Cricket
IPL 2022: धोनी की कप्तानी वाली CSK ने नीरज चोपड़ा को दिया 1 करोड़ का इनाम, गोल्ड मेडलिस्ट को दी स्पेशल जर्सी; तस्वीरें देखें

IPL 2022: धोनी की कप्तानी वाली CSK ने नीरज चोपड़ा को दिया 1 करोड़ का इनाम, गोल्ड मेडलिस्ट को दी स्पेशल जर्सी; तस्वीरें देखें

IPL 2022: धोनी की कप्तानी वाली CSK ने Neeraj Chopra को दिया 1 करोड़ का इनाम, गोल्ड मेडलिस्ट को दी स्पेशल जर्सी; Chennai Super Kings
IPL 2022-CSK-Neeraj Chopra-Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट ने रविवार को नई दिल्ली में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए 1 करोड़ रुपए का इनाम दिया है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता था। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते […]

IPL 2022-CSK-Neeraj Chopra-Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट ने रविवार को नई दिल्ली में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए 1 करोड़ रुपए का इनाम दिया है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता था। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

Gold medallist Neeraj Chopra: चेन्नई सुपर किंग्स ने नीरज के सम्मान में 8758 नंबर की जर्सी भी प्रस्तुत की जो उनके ओलंपिक के 87.58 मीटर मेडल विनिंग रिकॉर्ड को दर्शाता है। बता दें कि अभिनव बिंद्रा के बाद नीरज दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक में व्यक्तिगत गोल्ड पदक जीता है।

ये भी पढ़े: IND vs NZ: दो दिन नेट में गेंदबाजी करने से कैसे ठीक हो जाएंगे हार्दिक पांड्या, पूर्व भारतीय क्रिकेटर बोले- मैं तो उन्हें बाहर कर देता!

नीरज की उपलब्धि पर देश को गर्व
Gold medallist Neeraj Chopra: चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ के एस विश्वनाथन ने कहा कि नीरज की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। ट्रैक और फील्ड में पदक (स्वर्ण) जीतने वाले पहले भारतीय बनकर उन्होंने एक बेंचमार्क स्थापित किया है और अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। 87.58 एक ऐसा नंबर है जो भारतीय खेल इतिहास में हमेशा के लिए अंकित हो गया है और नीरज को यह विशेष जर्सी भेंट करना हमारे लिए सम्मान की बात है। हम चाहते हैं कि वह राष्ट्र के लिए और अधिक गौरव लाएं।

23 वर्षीय एथलीट ने पुरस्कार और विशेष जर्सी प्राप्त करने के बाद कहा कि पिछले दो महीने उनके लिए नई चीजों का अनुभव करने का अवसर रहे हैं। उन्होंने सपोर्ट के लिए चेन्नई सुपर किंग्स प्रबंधन को भी धन्यवाद दिया।

Also Read: IND vs NZ LIVE: VVS Laxman wants Shardul Thakur ahead of Bhuvneshwar Kumar in India playing XI- check why?

सोचा नहीं था इतना प्यार मिलेगा
IPL 2022-CSK-Neeraj Chopra-Chennai Super Kings: नीरज चोपड़ा ने कहा कि “आपके समर्थन और पुरस्कार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पिछले दो महीने व्यस्त रहे हैं। इस दौरान नई चीजों का अनुभव करने का अवसर मिला है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि गोल्ड जीतने के बाद मुझे इतना प्यार मिलेगा। यह पूरी तरह से अप्रत्याशित था। उम्मीद है कि मैं कड़ी मेहनत करूंगा और अच्छे परिणाम प्राप्त करूंगा।

खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

Editors pick