Cricket
IPL 2021: Suryakumar Yadav एक बार फिर फ्लॉप, सिर्फ रोहित शर्मा नहीं विराट कोहली भी होंगे चिंतित

IPL 2021: Suryakumar Yadav एक बार फिर फ्लॉप, सिर्फ रोहित शर्मा नहीं विराट कोहली भी होंगे चिंतित

IPL 2021: Suryakumar Yadav एक बार फिर फ्लॉप, सिर्फ रोहित शर्मा नहीं विराट कोहली भी होंगे चिंतित- मंगलवार को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बचाए रखा है। टीम ने 70 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से जीत हासिल कर नेट रन रेट में […]

IPL 2021: Suryakumar Yadav एक बार फिर फ्लॉप, सिर्फ रोहित शर्मा नहीं विराट कोहली भी होंगे चिंतित- मंगलवार को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बचाए रखा है। टीम ने 70 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से जीत हासिल कर नेट रन रेट में भी काफी सुधार किया है। टीम के लिए चिंता का कारण रहे ईशान किशन ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर कप्तान को थोड़ी राहत जरूर दी होगी, लेकिन सूर्यकुमार यादव की फॉर्म ने रोहित को अभी भी परेशान कर रखा होगा! एक आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए। ना सिर्फ आईपीएल बल्कि सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2021 India Squad ) के लिहाज से विराट कोहली की भी चिंता बढ़ा रखी होगी।

IPL 2021: Suryakumar Yadav का यूएई में प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव आगामी वर्ल्डकप के लिए भारतीय दल का हिस्सा हैं, और एक बल्लेबाज हैं। उनके प्रदर्शन ने आईपीएल कप्तान रोहित शर्मा को तो परेशान किया ही है, साथ ही टी20 के लिए विराट कोहली की चिंता को भी बढ़ा दिया होगा।

यह भी पढ़ें – Ishan Kishan ने बताया- विराट कोहली और इन खिलाड़ियों से बात करके लौटा आत्मविश्वास

वर्ल्डकप मैचों के आयोजन भी इन्ही स्टेडियम में होने हैं, और सूर्यकुमार यादव का लगातार फ्लॉप होना टीम के लिए चिंता का विषय हैं। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की बात करें तो सूर्यकुमार यादव ने कुल 6 पारियां खेली है, जिसमें उनका कुल स्कोर 62 रन बनाए हैं। आइए देखें यूएई में किस टीम के खिलाफ उन्होंने कितने रन बनाए-

13 (08) – राजस्थान रॉयल्स
33 (26) – दिल्ली कैपिटल्स
0 (01) – पंजाब किंग्स
8 (09) – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
5 (10) – कोलकाता नाइट राइडर्स
3 (07) – चेन्नई सुपर किंग्स

Also Read – Sanju Samson laments switching to Sharjah as reason behind loss, says change difficult after ‘batting wickets’ at Abu Dhabi

T20 World Cup 2021 India Squad, Mumbai Indians, Suryakumar Yadav

 

Editors pick