Cricket
IPL 2021: Shikhar Dhawan मचाएंगे IPL 2021 के दूसरे फेज में धमाल, टूर्नामेंट से पहले जमकर बहा रहे हैं पसीना

IPL 2021: Shikhar Dhawan मचाएंगे IPL 2021 के दूसरे फेज में धमाल, टूर्नामेंट से पहले जमकर बहा रहे हैं पसीना

Delhi Capitals, IPL 2021, IPL 2021 DC, Orange Cap, Shikhar Dhawan
IPL 2021: Shikhar Dhawan मचाएंगे IPL 2021 के दूसरे फेज में धमाल, टूर्नामेंट से पहले जमकर बहा रहे हैं पसीना- दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल 2021 के फेज 2 के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। 35 वर्षीय यह खिलाड़ी फुल वर्कआउट मोड में नजर आ रहा है। उन्होंने अपने वर्कआउट का […]

IPL 2021: Shikhar Dhawan मचाएंगे IPL 2021 के दूसरे फेज में धमाल, टूर्नामेंट से पहले जमकर बहा रहे हैं पसीना- दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल 2021 के फेज 2 के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। 35 वर्षीय यह खिलाड़ी फुल वर्कआउट मोड में नजर आ रहा है। उन्होंने अपने वर्कआउट का वीडियो और फोटो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। बता दें, धवन के पास इस समय आईपीएल 2021 का ऑरेंज कैप है। पहले फेज की तरह वो आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में भी कमाल करना चाहेंगे। दिल्ली के लिए उन्होंने पहले फेज में 8 मैचों में 54 से ज्यादा औसत से 380 रन बनाए थे। धवन ने इस दौरान टूर्नामेंट में 3 अर्द्धशतक लगाए थे। बता दें, दिल्ली इस समय प्वाइंट टेबल पर नंबर एक की टीम है। आईपीएल के दूसरे फेज का आयोजन 19 सितम्बर से होने वाला है। Delhi Capitals, IPL 2021, IPL 2021 DC, Orange Cap

ये भी पढ़ें- New coach of indian cricket team: भारतीय क्रिकेट में बदलेगा सबकुछ, BCCI ने Batting, Bowling और Fielding कोच के लिए NCA में मांगी एप्लीकेशन

दिल्ली कैपिटल्स के कब-कब हैं मैच-

Match No. Day Date Time (IST) Match Venue
33 Wednesday 22-Sep-21 07:30 PM DC vs SRH Dubai
36 Saturday 25-Sep-21 03:30 PM DC vs RR Abu Dhabi
41 Tuesday 28-Sep-21 03:30 PM KKR vs DC Sharjah
46 Saturday 02-Oct-21 03:30 PM MI vs DC Sharjah
50 Monday 04-Oct-21 07:30 PM DC vs CSK Dubai
56 Friday 08-Oct-21 07:30 PM RCB vs DC Dubai

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2021 के लिए शनिवार सुबह यूएई रवाना हुई। टीम घरेलू खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ दिल्ली से रवाना हुई। घरेलू खिलाड़ी पहले से ही दिल्ली में क्वारंटाइन थे और उन्हें एक हफ्ते के लिए यूएई में क्वारंटाइन किया गया है। क्वारंटाइन के बाद उनका शिविर शुरू हो जाएगा। श्रेयस अय्यर पहले से ही एक फिटनेस कोच के साथ संयुक्त अरब अमीरात में हैं और भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बाकी खिलाड़ी अपने अंतरराष्ट्रीय कार्य समाप्त होने के बाद टीम में शामिल होंगे।

दिल्ली कैपिटल्स अपने नए कप्तान ऋषभ पंत के साथ 2021 का सीजन खेल रही है। अब तक टीम में शानदार प्रदर्शन किया है। शिखर धवन का पहले फेज में कमाल की बल्लेबाजी की थी। टीम को दूसरे फेज में भी इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीदे होगी।

Delhi Capitals, IPL 2021, IPL 2021 DC, Orange Cap, Shikhar Dhawan

ये भी पढ़ें- WWE Summerslam 2021 Results and Highlights: Roman Reigns finishes off John Cena, Brock Lesnar emerges out of nowhere

Editors pick