Cricket
IPL 2024: MI कैंप में शामिल होते ही हार्दिक पंड्या ने शुरू की तैयारी, बल्ले से लगाए जोरदार शॉट्स-WATCH

IPL 2024: MI कैंप में शामिल होते ही हार्दिक पंड्या ने शुरू की तैयारी, बल्ले से लगाए जोरदार शॉट्स-WATCH

IPL 2024: MI कैंप में शामिल होते ही हार्दिक पंड्या ने शुरू की तैयारी-WATCH
MI हार्दिक पंड्या की कप्तानी में अपने IPL 2024 अभियान की शुरुआत करेगी। जिसके लिए हार्दिक ने नेट्स पर अभ्यास शुरू कर दिया है।

IPL 2024: मुंबई इंडियंस (MI) के नवनियुक्त कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) इंडियन इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले टीम कैंप में शामिल हो गए हैं। मुंबई इंडियंस 24 मार्च को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ हार्दिक पंड्या की कप्तानी में अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत करेगी। जिसके लिए हार्दिक ने नेट्स पर अभ्यास शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर, सूर्यकुमार यादव के खेलने पर संदेह

आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटन्स ने 15 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड किया था। अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में लौटने के कुछ ही हफ्तों बाद, स्टार ऑलराउंडर को पांच बार के आईपीएल विजेता कप्तान रोहित शर्मा की जगह एमआई कप्तान नियुक्त किया गया।

मुंबई इंडियंस द्वारा अपने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए एक वीडियो में, हार्दिक पंड्या टीम की पारंपरिक नीली प्रैक्टिस किट पहने हुए हैं, नेस्ट पर ताबड़तोड़ शॉट्स लगाते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जडेजा vs मैक्सवेल, कौन जीतेगा IPL 2024 का पहला मुकाबला हरभजन सिंह ने बताया

एक ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या का उदय तब शुरू हुआ जब उन्हें आईपीएल 2015 नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा लाया गया। तब से, वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए और मुंबई इंडियंस की महत्वपूर्ण संपत्ति बन गए। मुंबई इंडियंस के साथ, हार्दिक पंड्या ने 92 मैचों में 27.33 की औसत से चार अर्धशतक सहित 1,476 रन बनाए हैं। गेंद से उन्होंने 42 विकेट लिए।

Editors pick