Cricket
IPL Auction 2022: पूरन को खरीदने के लिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना और काव्या मारन में लगी थी होड़, देखिए किसने मारी बाजी

IPL Auction 2022: पूरन को खरीदने के लिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना और काव्या मारन में लगी थी होड़, देखिए किसने मारी बाजी

IPL Auction 2022: पूरन को खरीदने के लिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना और काव्या मारन में लगी थी होड़, देखिए किसने मारी बाजी
IPL Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन के लिए 2 दिवसीय मेगा ऑक्शन का आयोजन बेंगलुरु में किया जा रहा है। ऑक्शन के पहले दिन कई खिलाड़ियों पर धन की वर्षा हुई। इसमें वेस्टइंडीज (West Indies) के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) का नाम भी शामिल है। पूरन को उनके […]

IPL Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन के लिए 2 दिवसीय मेगा ऑक्शन का आयोजन बेंगलुरु में किया जा रहा है। ऑक्शन के पहले दिन कई खिलाड़ियों पर धन की वर्षा हुई। इसमें वेस्टइंडीज (West Indies) के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) का नाम भी शामिल है। पूरन को उनके बेस प्राइस से 10 गुणा अधिक 10.75 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदरबाद (Sunrisers Hyderabad) ने अपने साथ जोड़ा है। मेगा ऑक्शन में पूरन का नाम आते ही कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के मालिक शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) और हैदराबाद की काव्या मारन (Kavya Maran) हरकत में आ गई।  खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL Auction 2022: ऑरेंज आर्मी को ज्वाइन करेंगे पूरन

मेगा ऑक्शन में पूरन ने अपना बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपए रखा था जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने 10.75 करोड़ दे कर इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है। पिछले सीजन तक पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले पूरन अब हैदराबाद फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

हरकत में दिखी सुहाना खान और काव्या मारन 

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज पूरन को टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी माना जाता है। पूरन अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और वे पहली ही गेंदबाज से बड़े शॉट्स लगाने की काबलियत रखते हैं। पूरन के लिए टेबल पर बैठी सुहाना खान और काव्या मारन ने एक के बाद एक बोली लगाई। दोनों में एक दूसरे को पछाड़ने की होड़ लगी थी और अंत में सुहाना को हराकर काव्या ने पूरन को हैदराबाद टीम के लिए खरीद लिया।

आईपीएल में 33 मैचों में बनाए 606 रन

आईपीएल में अबतक 33 मैच खेल चुके पूरन 22.44 की औसत से 606 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 155 का रहा है। पूरन पिछले 3 वर्षों से पंजाब किंग्स का हिस्सा थे और इस फ्रेंचाइजी के लिए उन्हें जब भी खेलने का मौका मिला, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि पूरन के लिए आईपीएल का पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा और पूरे सीजन उनके बल्ले से एक भी बड़ी पारी नहीं निकली।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick