Cricket
IPL Auction 2022: 10 करोड़ पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने श्रेयस अय्यर, केकेआर ने 12.25 करोड़ में खरीदा

IPL Auction 2022: 10 करोड़ पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने श्रेयस अय्यर, केकेआर ने 12.25 करोड़ में खरीदा

IPL Auction 2022: मार्की सेट में श्रेयस अय्यर और डेविड वार्नर सहित 10 खिलाड़ी शामिल, देखिए पूरी सूची
IPL Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने मंगलवार को 590 खिलाड़ियों की एक सूची जारी की है। इसमें मार्की खिलाड़ियों की सूची भी शामिल है। 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाले आईपीएल के 15वें सीजन के लिए 10 खिलाड़ियों को मार्की सेट (Marquee […]

IPL Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने मंगलवार को 590 खिलाड़ियों की एक सूची जारी की है। इसमें मार्की खिलाड़ियों की सूची भी शामिल है। 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाले आईपीएल के 15वें सीजन के लिए 10 खिलाड़ियों को मार्की सेट (Marquee Set) में रखा गया है। इसमें भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ 25 लाख में खरीदा है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को केकेआर ने 12 करोड़ 25 लाख में खरीदा। डेविड वार्नर (David Warner) को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 करोड़ 25 लाख में खरीदा। फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) को आरसीबी ने 7 करोड़ रुपए में खरीदा। सीएसके ने मार्की सेट में से एक भी खिलाड़ी को खरीदा नहीं है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL Auction 2022: क्या होता है मार्की सेट

स्टार खिलाड़ियों की समूह को मार्की सेट कहते हैं। इनमें उन खिलाड़ियों को रखा जाता है जिन्हें ऑक्शन में ज्यादातर फ्रेंचाइजी खरीदना चाहते हैं। आईपीएल हर बार नीलामी में स्टार खिलाड़ियों का एक समूह बनाता है। इस बार मार्की सेट में 4 भारतीय और 6 विदेशी खिलाड़ियों को रखा गया है। इन 10 खिलाड़ियों पर सभी टीमों की नजरें होंगी। मार्की खिलाड़ियों का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपए है।

कप्तानी का विकल्प मुहैया कराएंगे अय्यर, वार्नर और धवन

मार्की खिलाड़ियों में शामिल श्रेयस अय्यर, डेविड वार्नर और शिखर धवन बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी के भी अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। मुंबई के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को 2020 में फाइनल तक पहुंचाया है। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को 2016 में चैम्पियन बनाया था। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी हैदराबाद की कप्तानी की है। वह बल्ले से टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में भी सक्षम हैं।

यह भी देखें- IPL Auction 2022 players list with Price: Australia के 47 खिलाड़ियों ने ऑक्शन में दिया नाम- यहां देखें पूरी लिस्ट

IPL Marquee Set Player list

श्रेयस अय्यर: कोलकाता नाइटराइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स को इस सीजन में नए कप्तान की आवश्यकता है। तीनों टीमों की नजर श्रेयस अय्यर पर होगी। उन्होंने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुंचाया था। उन्होंने पिछले सीजन के दूसरे हाफ में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 8 मैचों में खेलते हुए 175 रन ही बनाया था। इस बार उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया।

डेविड वॉर्नर: सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर भी हॉट पिक में होंगे। सभी टीमें उनपर नजरें जमाए होंगी। वॉर्नर के लिए पिछला सीजन निराशाजनक रहा था। उन्हें 8 मैचों में ही खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उनके बल्ले से 195 रन निकले थे। उनकी जगह पर सनराइजर्स हैदराबाद ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को अपना कप्तान बनाया था।

शिखर धवन: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले शिखर धवन ने पिछले सीजन में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। भारत में आयोजित आईपीएल के पहले हाफ में उनका बल्ला गेंदबाजों पर जमकर बरसा। उन्होंने 16 मैच की 16 पारियों में 587 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 39.13 और स्ट्राइक रेट 124.62 का रहा था।

मोहम्मद शमी: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेट के छोटे प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया है। शमी ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के लिए 14 मैच में 19 विकेट झटके थे। उनका हालिया पदर्शन देखते हुए सभी टीमों की उनपर नजरें होंगी।

फाफ डुप्लेसिस: चेन्नई सुपरकिंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस पर भी इस बार सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें होंगी। डुप्लेसिस ने पिछले सीजन में रुतुराज गायकवाड़ के साथ पारी की शुरुआत करते हुए जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। उन्होंने कई मैचों में अपने बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई को जीत दिलाई थी। पीछले सीजन में डुप्लेसिस ने 16 मैच में 633 रन बनाए थे।

पैट कमिंस: कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से पिछले सीजन में खेलने वाले पैट कमिंस को 2020 नीलामी में 15.50 करोड़ रुपए मिले थे। उन्होंने पिछले सीजन के 7 मैचों में 9 विकेट लिए थे। कमिंस हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान बने हैं और अपनी टीम के एशेज में जीत दिलाई है। इसके अलावा वह निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

ट्रेंट बोल्ट: मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह के साथ शानदार जोड़ी बनाने वाले न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट नीलामी में मालामाल हो सकते हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 14 मैच में 13 विकेट लिए थे।

आर. अश्विन: आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके अनुभवी ऑफ स्पिनर आर. अश्विन पर भी फ्रेंचाइजियों की नजरें होंगी। वह पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के सदस्य थे। अश्विन ने 13 मैच में 7 विकेट लिए थे। फ्रेंचाइजी ने उनके प्रदर्शन को देखते हुए इस बार उन्हें रिटेन नहीं किया।

क्विंटन डीकॉक: इस बार नीलामी में विकेटकीपरों में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक की मांग सबसे ज्यादा होगी। वे पिछले वर्ष मुंबई इंडियंस के सदस्य थे। डिकॉक आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले सीजन के 11 मैचों में 297 रन बनाए थे।

कगिसो रबाडा: दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके कगिसो रबाडा को टीम ने रिटेन नहीं किया। उन्होंने पिछले सीजन में 15 मैच में 15 विकेट लिए थे। रबाडा पर नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick