Cricket
Explained: हार्दिक पंड्या गुजरात टाइंटस की रिटेंशन लिस्ट में होने के बावजूद मुंबई इंडियंस से कैसे जुड़े

Explained: हार्दिक पंड्या गुजरात टाइंटस की रिटेंशन लिस्ट में होने के बावजूद मुंबई इंडियंस से कैसे जुड़े

हार्दिक पंड्या दो सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने के बाद आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस में लौटे। (Pic Credit: X.com)
Hardik Pandya IPL Trade: हार्दिक पंड्या के गुजरात की रिटेंशन लिस्ट में होने के बावजूद मुंबई इंडियंस ने कैसे खरीदा, जानें

Hardik Pandya IPL Trade Explained: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। 27 नंवबर को मुंबई इंडियंस द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा करने के साथ पिछले कई दिनों से जारी अटकलों का अंत हो गया।

पंड्या के मुंबई इंडियंस से जुड़ने की खबरों के बीच रविवार (26 नवंबर) को गुजरात टाइटंस द्वारा जारी पंड्या को रिटेन किए जाने की खबरों से फैंस हैरान रह गए थे। आईपीएल 2024 नीलामी से पहले 26 नवंबर सभी 10 फ्रेंचाइजी के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट सब्मिट करने की आखिरी तारीख थी।

(हार्दिक पंड्या 2 साल बाद मुंबई इंडियंस में लौटे, फ्रेंजाइजी ने किया ऐलान)

गुजरात की रिटेंशन लिस्ट में होने के बावजूद मुंबई इंडियंस से कैसे जुड़े हार्दिक पंड्या?

कई रिपोर्ट्स में पंड्या के मुंबई इंडियंस से जुड़ने की खबरों के बीच उनका नाम गुजरात टाइटंस की रिटेंशन लिस्ट में भी था। हालांकि जल्द ही हार्दिक के मुंबई इंडियंस से जुड़ने की खबरें आई हैं। ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि रिटेंशन लिस्ट की आखिरी तारीख भले ही 26 नवंबर रही हो लेकिन खिलाड़ियों की ट्रेड विंडो 12 दिसंबर तक खुली है।

इस दौरान आईपीएल टीमों के बीच होने वाले सभी ट्रेड वैध होंगे, यही वजह है कि गुजरात की अपनी रिटेंशन लिस्ट में शामिल होने के बावजूद पंड्या की मुंबई के साथ ट्रेड पूरी हो गई और वैलिड भी रही।

हार्दिक पंड्या 2022 में गुजरात टाइटंस से कप्तान के तौर पर जुड़े थे और पहले ही सीजन में उसे खिताब जिताया था। इसके बाद 2023 आईपीएल में भी पंड्या की कप्तानी में गुजरात फाइनल में पहुंचा था, जहां उसे चेन्नई सुपरकिंग्स से शिकस्त मिली थी।

आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा।

(IPL 2024: सभी 10 टीमों के पास बचा है कितना पैसा, जानें रिटेन-रिलीज खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट)

IPL 2024 नीलामी से पहले जानें मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ी: आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, जेसन बेहरनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय सिंह, एन. तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, रोहित शर्मा, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेडेड), शम्स मुलानी, सूर्य कुमार यादव, टिम डेविड, विष्णु विनोद, हार्दिक पंड्या (ट्रेडेड)।

रिलीज: कैमरून ग्रीन अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जेन्सन, झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर।

गुजरात टाइटंस के रिटेन खिलाड़ी: अभिनव सदारंगानी, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, डेविड मिलर, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान , शुबमन गिल, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा।

रिलीज: हार्दिक पंड्या, यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, दासुन शनाका।

Editors pick