Cricket
वनडे वर्ल्ड कप: क्या है श्रीलंका क्रिकेट टीम की ताकत और कमजोरी, जानिए पूरा एनलिसिस

वनडे वर्ल्ड कप: क्या है श्रीलंका क्रिकेट टीम की ताकत और कमजोरी, जानिए पूरा एनलिसिस

क्या है श्रीलंका क्रिकेट टीम की ताकत और कमजोरी, जानिए पूरा एनलिसिस
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka Cricket Team) की ताकत और कमजोरी क्या है।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka) वर्ल्ड कप के लिए भारत आ चुकी है और अपना पहला अभ्यास मैच भी खेल चुकी है। श्रीलंका ने पिछले कुछ वनडे मैचों में काफी शानदार प्रदर्शन किया है और यह टीम किसी भी प्रतिद्वंद्वी के लिए कड़ी चुनौती साबित हो सकती है। टीम वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 अक्टूबर के खेलेगी। इस लेख में आपको बताएंगे कि वर्ल्ड कप 2023 में टीम की क्या मजबूती और कमजोरी है।

स्वोट एनालिसिस

ताकत
श्रीलंका की सबसे बड़ी ताकत उसका गेंदबाजी आक्रमण है। मथीशा पथिराना, लाहिरू कुमारा और अन्य खिलाड़ियों के साथ, द्वीपीय देश को अपने गेंदबाजों से उम्मीदें होंगी कि वे प्रभावशाली प्रदर्शन करके अपनी टीम को जीत दिलाएंगे। श्रीलंका के लिए एक और बड़ी ताकत स्पिन ऑलराउंडर महेश थीक्षाना होंगे, जिन्होंने अक्सर बल्ले और गेंद दोनों से अपना कौशल दिखाया है।

बल्लेबाजी की बात करें तो, श्रीलंका को कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। एशिया कप 2023 में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचने वाले 20 वर्षीय दुनिथ वेल्लालागे भी ऐसे खिलाड़ी होंगे, जिनपर निगाहें रहेंगी।

कमजोरी
भारत में वनडे वर्ल्ड कप से पहले चोटें श्रीलंका की सबसे बड़ी कमजोरी बनी हुई हैं। श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा झटका उनके स्टार खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा की अनुपस्थिति होगी। हसरंगा ने बल्ले और गेंद दोनों से अपनी काबिलियत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनके ना होने से टीम को उनकी कमी बेहद ज्यादा खलने वाली है, जो एशिया कप 2023 में देखा गया है।

अवसर
वनडे वर्ल्ड कप में बढ़त हासिल करने के लिए श्रीलंका की उम्मीदें उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से परिचित होने पर टिकी होंगी। काफी नई और कम अनुभवी टीम के साथ टूर्नामेंट में जाने पर कप्तान दासुन शनाका की नजर श्रीलंका के हालिया प्रभावशाली वनडे रिकॉर्ड को जारी रखने पर होगी।

खतरा
श्रीलंका टीम को अन्य एशियाई टीमों से कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। भारत और पाकिस्तान जैसी टीमों के पास अधिक संतुलित और शक्तिशाली टीम है, जबकि श्रीलंकाई अपनी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की तुलना में अधिक युवाओं के साथ टूर्नामेंट में प्रवेश कर रहे हैं।

श्रीलंका की वर्ल्ड कप 2023 टीम

दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, दिमुथ करुणारत्ने, चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, सदीरा समाराविक्रमा, दुनिथ वेल्लालागे, कासुन राजिथा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, लाहिरू कुमारा और दिलशान मदुशंका।

Editors pick