Athletics
Wimbledon 2021: निजी कारणों से विंबलडन से बाहर हुई Naomi Osaka, टोक्यो ओलंपिक्स को लेकर कसेंगी कमर

Wimbledon 2021: निजी कारणों से विंबलडन से बाहर हुई Naomi Osaka, टोक्यो ओलंपिक्स को लेकर कसेंगी कमर

Wimbledon 2021: निजी कारणों से विंबलडन से बाहर हुई Naomi Osaka, टोक्यो ओलंपिक्स को लेकर कसेंगी कमर
Wimbledon 2021: निजी कारणों से विंबलडन से बाहर हुई Naomi Osaka, टोक्यो ओलंपिक्स को लेकर कसेंगी कमर: जापान की स्टार महिला टेनिस प्लेयर नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विम्बलडन 2021 (Wimbledon 2021) से हटने का फैसला लिया है, अब उनका फोकस टोक्यो ओलम्पिक (Tokyo Olympics 2021) के लिए तैयार करने पर […]

Wimbledon 2021: निजी कारणों से विंबलडन से बाहर हुई Naomi Osaka, टोक्यो ओलंपिक्स को लेकर कसेंगी कमर: जापान की स्टार महिला टेनिस प्लेयर नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विम्बलडन 2021 (Wimbledon 2021) से हटने का फैसला लिया है, अब उनका फोकस टोक्यो ओलम्पिक (Tokyo Olympics 2021) के लिए तैयार करने पर रहेगा. नाओमी ओसाका ने विंबलडन 2021 से हटने के फैसले के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है. इससे पहले नाओमी ओसका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस विवाद पर फ्रेंच ओपन से अचानक हटने का फैसला करके सभी को चौंका दिया था, दरअसल उन्होंने फ्रेंच ओपन से पहले ही कह दिया था कि वह मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं होंगी, उन्होंने ग्रैंडस्लैम में हिस्सा लिया और पहला राउंड जीतकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं होने के बाद आयोजकों ने नाओमी ओसाका पर जुर्माना ठोक दिया, बस फिर क्या था जापान की स्टार प्लेयर नाओमी ने फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया. अब उन्होंने विंबलडन 2021 शुरू होने से पहले ही इससे हटने का फैसला किया है, हालांकि इस बार उन्होंने इसके पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है.

यह भी पढ़ें- ICC WTC Final LIVE: Photoshoot के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने जमकर की मस्ती, VIDEO देख नहीं रूकेगी आपकी हंसी

Naomi Osaka विंबलडन 2021 से हटी, टोक्यो ओलंपिक्स पर करेंगी फोकस

नाओमी ओसाका ने विंबलडन से हटने का फैसला लिया है, लेकिन गुरुवार दिए बयान में उनके एजेंट ने पुष्टि की है कि वह अगले महीने से होने वाले टोक्यो ओलंपिक्स के लिए तैयारी करेंगी. नाओमी ओसाका के एजेंट के हवाले से Reuters ने कहा, नाओमी इस वर्ष विंबलडन में हिस्सा नहीं लेंगी, वह कुछ अपने दोस्तों और परिवार संग समय बिताना चाहती है, वह टोक्यो ओलंपिक्स के लिए तैयार है, वह अपने होम फैंस के सामने खेलने को लेकर बेताब और एक्साइटेड है.

Editors pick