Vivo Pro Kabaddi League, PKL Live Score: वीवो प्रो कबड्डी लीग के 8वें सीजन के पहले एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी योद्धा ने पुणेरी पलटन (UP Yoddha vs Puneri Paltan) को 11 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी। रेडर प्रदीप नरवाल के दमदार खेल की बदौलत यूपी ने मैच की शुरुआत से ही पुणेरी पलटन पर अपना दबदबा कायम रखा और अंत में 42-31 के अंतर से जीत दर्ज कर ली। प्रदीप ने सर्वाधिक 18 अंक बनाए। पुणेरी पलटन के लिए असलम इनामदार ने 10 अंक जुटाए। अब 23 फरवरी को खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल में यूपी योद्धा का 3 बार की चैम्पियन पटना पाइरेट्स से होगा। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
AND OUR THIRD SEMI-FINALISTS ARE 🥁🥁🥁@UpYoddha!
Take a bow, boys 🤩 pic.twitter.com/Y78YYOXt8w
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 21, 2022
Vivo Pro Kabaddi League, PKL Live Score: टीमों के अब तक का प्रदर्शन
यूपी योद्धा की टीम ने पहले हाफ में कुुल 25 अंक बनाए। टीम के 15 रेड प्वाइंट थे जबकि पुणेरी पलटन सिर्फ 10 रेड प्वाइंट ही हासिल कर सकी। दूसरे हाफ में युवा रेडर असलम इनामदार ने सुपर-10 बनाकर पुणेरी पलटन की उम्मीदों को जिंदा रखा लेकिन प्रदीप ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। उन्होंने भी सुपर-10 लगाते हुए कुल 18 अंक बनाए। प्रदीप को रेडर सुरेंदर गिल और डिफेंडर सुमित का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 5-5 अंक बनाए।
How we missed this sight!
A super 🔟 within 20 mins for Pardeep 🔥#SuperhitPanga #VIVOProKabaddi #UPvPUN pic.twitter.com/XV44MdbLbv
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 21, 2022
PKL Live Score- दोनों टीमों के स्क्वॉड
UP Yoddha Players List
- रेडर- Ankit, Gulveer Singh, James Kamweti, Mohammad Taghi, Pardeep Narwal, Sahil, Shrikant Jadhav, Surender Gill
- डिफेंडर- Ashu Singh, Aashish Nagar, Nitesh Kumar, Gaurav Kumar, Sumit
- ऑलराउंडर- Gurdeep, Nitin Panwar
Puneri Paltan Players List
- रेडर–Rahul Chaudhari, Nitin Tomar, Pawan Kumar, Pankaj Mohite, Mohit Goyat, Vishwas S, Akash Shinde, Aslam Inamdar, Shubham Shelke,
- डिफेंडर–Hadi Tajik, Sombir, Vishal bhardwaj, Baldev Singh, Karamvir, Jadhav Shahaji, Sanket Sawant, Sourav Kumar, Abinesh Nadarajan
- ऑल–राउंडर–Subash E
Vivo Pro Kabaddi League- मैच डिटेल्स
- एलिमिनेटर नंबर-1 (UP Yoddha vs Puneri Paltan)
- समय- 7.30 pm से
- तारीख- सोमवार (21 फरवरी)
- स्थान-Sheraton Grand Whitefield
Vivo Pro Kabaddi Live: Where To Watch Live PKL Match
PKL Live Score: आपको बता दें कि प्रो कबड्डी लीग में प्रत्येक दिन दो या तीन मैच खेले जाते हैं। तीनों मैचों का समय अलग-अलग तय हैं। पहला मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच 8:30 बजे से खेला जाएगा। जिस दिन 3 मैचों का शेड्यूल है, उस दिन आखिरी मैच रात 9:30 बजे से खेला जाएगा।
- Star Sports 1 Hindi
- Star Sports 1 Hindi HD
- Star Sports 2
- Star Sports 2 HD
- Star Sports FIRST
- Star Sports 1 Telugu
- Star Sports 1 Tamil
- Star Sports 1 Kannada
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें