Cricket
IPL Auction 2022: क्या MS Dhoni को रिटेन करेगी Chennai Super kings की टीम? CSK के अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा

IPL Auction 2022: क्या MS Dhoni को रिटेन करेगी Chennai Super kings की टीम? CSK के अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा

IPL Auction 2022: क्या MS Dhoni को नीलामी में भेजेगी Chennai Super kings की टीम? CSK के अधिकारी ने बताया प्लान- IPL 2022
IPL Auction 2022-CSK on MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super kings) ने दो दिन पहले शुक्रवार (15 अक्टूबर) को आईपीएल 2021 के फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया था। यह उसकी चौथी खिताबी जीत थी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फाइनल जीतने के बाद कहा था कि उन्होंने अभी खेलना नहीं छोड़ा था। धोनी […]

IPL Auction 2022-CSK on MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super kings) ने दो दिन पहले शुक्रवार (15 अक्टूबर) को आईपीएल 2021 के फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया था। यह उसकी चौथी खिताबी जीत थी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फाइनल जीतने के बाद कहा था कि उन्होंने अभी खेलना नहीं छोड़ा था। धोनी के इस बयान को सुनते ही करोड़ों क्रिकेट फैंस खुश हो गए थे। उन्हें यह लगने लगा कि माही अगले साल भी आईपीएल (IPL 2022) में खेलेंगे। अब इसके संकेत भी आने शुरू हो गए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के मैनेजमेंट ने इसे लेकर एक प्लान भी बना लिया है। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

IPL Auction 2022-CSK on MS Dhoni: चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super kings) के एक अधिकारी ने कहा कि नीलामी में पहला रिटेंशन कार्ड टीम के कप्तान को बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि धोनी फिर से चेन्नई की टीम से खेलेंगे। 2008 में चेन्नई ने उन्हें उस समय 1.5 मिलियन डॉलर में खरीदा था। उसके बाद धोनी 2016 आईपीएल के लिए पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेले थे। तब पुणे ने उन्हें 12.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। धोनी फिर 2018 में चेन्नई की टीम में वापस लौट गए थे।

ये भी पढ़ें- Venkatesh Iyer Exclusive Interview: वेंकटेश अय्यर ने कहा- MS Dhoni को मैदान पर देखना शानदार अनुभव, वे सच में कैप्टन कूल हैं

IPL Auction 2022-CSK on MS Dhoni: न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सीएसके के अधिकारी ने कहा, “यह सत्य है कि नीलामी से पहले रिटेंशन होगा। कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगे इस बारे में हमें जानकारी नहीं है। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो धोनी के लिए पहला रिटेंशन कार्ड इस्तेमाल किया जाएगा। जहाज को अपने कप्तान की जरूरत है और निश्चिंत रहें कि वह अगले साल वापस आएंगे।”

IPL Auction 2022-CSK on MS Dhoni: धोनी ने अपनी ओर से कप्तानी की भूमिका को हमेशा सच्चाई से निभाया है। आईपीएल में चौथी जीत दर्ज करने के बाद IPL 2022 के बारे में पूछे जाने पर धोनी ने कहा था, “यह बीसीसीआई पर निर्भर करता है। दो नई टीमें आने वाली हैं। हमें यह तय करना होगा कि सीएसके (Chennai Super kings) के लिए क्या अच्छा है। यह शीर्ष तीन या चार में मेरे होने के बारे में नहीं है। हमारा ध्यान एक मजबूत कोर बनाने पर है ताकि फ्रेंचाइजी को नुकसान न हो। हमें यह देखना है कि अगले 10 सालों तक कौन योगदान दे सकता है।”

Also Read: Venkatesh Iyer Exclusive Interview: ‘Watching Dhoni on ground was surreal, he is really a CAPTAIN-COOL’, says KKR hero Venkatesh Iyer

खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

Editors pick