Cricket
Most Sixes: IPL 2024 में पुरे हुए 1000 छक्के, इस मामले में भी ये सीजन रहा सबसे आगे

Most Sixes: IPL 2024 में पुरे हुए 1000 छक्के, इस मामले में भी ये सीजन रहा सबसे आगे

इस सीजन में केवल 13079 गेंदों में 1000 छक्के लगाए गए हैं।

Most Sixes in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग का 17 वां सीजन अपने आखिरी चरण की तरफ बढ़ा रहा है। इस सीजन खिलाड़ियों ने जमकर रिकॉर्ड बनाए हैं। बुधवार को हैदराबाद में चल रहे आईपीएल 2024 के 57 वें मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बना, जिसने पिछले सभी सीजन को पीछे छोड़ दिया। इस सीजन पिछले सभी सीजनों की तुलना में सबसे काम गेंदो पर 1000 छक्के पूरे हुए हैं।

इस सीजन में केवल 13079 गेंदों में 1000 छक्के लगाए गए हैं। पिछले रिकॉर्ड क्रमशः 1124 और 1062 छक्कों के साथ 2023 और 2022 सीजन में बनाए गए थे। 2023 में 1000 छक्के लगाने के लिए 15390 गेंदें लगीं, जबकि 2022 में 16269 गेंदों में इतने ही छक्के लगे।

एक IPL सीजन में 1000 छक्के लगाने के लिए सबसे कम गेंदें:

  • 13079 में IPL 2024
  • 15390 में IPL 2023
  • 16269 में IPL 2022

पिछले दो सीजन से 1000 छक्कों तक पहुंचने के लिए गेंदों की संख्या में कमी स्कोरिंग दर में वृद्धि और लीग में क्रिकेट के अधिक विस्फोटक रूप की ओर बदलाव का संकेत देती है।पिछले दो सीजन से 1000 छक्कों तक पहुंचने के लिए गेंदों की संख्या में कमी स्कोरिंग दर में वृद्धि और लीग में क्रिकेट के अधिक विस्फोटक रूप की ओर बदलाव का संकेत देती है। पिछले दो सीजन से 1000 छक्कों तक पहुंचने के लिए गेंदों की संख्या में कमी स्कोरिंग दर में वृद्धि और लीग में क्रिकेट के अधिक विस्फोटक रूप की ओर बदलाव का संकेत देती है। आईपीएल लगातार उच्च स्कोरिंग खेलों के लिए एक मंच रहा है, जहां टीमें और खिलाड़ी टी20 प्रारूप में जो संभव है उसकी सीमाओं को पार कर रहे हैं। क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है, ऐसे में आईपीएल का यह सीजन इस कहावत को पूरी तरह से सही साबित करता है। क्योंकि इस सीजन आईपीएल में कई मैचों में एक पारी में स्कोर 250 से ऊपर गया है।

Editors pick