Cricket
हार्दिक पंड्या 2 साल बाद मुंबई इंडियंस में लौटे, फ्रेंजाइजी ने किया ऐलान

हार्दिक पंड्या 2 साल बाद मुंबई इंडियंस में लौटे, फ्रेंजाइजी ने किया ऐलान

हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस में लौटे। (Pic/ Mumbai Indians/X)
Hardik Pandya Joins Mumbai Indians: हार्दिक पंड्या की आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस में वापसी तय हो गई है, फ्रेंचाइजी ने की पुष्टि

Hardik Pandya Joins Mumbai Indians: हार्दिक पंड्या की आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई है। मुंबई इंडियंस ने सोमवार (27 नवंबर) को इसकी घोषणा की। पिछले दो सीजन से गुजरात टाइटंस के कप्तान के तौर पर खेलने वाले हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस की वापसी को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलें जारी थीं।

यहां तक कि आईपीएल रिटेंशन लिस्ट के आखिरी दिन 26 नवंबर को गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पंड्या को अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल भी किया था। लेकिन उसके बाद हार्दिक के मुंबई से जुड़ी खबरें सामने आ रही थीं। अब मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करते हुए हार्दिक के फिर से उसके साथ जुड़ने की खबरों पर मुहर लगा दी है।

मुंबई इंडियंस ने कैसे की हार्दिक पंड्या की डील फाइनल?

हार्दिक को साइन करने के लिए उनकी 15 करोड़ की लीग फीस चुकाने के लिए मुंबई इंडियंस के पर्स में पैसे कम पड़ रहे थे, क्योंकि उसके पास केवल 0.5 करोड़ रुपये बचे थे। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों (क्रिस जॉर्डन, डुआन जानसन, रितिक शौकीन, झाय रिचर्डसन, जोफ्रा आर्चर, मोहम्म अरशद खान, राघव गोयल, रमनदीप सिंह, रोली मेरेडिथ, संदीप वारियर, ट्रिस्टन स्टब्स) को रिलीज करते हुए अपना पर्स बैलेंस 15.25 करोड़ रुपये किया। साथ ही पंड्या को खरीदने के लिए जरूरी था कि मुंबई इंडियंस किसी महंगे खिलाड़ी को रिलीज करे, इसलिए उसने 17.50 करोड़ में बिके कैमरून ग्रीन को भी आरसीबी के हाथों ट्रेड कर दिया।  

मुंबई इंडियंस ने किया हार्दिक पंड्या की वापसी का स्वागत

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी का स्वागत किया है।

मुंबई इंडियंस द्वारा एक्स पर शेयर नीता अंबानी के मैसेज में हार्दिक का स्वागत करते हुए कहा गया है, “हम हार्दिक की घर वापसी पर स्वागत करते हुए रोमांचित हैं! यह हमारे मुंबई इंडियंस परिवार के साथ एक हार्दिक पुनर्मिलन है! मुंबई इंडियंस की युवा खोजी प्रतिभा से लेकर अब टीम इंडिया के स्टार बनने तक, हार्दिक ने एक लंबा सफर तय किया है और हम उनके और मुंबई इंडियंस के लिए भविष्य के बारे में उत्साहित हैं!”

हार्दिक ने 2015 में मुंबई इंडियंस से किया था आईपीएल डेब्यू

हार्दिक पंड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ ही की थी। तब मुंबई ने उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में 10 लाख रुपये में खरीदा था। पंड्या चार बार (2015, 2017, 2019, 2020) मुंबई की आईपीएल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। 2021 से पहले हुई सभी नीलामी में मुंबई ने पंड्या को रिटेन किया था।

पंड्या को मुंबई ने आईपीएल 2022 नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था और इस फैसले को हैरानी के रूप में देखा गया था। उस साल मुंबई को केवल चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति थी और उसने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड को रिटेन किया था। इससे गुजरात टाइटंस को हार्दिक को साइन करने का मौका मिल गया था।

गुजरात टाइटंस के साथ पंड्या का शानदार सफर खत्म

गुजरात टाइटंस के साथ अपने अपने दो सीजन (2021, 2022) में हार्दिक पंड्या ने 30 पारियों में 41.65 की औसत और 133.49 के स्ट्राइक रेट से 8333 रन बनाए। साथ ही हार्दिक ने गुजरात के लिए 8.1 के इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए। अपनी कप्तानी में पहले ही सीजन (2021) में पंड्या ने गुजरात टाइंट्स को चैंपियन बनाया था और 2022 में दूसरे सीजन में उनकी कप्तानी में गुजरात फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स से हारते हुए उपविजेता रहा था।

कैमरून ग्रीन को मुंबई ने किया आरसीबी को ट्रेड

साथ ही मुंबई इंडियंस ने स्टार बल्लेबाज कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को ट्रेड किए जाने की खबर पर भी मुहर लगा दी है। कैमरून ग्रीन ने 2023 आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ अपना डेब्यू करते हुए 16 मैचों में 361 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस ने ग्रीन को आईपीएल 2022 नीलामी में 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे ग्रीन आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

IPL 2024 नीलामी से पहले जानें मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ी: आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, जेसन बेहरनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय सिंह, एन. तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, रोहित शर्मा, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेडेड), शम्स मुलानी, सूर्य कुमार यादव, टिम डेविड, विष्णु विनोद, हार्दिक पंड्या (ट्रेडेड)।

रिलीज: कैमरून ग्रीन अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जेन्सन, झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर।

गुजरात टाइटंस के रिटेन खिलाड़ी: अभिनव सदारंगानी, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, डेविड मिलर, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान , शुबमन गिल, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा।

रिलीज: हार्दिक पंड्या, यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, दासुन शनाका।

Editors pick