Cricket
MI vs SRH Highlights: मुंबई इंडियंस ने किया कमाल, हैदराबाद के खिलाफ दर्ज की 7 विकेट से जीत

MI vs SRH Highlights: मुंबई इंडियंस ने किया कमाल, हैदराबाद के खिलाफ दर्ज की 7 विकेट से जीत

MI vs SRH Highlights: मुंबई इंडियंस ने किया कमाल, हैदराबाद के खिलाफ दर्ज की 7 विकेट से जीत
MI vs SRH Highlights: आईपीएल 2024 का 55 मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया।

MI vs SRH Highlights: आईपीएल 2024 का 55 मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की। मैच दोनों टीमें वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला गया था। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने सात विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया।

MI vs SRH Highlights

SRH- 173/8 (20)

MI- 174-3 (17.2)

मुंबई इंडियंस ने जीता मैच

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक जड़ा। हैदराबाद ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर सात विकेट रहते जीत हासिल कर ली।

मुंबई को जीत के लिए 25 रनों की जरूरत

मुंबई को जीत के लिए 25 रनों की जरूरत है। टीम ने 16 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 149 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव 81 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 118 रनों की साझेदारी हुई है।

सूर्या-तिलक के बीच शतकीय साझेदारी

मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 30 गेंदों में 35 रनों की जरूरत है। सूर्यकुमार यादव 43 गेंदों में 76 रन बनाकर खेल रहे हैं। तिलक 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। मुंबई ने 15 ओवरों में 139 रन बनाए हैं।

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

सूर्या ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा। वे 33 गेंदों में 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। तिलक वर्मा 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 88 रनों की साझेदारी हुई है।

मुंबई का स्कोर 100 रनों के पार

मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 रनों के पार हो गया है। टीम ने 12 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 105 रन बनाए हैं। सूर्या 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। तिलक वर्मा 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। सूर्य 5 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं। मुंबई को जीत के लिए 69 रनों की जरूरत है।

मुंबई ने 10 ओवरों में बनाए 84 रन

मुंबई को जीत के लिए 60 गेंदों में 90 रनों की जरूरत है। टीम ने 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 84 रन बनाए हैं। सूर्या 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। तिलक 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

मुंबई ने 5 ओवरों में बनाए 36 रन

मुंबई को जीत के लिए 90 गेंदों में 138 रनों की जरूरत है। टीम ने 5 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 36 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। तिलक वर्मा अभी खाता नहीं खोल पाए हैं।

WICKET: मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा। नमन धीर जीरो पर आउट हुए। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। मुंबई ने 4.1 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 31 रन बना लिए हैं।

WICKET: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा। रोहित शर्मा 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।  

मुंबई ने 3 ओवरों में बनाए 31 रन

मुंबई इंडियंस ने 3 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान के साथ 31 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। नमन धीर अभी खाता नहीं खोल पाए हैं। टीम को जीत के लिए 143 रनों की जरूरत है। 

WICKET: दूसरा ओवर मार्को जानसन ने डाला। ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन 9 रन बनाकर आउट हो गए। मयंक अगरवाल ने उनका कैच लपका।

पहले ओवर में आए 13 रन

पहला ओवर फेंकने भुवनेश्वर कुमार आए। ओवर में 3 चौकों समेत 13 रन आए। रोहित शर्मा अभी 5 रन और ईशान किशन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

WICKET: सनराइजर्स हैदराबाद ने 8वां विकेट गंवाया। अब्दुल समद 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पीयूष चावला ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। हैदराबाद ने 17 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 136 रन बनाए। पैट कमिंस 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

WICKET: हैदराबाद का 7वां विकेट गिरा। शाहबाज के बाद जानेसन आउट हुए। वे 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें हार्दिक पांड्या ने आउट किया। हैदराबाद ने 16 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान के साथ 125 रन बना लिए हैं।

WICKET: हैदराबाद का छठा विकेट गिरा। शाहबाज अहमद 12 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हार्दिक पांड्या ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। हैदराबाद ने 6 विकेट के नुकसान के साथ 124 रन बना लिए हैं।

हैदराबाद का स्कोर 100 के पार

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 100 रनों के पार हो गया है। टीम ने 14 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 107 रन बना लिए हैं। शाहबाज अहमद 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्को जानेसन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

WICKET: हैदराबाद का पांचवां विकेट गिरा। क्लासेन 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पीयूष चावला ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। टीम ने 12.1 ओवरों में 96 रन बनाए हैं।

WICKET: सनराइजर्स हैदराबाद का चौथा विकेट नितीश रेड्डी के रूप में गिरा, इस दौरान यह बल्लेबाज 20 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर कैच आउट हो गए।

WICKET: सनराइजर्स हैदराबाद का तीसरा झटका ट्रैविस हेड के रूप में गिरा, इस दौरान हेड 48 रन बनाकर पियूष चावला की गेंद पर कैच आउट हो गए।

8:27 PM: 10 ओवर का खेल खत्म ही गया है और सनराइजर्स हैदराबाद इस दौरान दो विकेट खोकर 88 रन बनाकर में कामयाब रही है। टीम के लिए हेड और नितीश क्रीज पर जमे हैं।

WICKET: सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरा विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा, इस दौरान वह सिर्फ पांच रन बनाकर अंशुल कंबोज की गेंद पर बोल्ड हो गए।

WICKEसनराइजर्स हैदराबाद का पहला विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गिरा। इस दौरान यह युवा बल्लेबाज 11 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बन गए।

5 ओवर का खेल खत्म

पांच ओवर का खेल हुआ खत्म, सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए बिना कोइ विकेट गंवाए 51 रन।

7: 52 PM: मुंबई इंडियंस के लिए चौथा ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। हैदराबाद ने 32 रन बना लिए हैं। अभिषेक 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। ट्रेविस हेड 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7:43 PM: मुंबई इंडियंस के लिए दूसरा ओवर डेब्यू कर रहे अंशुल कंबोज ने डाला, इस ओवर में कुल 14 रन आए।

7:38 PM: मुंबई इंडियंस के लिए पहला ओवर नुवान तुषारा ने डाला, इस ओवर में कुल सात रन आए।

हैदराबाद के लिए हेड-अभिषेक कर रहे हैं ओपनिंग

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने नुवान तुषारा को पहला ओवर सौंपा है।

7:30 PM: शुरू हुआ मुकाबला, सनराइजर्स हैदराबाद कर रही है पहले बल्लेबाजी।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा

टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

6:59 PM: टॉस के लिए मैदान पर पहुंचे दोनों टीमों के कप्तान।

6:32 PM: मुकाबले के लिए सात बजे होगा टॉस और साढ़े 7 बजे शुरू होगा मुकाबला।

मुंबई इंडियंस टीम

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, कुमार कार्तिकेय, ल्यूक वुड, श्रेयस गोपाल, हार्विक देसाई, अर्जुन तेंदुलकर, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका

सनराइजर्स हैदराबाद टीम

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, मयंक मार्कंडे, एडेन मार्कराम, सनवीर सिंह, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, उपेन्द्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यन, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, आकाश महाराज सिंह

Editors pick