Cricket
IPL 2021 Phase 2: विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जल्द UAE पहुंचेगी, क्या ये पहली टीम होगी, जानिए सबकुछ

IPL 2021 Phase 2: विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जल्द UAE पहुंचेगी, क्या ये पहली टीम होगी, जानिए सबकुछ

RCB vs CSK IPL 2021, FASTEST 10000 RUNS in T20 Cricket, Virat Kohli, Chris Gayle, David Warner, Most T20s Runs, Virat Kohli Records, CSK vs RCB IPL 2021
IPL 2021 Phase 2: विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जल्द UAE पहुंचेगी, क्या ये पहली टीम होगी, जानिए सबकुछ- विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) जल्द UAE पहुंचेगी। UAE पहुंचने वाली RCB पहली टीम होगी। यह बात फ्रेंचाइजी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए […]

IPL 2021 Phase 2: विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जल्द UAE पहुंचेगी, क्या ये पहली टीम होगी, जानिए सबकुछ- विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) जल्द UAE पहुंचेगी। UAE पहुंचने वाली RCB पहली टीम होगी। यह बात फ्रेंचाइजी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। हालांकि, RCB टीम किस तारीख (IPL 2021 Schedule) को रवाना होगी इसका खुलासा नहीं हुआ, क्योंकि अभी भारत से UAE जाने वाली फ्लाइट्स पर बैन लगा हुआ है।

ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि यात्रा प्रतिबंध हटने के बाद ही सभी IPL टीमें UAE के लिए रवाना होंगी। हालांकि, जो विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम ने ट्विट किया है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है UAE जाने वाली (Royal Challengers Bangalore) ही पहली टीम होगी।

ये भी पढ़ें: IPL 2021: Delhi Capitals के लिए बड़ी खुशखबरी, Shreyas Iyer ने प्रवीण आमरे के साथ शुरू की ट्रेनिंग

IPL 2021 Phase 2 का शेड्यूल जारी

जुलाई में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने UAE गवर्नमेंट के साथ चर्चा की थी। इसके बाद BCCI ने IPL 2021 Phase 2 का शेड्यूल जारी कर दिया था।

IPL 2021 Schedule: शेड्यूल के मुताबिक, IPL 2021 Phase 2 का पहला मैच 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच दुबई में खेला जाएगा। 10 अक्टूबर से प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। खिताबी मुकाबला 15 अक्टूबर को दुबई में ही होगा।

यात्रा प्रतिबंध हटने के बाद ही UAE जा सकेंगी टीमें

भारत से UAE जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर 28 जुलाई तक प्रतिबंध लगाया गया था। इसे बढ़ाकर 2 अगस्त कर दिया गया। ऐसे में प्रतिबंध के बीच किसी का भी भारत से UAE जाना मुश्किल है। प्रतिबंध हटने के बाद ही सभी फ्रेंचाइजी अपने हिसाब से UAE पहुंच सकेंगी।

Editors pick