Football
FIFA World Cup 2022: कतर ने जारी किया सख्त कानून, महिलाओं के खुले कपड़े और शरीर के अंग दिखाने पर लगाया प्रतिबंध, हो सकती है जेल -Check Out

FIFA World Cup 2022: कतर ने जारी किया सख्त कानून, महिलाओं के खुले कपड़े और शरीर के अंग दिखाने पर लगाया प्रतिबंध, हो सकती है जेल -Check Out

FIFA World Cup 2022: कतर ने जारी किया सख्त कानून, महिलाओं के खुले कपड़े और शरीर के अंग दिखाने पर लगाया प्रतिबंध, हो सकती है जेल -Check Out
FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्डकप 2022 (FIFA World Cup 2022) अब जल्द ही कतर में शुरू होने वाला है। इस बार फुटबॉल वर्ल्डकप (Football World Cup) को कतर (Qatar) देश मेजबानी करते हुए नजर आएंगे। लेकिन इस बार कतर इक्वाडोर जैसी चीजें शुरू करने वाला है। कतर ने फीफा वर्ल्डकप (FIFA World Cup) में […]

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्डकप 2022 (FIFA World Cup 2022) अब जल्द ही कतर में शुरू होने वाला है। इस बार फुटबॉल वर्ल्डकप (Football World Cup) को कतर (Qatar) देश मेजबानी करते हुए नजर आएंगे। लेकिन इस बार कतर इक्वाडोर जैसी चीजें शुरू करने वाला है। कतर ने फीफा वर्ल्डकप (FIFA World Cup) में इस बार महिलाओं के खुले कपड़े और शरीर के अंग दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके उल्लंघन पर कानूनी कारवाई भी हो सकती है। चलिए जानते है कि आखिर पूरा मामला क्या है। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

आपको बता दें कि फीफा फुटबॉल वर्ल्डकप को देखने के लिए करोड़ो की तादाद में फैंस कतर पहुंच रहे है। फीफा वर्ल्डकप में। इस्बर कुल 32 देश हिस्सा लिया है इसलिए इस बार फुटबॉल वर्ल्डकप में जमकर भीड़ उमड़ सकती है। बता दें कि इन सबके बीच यूके, यूएसए और दुनिया के अन्य देशों से आ रही महिलाओं के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है। मेजबान देश ने महिलाओं के ऐसे कपड़े पर बैन लगाया है जो काफी रिवीलिंग होंगें।


गौरतलब है कि कतर ने महिलाओं के खुले कपड़े और शरीर के अंग दिखाने पर बैन लगा दिया है। हालांकि फीफा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि फैंस अपनी अपनी पसंद के कपड़े पहन सकते है लेकिन फैंस को देश के कानून का सम्मान भी करना होगा। इसलिए अपने शरीर के अंगों को ढकने की जरूरत है। वेबसाइट में आगे लिखा है कि फैंस आम तौर पर अपनी पसंद के कपड़े पहन सकते है। लेकिन सरकारी स्थानों और पब्लिक प्लेस पर अपने कंधे और घुटनों को छुपाने को जरूरत है।

द सन रिपोर्ट की माने तो कतर में महिलाओं को खुले कपड़े और शरीर के अंग दिखाने पर प्रतिबंध है। फैंस को ये भी ध्यान रखने की जरूरत है कि अगर मैदान में गर्मी के कारण कपड़े उतारने पड़े तो वो कैमरे में देखा जा सकता है। टेक्नोलॉजी चीफ नियास अबुलरहमान ने कहा है कि हमारे देश के पास ज्यादा जूम करने वाले कैमरे मौजूद है इसके अलावा हाई रेजोल्यूशन वाले कैमरे भी मौजूद है। जो किसी भी घटना में जांच करने के लिए मदद कर सकता है।

बता दें कि द सन रिपोर्ट ने साफ किया है कि इस नियम का पालन न करने पर सख्त करवाई हो सकती हैं। इसके अलावा कानून के तहत आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick