Tennis
US Open 2021: बेरेटिनी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे Novak Djokovic; 52 साल बाद इतिहास रचने के लिए तैयार, 2 मैच जीतते ही नडाल और फेडरर को भी पीछे छोड़ देंगे

US Open 2021: बेरेटिनी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे Novak Djokovic; 52 साल बाद इतिहास रचने के लिए तैयार, 2 मैच जीतते ही नडाल और फेडरर को भी पीछे छोड़ देंगे

Novak Djokovic, 4 Grand Slam in calendar Year, US Open 2021 final, Novak Djokovic vs Daniil Medvedev, Rafael Nadal, Roger Federer
US Open 2021: बेरेटिनी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे Novak Djokovic; 52 साल बाद इतिहास रचने के लिए तैयार, 2 मैच जीतते ही नडाल और फेडरर को भी पीछे छोड़ देंगे- सर्बिया के वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच 52 साल बाद इतिहास रचने के करीब हैं। दरअसल, जोकोविच US Open 2021 के सेमीफाइनल में […]

US Open 2021: बेरेटिनी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे Novak Djokovic; 52 साल बाद इतिहास रचने के लिए तैयार, 2 मैच जीतते ही नडाल और फेडरर को भी पीछे छोड़ देंगे- सर्बिया के वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच 52 साल बाद इतिहास रचने के करीब हैं। दरअसल, जोकोविच US Open 2021 के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। अब वे 2 मैच जीतने के साथ ही एक साल में चौथा ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर लेंगे। यह 52 साल में पहली बार होगा, जब किसी प्लेयर ने एक ही साल में 4 ग्रैंड स्लैम जीते हों। US Open 2021, Novak Djokovic, Matteo Berrettini, Grand Slam in Calendar Year, Rafael Nadal, Roger Federer

इससे पहले 1969 में ऑस्ट्रेलियाई टेनिस प्लेयर रोड लावेर (Rod Laver) ने यह उपलब्धि हासिल की थी। Rod Laver ने 1969 में एक ही साल में चारों ग्लैंड स्लैम (ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन) अपने नाम किया था। नोवाक जोकोविच यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल में इटली के माटेओ बेरेटिनी को 5-7, 6-2, 6-2, 6-3 से शिकस्त दी और सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।

नडाल और फेडरर को पीछे छोड़ने का मौका
यदि नोवाक जोकोविच यह यूएस ओपन जीतते हैं, तो वे दुनिया में सबसे ज्यादा 21 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। नोवाक जोकोविच इस मामले में स्पेन के राफेल नडाल और स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर को पीछे छोड़ देंगे। फेडरर और नडाल ने 20-20 ग्लैंड स्लैम जीते हैं। यह दोनों ही दिग्गज इस बार यूएस ओपन नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में जोकोविच के पास यह खिताब जीतने का एक और अच्छा मौका है।

हाल ही में नोवाक जोकोविच ने छठी बार विंबलडन खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में उन्होंने इटली के माटेओ बेरेटिनी को 6-7, 6-4, 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। यह जोकोविच का 20वां ग्रैंड स्लैम था। जोकोविच ने अब तक 9 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 6 विंबलडन, 2 फ्रेंच ओपन और 3 यूएस ओपन खिताब जीते हैं। जबकि फेडरर ने 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 8 विंबलडन, 1 फ्रेंच ओपन और 5 यूएस ओपन ग्लैंड स्लैम जीते। वहीं, नडाल ने 13 फ्रेंच ओपन, 1 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2 विंबलडन और 4 यूएस ओपन खिताब जीते। US Open 2021, Novak Djokovic, Matteo Berrettini, Grand Slam in Calendar Year, Rafael Nadal, Roger Federer

Editors pick