IPL 2021: CSK vs MI – MS Dhoni की बढ़ रही है चिंता, पहले मैच में बाहर हो सकते हैं Faf Du Plessis- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच 19 सितंबर (CSK vs MI 19 September 2021) को दूसरे चरण का पहला मैच खेला जाना है। एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके टीम के लिए चिंता की खबर है। दरअसल टीम में शामिल साउथ अफ्रीकी विस्फोटक बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस चोटिल हैं। उनकी चोट गंभीर हो सकती है। अभी फाफ डुप्लेसिस सीपीएल 2021 में हैं, और अन्य खिलाड़ियों के साथ आईपीएल 2021 के लिए आने वाले दिनों में यूएई पहुंचेंगे।
IPL 2021: चोटिल Faf Du Plessis नहीं खेलें सेमीफाइनल
फाफ डुप्लेसिस सीपीएल मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं, वह मंगलवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में खेलने नहीं उतरे। आपको बता दें कि फाफ डु प्लेसिस को जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत है। यह चोट गंभीर नजर आ रही है, यही वजह है कि लगातार 2 महत्वपूर्ण मुकाबलों में वह बाहर हुए हैं।
IPL 2021: पहला मैच (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians)
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच 19 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। आईपीएल की 2 सबसे सफल टीमों के इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और एमएस धोनी आमने सामने होंगे। फाफ डुप्लेसिस का बाहर होना धोनी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है, हालांकि आधिकारिक तौर पर कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि फाफ इस मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे।
यह भी पढ़ें- 17 अक्टूबर को आईपीएल की 2 नई टीमों के लिए लगेगी बोली, कहां और कैसे होगा कार्यक्रम?
IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स टीम का शेड्यूल
Match No. | Day | Date | Time (IST) | Match | Venue |
30 | Sunday | 19-Sep-21 | 07:30 PM | CSK vs MI | Dubai |
35 | Friday | 24-Sep-21 | 07:30 PM | RCB vs CSK | Sharjah |
38 | Sunday | 26-Sep-21 | 03:30 PM | CSK vs KKR | Abu Dhabi |
44 | Thursday | 30-Sep-21 | 07:30 PM | SRH vs CSK | Sharjah |
47 | Saturday | 02-Oct-21 | 07:30 PM | RR vs CSK | Abu Dhabi |
50 | Monday | 04-Oct-21 | 07:30 PM | DC vs CSK | Dubai |
53 | Thursday | 07-Oct-21 | 03:30 PM | CSK vs PBKS | Dubai |