास रचने पर Novak Djokovic की नजर, Roger Federer और Rafael Nadal को छोड़ सकते हैं पीछे

US OPEN 2021: इतिहास रचने पर Novak Djokovic की नजर, Roger Federer और Rafael Nadal को छोड़ सकते हैं पीछे

US OPEN 2021, Novak Djokovic, US Open, Roger Federer, Rafael Nadal, US OPEN Preview
US OPEN 2021: इतिहास रचने पर Novak Djokovic की नजर, Roger Federer और Rafael Nadal को छोड़ सकते हैं पीछे- अपने करियर का रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम और पिछले पांच दशक से अधिक समय में एक कैलेंडर वर्ष में सारे ग्रैंडस्लैम जीतने की दहलीज पर खड़े सर्बिया के नोवाक जोकोविच पर अमेरिकी ओपन टेनिस में सभी की […]

US OPEN 2021: इतिहास रचने पर Novak Djokovic की नजर, Roger Federer और Rafael Nadal को छोड़ सकते हैं पीछे- अपने करियर का रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम और पिछले पांच दशक से अधिक समय में एक कैलेंडर वर्ष में सारे ग्रैंडस्लैम जीतने की दहलीज पर खड़े सर्बिया के नोवाक जोकोविच पर अमेरिकी ओपन टेनिस में सभी की नजरें होंगी। जोकोविच के स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल के समान 20 ग्रैंडस्लैम हैं। जोकोविच इनदोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन सकते हैं। US OPEN 2021, Novak Djokovic, US Open, Roger Federer, Rafael Nadal, US OPEN Preview- follow hindi.insidesport.in

US OPEN 2021:  जोकोविच ने कहा ,‘‘ इसमें कोई शक नहीं कि मेरे लिये यह बहुत बड़ी प्रेरणा है। लेकिन मुझे अहसास है कि मानसिक रूप से संतुलन कैसे बनाना है। मेरे यहां खेलने को लेकर काफी हाइप है चूंकि रफेल नडाल और रोजर फेडरर भी नहीं खेल रहे हैं। ’’

ये भी पढ़ें- US Open qualifiers: अमेरिकी ओपन क्वालीफायर में भारतीय चुनौती समाप्त

दूसरी ओर मानसिक स्वास्थ्य कारणों से फ्रेंच ओपन से बीच में ही हटी नाओमी ओसाका को भी पता है कि सभी की नजरें उन पर होगी। पिछली बार की चैम्पियन ओसाका ने कहा ,‘इस बार कुछ अलग हालात है। मुझे नहीं पता कि इसका वर्णन कैसे करूं लेकिन लोग मुझे अलग नजर से देखेंगे। मैं लोगों का नजरिया नहीं बदल सकती लेकिन इसका सामना करने के लिये खुद को तैयार कर रही हूं।’’

US OPEN 2021:  साल का आखिरी ग्रैंडस्लैम सोमवार से शुरू होगा जिसमें पूरी संख्या में दर्शक मौजूद होंगे। यहां 1997 के बाद पहली बार सेरेना और वीनस विलियम्स, फेडरर और नडाल नहीं खेल रहे हैं। सबसे पहले 1938 में डॉन बज ने और 1962 तथा 1969 में रॉड लावेर ने एक कैलेंडर वर्ष में सारे ग्रैंडस्लैम जीते थे। पिछले 52 साल में कोई पुरूष खिलाड़ी एक सत्र में पहले तीन ग्रैंडस्लैम भी नहीं जीत सका है जो जोकोविच ने किया है।

ये भी पढ़ें- US Open 2021: Alexander Zverev denies domestic abuse allegations, to sue ex-girlfriend ahead of US Open

US OPEN 2021, Novak Djokovic, US Open, Roger Federer, Rafael Nadal, US OPEN Preview- follow hindi.insidesport.in

Editors pick