WTC Final Day 6 LIVE Score, IND vs NZ: Follow live updates- आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीतकर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय क्रिकेट टीम को मात दे दी है. दूसरी पारी में 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली. कप्तान विलियम्सन के साथ अनुभवी रॉस टेलर ने भी बखूबी साथ निभाया.
21 साल बाद न्यूजीलैंड जीता आईसीसी की ट्रॉफी
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को आईसीसी की बड़ी ट्रॉफी जीतने में 21 साल लग गए हैं, जबकि उन्होंने आईसीसी इवेंट में भारतीय टीम को एक और मुकाबले में मात दे दी है. आपको बता दें कि 2003 में भारत ने न्यूजीलैंड को आईसीसी इवेंट में हराया था, और उसके बाद आज तक भारत क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड को आईसीसी इवेंट के किसी मुकाबले में मात नहीं दे पाया है.
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Tom Latham | 9 | 41 | 0 | 0 | 21.95 | |
Devon Conway | 19 | 47 | 4 | 0 | 40.43 | |
Kane Williamson (C) | 52 | 89 | 8 | 0 | 58.43 | |
Ross Taylor | 47 | 100 | 6 | 0 | 47.00 | |
Extra | 13 (b 0, w 0, nb 2, lb 11) | |||||
Total | 140/2 (45.5) | |||||
Yet To Bat | HM Nicholls, BJ Watling, C Grandhomme, KA Jamieson, N Wagner, TG Southee, TA Boult |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Ishant Sharma | 6.2 | 2 | 21 | 0 | 3.32 |
Mohammed Shami | 10.5 | 3 | 31 | 0 | 2.86 |
Jasprit Bumrah | 10.4 | 2 | 35 | 0 | 3.28 |
Ravichandran Ashwin | 10 | 5 | 17 | 2 | 1.70 |
Ravindra Jadeja | 8 | 1 | 25 | 0 | 3.13 |
भारत की दूसरी पारी 170 रनों पर सिमटी, पंत ने बनाए सर्वाधिक 41 रन
भारतीय टीम दूसरी पारी में 170 रनों पर सिमट गई है, और इसी के साथ तय हो गया है कि दोनों टीमों को चैंपियन बनने के लिए क्या करना होगा. न्यूजीलैंड को जहाँ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के लिए बचे हुए ओवरों में 139 रन बनाने होंगे तो वहीं भारत को न्यूजीलैंड के सभी 10 बल्लेबाजों को आउट करना होगा. भारत की पारी की बात करें तो रिषभ पंत ने सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली, लेकिन वह भी एक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलते हुए आउट हुए. वहीं दिन की शुरुआत कप्तान विराट कोहली और पुजारा ने की, दोनों बल्लेबाज अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके और टीम इंडिया पर दबाव बना, लेकिन पंत की महत्वपूर्ण 41 रनों की पारी की बदौलत टीम इंडिया 139 रनों का स्कोर न्यूजीलैंड के सामने रख पाई.
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR |
---|---|---|---|---|---|
Rohit Sharma | 30 | 81 | 2 | 0 | 37.04 |
Shubman Gill | 8 | 33 | 0 | 0 | 24.24 |
Cheteshwar Pujara | 15 | 80 | 2 | 0 | 18.75 |
Virat Kohli (C) | 13 | 29 | 0 | 0 | 44.83 |
Ajinkya Rahane | 15 | 40 | 1 | 0 | 37.50 |
Rishabh Pant (WK) | 41 | 88 | 4 | 0 | 46.59 |
Ravindra Jadeja | 16 | 49 | 2 | 0 | 32.65 |
Ravichandran Ashwin | 7 | 19 | 0 | 0 | 36.84 |
Mohammed Shami | 13 | 10 | 3 | 0 | 130.00 |
Ishant Sharma | 1 | 6 | 0 | 0 | 16.67 |
Jasprit Bumrah | 0 | 4 | 0 | 0 | 0.00 |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Tim Southee | 19 | 4 | 48 | 4 | 2.53 |
Trent Boult | 15 | 2 | 39 | 3 | 2.60 |
Kyle Jamieson | 24 | 10 | 30 | 2 | 1.25 |
Neil Wagner | 15 | 2 | 44 | 1 | 2.93 |
6:39 PM IST: टिम साउदी को गेंदबाजी के लिए विलियमसन ने वापस बुलाया है.
6:32 PM IST: नील वैगनर अपनी बाउंसर से भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान कर रहे हैं.
6:16 PM IST: दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 16 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं.
6:08 PM IST: ऋषभ पंत रन आउट होने से बाल-बाल बचे
5:50 PM IST: भारत ने 100 रन की बढ़त हासिल कर ली है
5:42 PM IST: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के छठे दिन का दूसरा सत्र शुरू हो चुका है.
5:32 PM IST: भारत ने सुबह दो विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसने कप्तान विराट कोहली (13) और चेतेश्वर पुजारा (15) के विकेट जल्दी गंवा दिये. उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (15) भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाये. लंच के समय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 28 और रविंद्र जडेजा 12 रन पर खेल रहे थे. न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जैमीसन और टिम साउदी ने दो – दो जबकि ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया है.
4:51 PM IST: दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा रन आउट होने से बच गए.
4:39 PM IST: ऋषभ पंत के खिलाफ LBW का रिव्यू लिया गया था लेकिन रिव्यू में गेंद लेग स्टंप मिस कर रही थी.
4:33 PM IST: भारत के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 40 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए.
4:28 PM IST: भारत ने दूसरी पारी में 100 रन पूरे किए.
4:10 PM IST: ऋषभ पंत ने एक बार फिर चौका लगया. मिड ऑफ पर उन्होंने ये शॉट खेलकर रन बटोरे.
4:01 PM IST: ऋषभ पंत खराब गेंदों को नहीं छोड़ रहे हैं और उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगा दिए हैं.
3:49 PM IST: काइल जैमीसन के ओवर में पंत कैच आउट होने से बाल-बाल बचे. स्लिप पर साउदी ने उनका कैच छोड़ा.
3:37 PM IST: काइज जैमीसन ने चेतेश्वर पुजारा को भी पवेलियन भेज दिया है. ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. भारत इस समय मुश्किल में है.
3:28 PM IST: विराट कोहली 13 रन बनाकर इस टेस्ट मैच में दूसरी बार काइल जैमीसन का शिकार बने. रहाणे बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
3:20 PM IST: आज के खेल में पांच ओवर डाले जा चुके हैं. विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा अभी संभल कर खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी कसी गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं.
3:05 PM IST: कोहली और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आ चुके हैं उन्होंने साउदी के ओवर में चार रन बटोरे.
WTC Final Day 6- 2:45 PM IST: विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर मौजूद हैं. पहले घंटे में अगर भारतीय टीम तेजी से रन बनाती है तो इसका मतलब ये होगा कि भारतीय टीम इस टेस्ट मैच को जीतने की कोशिश कर रही है हालांकि अगर टीम धीमा खेलना जारी रखेगी तो ये मैच ड्रॉ की और जाता हुआ देखा जा सकता है.
? ? ? ? ? ?
— ICC (@ICC) June 23, 2021
The many faces of Virat Kohli!
Which one will we have at the end of play today? ?#WTC21 Final | #INDvNZ pic.twitter.com/Y0USGOFuhg
IND vs NZ – 2:40 PM IST: आज मैच के दौरान बारिश के आसार नहीं ऐसे में प्रशंसक आज के पूरे खेल का मजा ले सकेंगे.
IND vs NZ – न्यूजीलैंड की पहली पारी पांचवें दिन चाय के विश्राम से ठीक पहले 249 रन पर समाप्त हुई. इस तरह से उसने पहली पारी में 32 रन की बढ़त हासिल की. भारत ने अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए थे.
शमी (76 रन देकर चार विकेट) ने ‘सीम’ का अच्छा इस्तेमाल करके अपनी फुल लेंथ गेंदों से बल्लेबाजों को चकमा दिया जबकि इशांत शर्मा (48 रन देकर तीन) ने भी अच्छी गेंदबाजी की. रविचंद्रन अश्विन (28 रन देकर दो) और रविंद्र जडेजा (20 रन देकर एक) ने भी विकेट लिए लेकिन जसप्रीत बुमराह ने निराश किया.
बारिश के कारण पहले सत्र का खेल देर से शुरू हुआ और इसमें 23 ओवर किए गए जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने केवल 34 रन बनाए और इस बीच तीन विकेट गंवाए. दूसरे सेशन में उसने अधिक तेजी दिखाई तथा 27.2 ओवर में 114 रन जोड़कर बाकी बचे पांचों विकेट गंवाए.
IND vs NZ – सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने तीसरे दिन 54 रन की पारी खेली थी जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 177 गेंदों पर 49 रन बनाए लेकिन वह साउदी थी जिन्होंने दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर न्यूजीलैंड को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई.
विलियमसन ने गेंदबाजों को भरपूर सम्मान दिया और पहले सेशन में अपने स्कोर में केवल सात रन जोड़े. शमी पर उन्होंने चौका लगाकर न्यूजीलैंड को बढ़त दिलाई लेकिन इशांत की बाहर जाती गेंद को थर्डमैन पर खेलने के प्रयास में दूसरी स्लिप में विराट कोहली को कैच देकर एक रन से अर्धशतक से चूक गए.
भारत को दिन की पहली सफलता शमी ने दिलाई. उन्होंने रोस टेलर (11) को फुल लेंथ गेंद पर ड्राइव करने के लिए ललचाया और शुभमन गिल ने शॉर्ट कवर पर डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लिया. इशांत ने इसके बाद भरोसेमंद हेनरी निकोल्स (सात) को दूसरी स्लिप पर कैच देने के लिए मजबूर किया. अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे बी जे वाटलिंग (एक) को शमी ने बोल्ड किया.
IND vs NZ – शमी ने लंच के बाद भी एक छोर से दबाव बनाए रखा. उन्होंने कोलिन डि ग्रैंडहोम (13) को LBW आउट करने के बाद आक्रामक तेवरों के साथ क्रीज पर उतरे काइल जैमीसन (21) को भी पवेलियन भेजा. जैमीसन ने पहली गेंद पर छक्का जड़ने के अगली शॉर्ट पिच गेंद को सीमा रेखा भेजने का प्रयास किया लेकिन जसप्रीत बुमराह ने लांग लेग पर बड़ी खूबसूरती से उसे कैच में बदल दिया.
भारत की तरफ से इशांत शर्मा ने तीन, मोहम्मद शमी ने चार, रविचंद्रन अश्विन ने दो जबकि जडेजा ने एक विकेट लिया है.
IND vs NZ – WTC Final LIVE Day 5
11:30 PM IST: पांचवे दिन का खेल खत्म, भारत के पास 32 रन की बढ़त.
Stumps in Southampton ?
India finish the day on 64/2, with a lead of 32! Tim Southee claimed the wickets of the openers.#WTC21 Final | #INDvNZ | https://t.co/nz8WJ8wKfC pic.twitter.com/qlKrCVGAJn
— ICC (@ICC) June 22, 2021
11:25 PM IST: कोहली के हैलमेट पर लगी गेंद, मिला चौका.
11:15 PM IST: टिम साउदी ने रोहित शर्मा को 30 रन पर LBW किया.
Tim Southee strikes again and this time he claims the prized scalp of Rohit Sharma!
The India opener falls for 30.#WTC21 Final | #INDvNZ | https://t.co/nz8WJ8wKfC pic.twitter.com/apYTBRLY2N
— ICC (@ICC) June 22, 2021
11:05 PM IST: वैगनर की गेंद पर पुजारा ने लगाया चौका.
10:42 PM IST: पुजारा ने बोल्ट की गेंद पर जड़ा चौका.
10:25 PM IST: भारतीय टीम ने बढ़त ली.
10:17 PM IST: भारत ने बनाए 32 रन, दोनों टीमों का स्कोर हुआ LEVEL.
10:01 PM IST: शुभमन गिल 8 रन पर हुए टिम साउदी का शिकार.
Tim Southee gets the breakthrough!
Shubman Gill is trapped in front for 8 ☝️#WTC21 Final | #INDvNZ | https://t.co/nz8WJ8wKfC pic.twitter.com/1wQ0UHa0iI
— ICC (@ICC) June 22, 2021
IND vs NZ – 9:45 PM IST: रोहित ने बोल्ट की गेंद पर लगाया चौका.
9:35 PM IST: रोहित और गिल ने भारत को स्थिर शुरुआत दिलाई.
9:10 PM IST: रोहित शर्मा, शुभमन गिल आए मैदान पर, भारत ने दूसरी पारी की शुरुआत की.
8:55 PM IST: दूसरा सेशन खत्म हुआ, मैच में हुआ TEA BREAK.
8:55 PM IST: जडेजा ने साउदी का विकेट लेकर किया कीवी पारी का अंत, 32 रन की बढ़त.
Tea in Southampton ☕️
The @BLACKCAPS are all out for 249, taking a lead of 32 runs.#WTC21 Final | #INDvNZ | https://t.co/nz8WJ8f9o4 pic.twitter.com/TxQUkaqK5R
— ICC (@ICC) June 22, 2021
8:52 PM IST: साउदी ने जडेजा की गेंद पर लगाया SIX.
8:39 PM IST: आखिरी विकेट के बाद टी ब्रेक लिया जाएगा.
8:39 PM IST: अश्विन ने वैगनर को 0 पर आउट किया, न्यूजीलैंड का 9वा विकेट गिरा.
Ravichandran Ashwin makes his presence felt on day five ?
Dismisses Neil Wagner for a duck!
?? are 234/9.#WTC21 Final | #INDvNZ | https://t.co/H8DEtsdJwT pic.twitter.com/m1WdMmFs7g
— ICC (@ICC) June 22, 2021
IND vs NZ – 8:30 PM IST: साउदी ने अश्विन को लगाया चौका.
8:28 PM IST: WICKET! विलियमसन हुए 49 रन आउट, इशांत शर्मा ने लिया विकेट.
Ishant Sharma gets the big scalp of Kane Williamson ?
The @BLACKCAPS skipper misses his half-century by a single run.
?? are 221/8.#WTC21 Final | #INDvNZ | https://t.co/z2pAvCHAsZ pic.twitter.com/BT3ahAbT09
— ICC (@ICC) June 22, 2021
8:18 PM IST: केन विलियमसन के दम पर न्यूजीलैंड ने पार किया टीम इंडिया का स्कोर.
8:05 PM IST: टिम साउदी ने शमी की गेंद पर मारा चौका.
7:55 PM IST: विलियमसन का एक और चौका.
7:52 PM IST: शमी की गेंद पर SIX मार कर जेमीसन हुए आउट.
7:40 PM IST: अंपायर्स कॉल के जरिए केन विलियमसन LBW आउट होने से बच गए.
7:24 PM IST: WICKET! मोहम्मद शमी ने डी ग्रैंडहोम को किया LBW आउट.
7.15 PM IST: विलियमसन ने शमी की गेंद पर जड़ा चौका.
7:05 PM IST: केन विलियमसन लगातार भारतीय गेंदबाजों के अटैक को झेल क्रीज पर टिके हुए हैं.
6:44 PM IST: दूसरा सेशन शुरु.
IND vs NZ – 5:54 PM IST: मोहम्मद शमी ने बीजे वाटलिंग को बोल्ड आउट किया. बता दें कि वाटलिंग अपना आखिरी मैच खेल रहे हैं.
5:50 PM IST: इशांत शर्मा ने हेनरी निकोलस को रोहित के हाथों कैच आउट करवाकर भारत को चौथी सफलता दिलवाई.
5:44 PM IST: केन विलियमसन ने बुमराह को चौका जड़ा.
5:32 PM IST: निकोलस ने शमी की गेंद पर चौका लगाया
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Tom Latham | 30 | 104 | 3 | 0 | 28.85 | |
Devon Conway | 54 | 153 | 6 | 0 | 35.29 | |
Kane Williamson (C) | 19 | 112 | 2 | 0 | 16.96 | |
Ross Taylor | 11 | 37 | 2 | 0 | 29.73 | |
Henry Nicholls | 7 | 23 | 1 | 0 | 30.43 | |
BJ Watling (WK) | 1 | 3 | 0 | 0 | 33.33 | |
Colin de Grandhomme | 0 | 4 | 0 | 0 | 0.00 | |
Extra | 13 (b 4, w 0, nb 4, lb 5) | |||||
Total | 135/5 (72) | |||||
Yet To Bat | KA Jamieson, N Wagner, TG Southee, TA Boult |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Ishant Sharma | 20 | 9 | 27 | 2 | 1.35 |
Jasprit Bumrah | 19 | 8 | 42 | 0 | 2.21 |
Mohammed Shami | 18 | 8 | 31 | 2 | 1.72 |
Ravichandran Ashwin | 12 | 5 | 20 | 1 | 1.67 |
Ravindra Jadeja | 3 | 1 | 6 | 0 | 2.00 |
Fall Of Wickets | FOW | Over |
---|---|---|
Tom Latham | 1-70 | 34.2 |
DP Conway | 2-101 | 48.4 |
R Taylor | 3-117 | 63.1 |
HM Nicholls | 4-134 | 69.3 |
BJ Watling | 5-135 | 70.2 |
4:49 PM IST: मोहम्मद शमी गेंद को स्विंग कराने में सफल रहे हैं और इस वजह से कई बार कीवी बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
4:35 PM IST: इशांत और बुमराह ने रॉस टेलर और केन विलियमसन को बांध के रखा है.
IND vs NZ – 4:19 PM IST: रॉस टेलर के खिलाफ LBW की अपील हुई लेकिन भारत ने रिव्यू नहीं लिया.
4:10 PM IST: बारिश के कारण हुई देरी की वजह से आज 91 ओवर का मैच होगा. 98 ओवर निर्धारित थे.
4:01 PM IST: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है. जसप्रीत बुमराह पहला ओवर करेंगे.
A look at the session timings for Day 5.
— BCCI (@BCCI) June 22, 2021
A total of 91 overs to be bowled
Session 1 – 1130 – 1330 ( 4 – 6 PM IST)
Session 2 – 1410 – 1610 (6.40 – 8.40 PM IST)
Session 3 – 1630 – 1830 ( 9 – 11 PM IST)#WTC21 Final https://t.co/wlJhZMKIWN
WTC Final- 3:45 PM IST: BCCI ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि पांचवें दिन का खेल शाम चार बजे से शुरू होगा.
UPDATE – Play on Day 5 to start at 11.30 AM local (4 PM IST)#WTC21 Final pic.twitter.com/RdzeDIXFZ4
— BCCI (@BCCI) June 22, 2021
WTC Final- 3:39 PM IST: अभी भी कवर पिच पर हैे. मैच मैदान गीला होने की वजह से रूका हुआ है. हालांकि बारिश रूक गई है.
3:20 PM IST: बारिश की वजह से आज का खेल देरी से शुरू होगा. पिच को फिर से कवर से ढक दिया गया है.
3:02 PM IST: मैच शुरू होने से कुछ देर पहले ही साउथेम्पटन में हल्की बारिश हो रही है. जिसके कारण मैच समय से नहीं शुरू होगा.
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने दिनेश कार्तिक ने आखिरकार साउथेम्प्टन के मौसम पर एक अपडेट दिया है। उनका कहना है कि अभी भी बादल छाए हुए हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है।
Cloudy yet promising. Looks like we start on time today #WTCFinal #INDvsNZ pic.twitter.com/qaVfuvOSmj
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) June 22, 2021
Might see the sun later today for the first time since Thursday – MIGHT!
Anyone who complains it’s too hot when we do have the most beautiful summer weather, can absolutely do one!
— Kevin Pietersen? (@KP24) June 22, 2021
9:45 AM IST बजे मैदान पर धूप दिखाई दी है. कल रात से बारिश नहीं हुई है. इसलिए मैच समय पर शुरू हो सकता है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वें दिन का मौसम और रिजर्व दिन के मौसम के लिए बीबीसी ने मंगलवार को सुबह-सुबह हल्की बारिश और बुधवार को साफ धूप की भविष्यवाणी की है। एक्यूवेदर ने मंगलवार को बादल छाए रहने और बुधवार को धूप आने की भविष्यवाणी की है। सब कुछ सही रहा तो दो दिन खेल हो सकता है।
? Just two days without umbrellas☔, Southampton! pic.twitter.com/PZbsJlNzVQ
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 22, 2021
WTC Final- चौथा दिन सॉउथैंप्टन में क्रिकेट के लिहाज से मौसम बिलकुल भी सुहाना नहीं था, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियशिप फाइनल का चौथे दिन दूसरी बार ऐसा हुआ जब दिन का खेल बिना एक गेंद खेले रद्द करना पड़ रहा है. 18 जून को शुरू हुआ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टॉस और मैच 19 जून से शुरू हुआ, 18 जून को भी मौसम खराब होने की वजह से कोई गेंद डाली नहीं जा सकी थी.
7:30 pm IST – और वही हुआ जिसका डर था, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का आज का दिन (WTC Final 4th Day) बिना गेंद डाले ही समाप्त करना पड़ा. आज सुबह से ही सॉउथैंप्टन में लगातार बारिश हो रही थी, इस समय भी सॉउथम्पटन में बारिश हो रही है.
Update: Play on Day 4 abandoned due to rain. We thank our fans who turned up and kept the tempo high. See you again, tomorrow.? #TeamIndia #WTC21 pic.twitter.com/0OpqZ0hGd5
— BCCI (@BCCI) June 21, 2021
7:15 pm IST – आज के मैच को लेकर अंपायर ग्राउंडमैन से बात कर रहे हैं, वह मैदान पर ही है. जल्द ही फैसला हो सकता है, और पूरी संभावना है कि आज के दिन का मैच बिना खेले खत्म किया जाएगा.
6:15 pm IST – सॉउथैंप्टन में एक बार फिर बारिश हुई, और अब मैच शुरू होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं.
5:45 pm IST – सॉउथैंप्टन में हल्की बारिश हो रही है, खबर अच्छी नहीं है, और शायद आज का दिन बिना गेंद खेले ही समाप्त करना पड़ेगा. हालांकि अभी कुछ भी कहां जल्दबाजी होगी.
5:08 pm IST – बारिश में धुला पहला सेशन – बारिश की वजह से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ गया है. फिलहाल बहुत हल्की बारिश हो रही है. फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आज मैच खेला जाए.
4:58 pm IST – अच्छी खबर: आज सॉउथैंप्टन से शायद पहली कोई अच्छी खबर आई है, सॉउथैंप्टन में बहुत हल्की बारिश हो रही है.
GOOD NEWS: It has gotten a lot brighter at the Hampshire bowl, and the rain too has almost died down
? https://t.co/zgkdnYubg3 #WTC21 #WTCFinal #INDvNZ
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 21, 2021
WTC Final, 4:20 pm IST – सॉउथैंप्टन में अभी भी बारिश हो रही है, ICC WTC Final के चौथे दिन को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये हैं कि आज का दिन रद्द होगा या नहीं, इसको लेकर अंपायर बाद में फैसला करेंगे, क्योंकि अंपायर आज का दिन खत्म करने को लेकर जल्दबाजी में कोई घोषणा नहीं करना चाहते. अगर बारिश आती रही, या आउटफील्ड गीला रहा तो 7-8 बजे के बीच आज के दिन को खत्म करने की घोषणा हो सकती है.
3:10 pm IST – सॉउथैंप्टन में मैच शुरू होने का ओरिजिनल समय तो निकल चुका है. मौसम को लेकर अभी कोई अच्छी खबर नहीं आ रही है. सॉउथैंप्टन में अभी के मौसम की बात करें तो बारिश हो रही है.
Status: Room for improvement #WTCfinal pic.twitter.com/K7rvv3PusS
— Andrew Miller (@miller_cricket) June 21, 2021
3:00 pm IST – आज WTC Final का चौथा दिन है, मैच अपने समय शुरू नहीं हो सका है. मौसम का हाल बताएं तो आपको जानकार खुशी नहीं होगी, क्योंकि अभी भी सॉउथैंप्टन में बारिश हो रही है कयास लगाए जा रहे हैं कि आज दूसरी बार कहीं कोई गेंद डाले ही दिन का खेल रद्द ना करना पड़ जाए.
2:40 pm IST – WTC Final को लेकर सबसे बड़ी परेशानी सॉउथैंप्टन का मौसम बना हुआ है, बारिश के बीच न्यूजीलैंड प्लेयर्स टेबल टेनिस खेलकर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं.
Wet weather has returned to the Hampshire Bowl so it’s table tennis for now…#WTC21 pic.twitter.com/hA0AjPgiya
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) June 21, 2021
WTC Final, IND vs NZ – 1:53 pm IST – सॉउथैंप्टन का मौसम क्रिकेट के लिहाज से खराब है, एक डर ये बन रहा है कि कहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बारिश की वजह से दूसरी बार ऐसा ना हो जाए कि पूरे दिन का खेल रद्द करना पड़े. इससे पहले 18 जून को पहले दिन भी बारिश के कारण एक गेंद भी नहीं खेली जा सकी थी.
I think they’ve added some extra covers, which is thoughtful. Damper than a spaniel in a peat bog #WTCfinal pic.twitter.com/5vkSawkn6R
— Andrew Miller (@miller_cricket) June 21, 2021
Overcast but isn’t raining yet. Fingers crossed #SouthamptonWeather #INDvsNZ #WTCFinal pic.twitter.com/P1dHhAcySA
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) June 21, 2021
ये भी पढ़ें- BCCI Apex Council Meet: BCCI चैंपियन्स ट्रॉफी, टी20 विश्व कप और वनडे विश्व कप की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा
WTC Final: यूके मेट ऑफिस के अनुसार, साउथेम्प्टन में रात भर बारिश होगी और दिन चढ़ने के साथ इसकी संभावना बढ़ जाएगी। सुबह 7 बजे तक बारिश की 60% संभावना है जबकि हर घंटे बारिश होने की संभावना केवल बढ़ेगी।
WTC Final LIVE: तीसरे दिन खराब रोशनी ने खेल को बाधित किया। गीला आउटफील्ड होने के कारण मैच आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ। वहीं, खराब रोशनी के कारण चाय का ब्रेक आगे बढ़ गया था। अंतिम सत्र और छोटा हो गया क्योंकि काले बादलों और खराब रोशनी के कारण मैच जल्दी खत्म हो गया।
WTC Final: स्टंप्स के समय, डेवोन कॉनवे के शानदार अर्धशतक के बाद न्यूजीलैंड 101/2 पर था। इससे पहले भारत ने 217 रन बनाए थे। काइल जैमीसन ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए।
WTC Final: यूके मेट ऑफिस के अनुसार, बाढ़ की चेतावनी के कारण yellow warning दी गई है।
WTC Final: दिन 4 (सोमवार): पूर्वानुमान अच्छा नहीं है क्योंकि यूके मेट ऑफिस पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश की भविष्यवाणी कर रहा है।
WTC Final: दिन 5 (मंगलवार): खराब मौसम मंगलवार तक जारी रहने की संभावना है क्योंकि सुबह बारिश की 60% संभावना है जो पूरे दिन जारी रह सकती है।
WTC Final: दिन 6 (बुधवार, reserve day): यदि मौसम के पूर्वानुमान पर विचार किया जाए तो reserve day सबसे अच्छा दिन है। इस दिन साउथेम्प्टन में धूप वाला दिन रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है।