Cricket
IPL 2022: सभी 10 फ्रेंचाइजी इस दिन पहुंचेंगी मुंबई, खिलाड़ियों को अभ्यास शुरू करने से पहले पूरी करनी होगी यह शर्त

IPL 2022: सभी 10 फ्रेंचाइजी इस दिन पहुंचेंगी मुंबई, खिलाड़ियों को अभ्यास शुरू करने से पहले पूरी करनी होगी यह शर्त

IPL 2022: सभी 10 फ्रेंचाइजी इस दिन पहुंचेंगी मुंबई, IPL 2022 Bio-Bubble Guidelines IPL 2022 Format IPL 2022 Mumbai
IPL 2022 Format, IPL 2022 Bio-Bubble Guidelines, BCCI Mahrashtra Government IPL Meeting: आईपीएल (IPL 2022) की 26 मार्च से शुरुआत होने वाली है। इस बार यह टूर्नामेंट 29 मई तक खेला जाएगा। लीग के 15वें सीजन में 10 टीमें खेलती नजर आएंगी। आईपीएल 2022 के लिए सभी टीमें 14-15 मार्च से ट्रेनिंग शुरू कर सकती […]

IPL 2022 Format, IPL 2022 Bio-Bubble Guidelines, BCCI Mahrashtra Government IPL Meeting: आईपीएल (IPL 2022) की 26 मार्च से शुरुआत होने वाली है। इस बार यह टूर्नामेंट 29 मई तक खेला जाएगा। लीग के 15वें सीजन में 10 टीमें खेलती नजर आएंगी। आईपीएल 2022 के लिए सभी टीमें 14-15 मार्च से ट्रेनिंग शुरू कर सकती हैं। महाराष्ट्र सरकार ने बीसीसीआई के कार्यवाहक सीईओ हेमांग अमीन के साथ बैठक की, जिसमें मुंबई क्रिकेट (IPL 2022 Mumbai) के प्रमुख सदस्य थे। एसोसिएशन भी मौजूद थे। आदित्य ठाकरे और एकनाथ शिंदे ने भी एमसीए अधिकारियों और अमीन के साथ बैठक में भाग लिया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

सभी फ्रेंचाइजी 14-15 मार्च से प्रैक्टिस शुरू कर सकती हैं

IPL 2022: बैठक के बाद न्यूज एजेंसी को बताया गया कि सभी फ्रेंचाइजी 14-15 मार्च से प्रैक्टिस शुरू कर सकती हैं। खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ आईपीएल के लिए 8 मार्च के आसपास मुंबई आना शुरू कर देंगे। मुंबई पहुंचने से पहले सभी को 48 घंटे पहले आरटी पीसीआर टेस्ट कराना होगा। इसके बाद सभी को 3 से 5 दिन तक कड़े क्वारंटाइन में रहना होगा। क्वारंटाइन के दौरान पहले, तीसरे और 5वें दिन सभी का टेस्ट होगा। तीनों टेस्ट नेगेटिव आने के बाद खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगे।

पुणे में 15 लीग राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे

IPL 2022: ठाणे का एमसीए ग्राउंड और नवी मुंबई स्थित रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क उन पांच वेन्यू में शामिल हैं, जहां सभी टीमें ट्रेनिंग कर सकेंगी। मुंबई के तीन वेन्यू वानखेड़े में 20 मैच, डीवाई पाटिल में 20 और ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15 मैच खेले जाने हैं। वहीं पुणे में भी 15 लीग राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। सूत्र ने कहा कि खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। बीसीसीआई बायो सिक्योर बबल प्रोटोकॉल करा पालन करेगी।

  • नवी मुंबई और पुणे की यात्रा के दौरान देरी से बचने के लिए एक सुरक्षित मार्ग बनाया जाएगा।
  • यदि किसी टीम का कोई सदस्य COVID-19 पॉजिटिव आता है, तो उन्हें होटल में क्वारैंटाइन की अनुमति दी जा सकती है।
  • पॉजिटव आने वाले खिलाड़ियों के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।
  • आईपीएल 2022 सीज़न 26 मार्च से 29 मई के बीच आयोजित किया जाएगा।

टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया
सभी टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप की टीमें एक-दूसरे से 2-2 मुकाबले खेलेंगी, वहीं दूसरे ग्रुप की 4 टीमों से भी उन्हें एक मुकाबला जबकि एक अन्य टीम से 2 मुकाबला खेलना है। इस तरह से हर टीम को 14-14 मुकाबले खेलने हैं। मुंबई और पुणे में चार अंतरराष्ट्रीय मानक स्थानों पर कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। प्लेऑफ मैचों का स्थान बाद में तय किया जाएगा। मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम में 20 मैच होंगे जबकि 15 मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम (सीसीआई) में खेले जाएंगे। डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई 20 मैचों की मेजबानी करेगा जबकि पुणे का एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम 15 मैचों का आयोजन करेगा।

इस बार खेले जाएंगे 74 मुकाबले
IPL 2022: आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुल 74 मुकाबले होने हैं। इसमें 70 लीग के राउंड के मैच जबकि 4 प्लेऑफ के मैच शामिल हैं। बीसीसीआई ने लीग राउंड के मैच महाराष्ट्र में कराने का फैसला लिया है। लीग राउंड के मैच मुंबई के तीन स्टेडियम और पुणे के एक स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं प्लेऑफ के मुकाबले किस मैदान पर होंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मैच हो सकते हैं।

  • लीग स्टेज के 55 आईपीएल मैच मुंबई में खेले जाएंगे और 15 पुणे में खेले जाएंगे।
  • लीग के लिए चार स्टेडियमों की पहचान की गई है।
  • वानखेड़े में 20, ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15, डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20 और पुणे में 15 मुकाबले खेले जाएंगे।

आईपीएल 2022 का फॉर्मेट

  • 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाएंगे। ग्रुप-A में पांच और और ग्रुप-B में पांच टीमें होंगी।
  • एक टीम को ग्रुप राउंड में कम से कम 14 मैच खेलने होंगे।
  • अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलने का मौका मिलेगा।
  • दूसरे ग्रुप की किसी एक टीम के खिलाफ दो मैच खेलने होंगे।
  • इसके बाद दूसरे ग्रुप की बाकी बची चार टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलने होंगे।ग्रुप ए : मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स।
    ग्रुप बी : चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइज हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick