MS Dhoni Birthday : टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे (India vs England 2022) पर है। इस बीच भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) और बेटी जीवा धोनी (Ziva) भी है।
महेंद्र सिंह धोनी ने हाल में अपना वैद से इलाज कराया है। ये इलाज उन्होंने अपने घर रांची में ही कराया। इस इलाज के बाद एमएस धोनी अपनी बेटी जीवा धोनी और पत्नी साक्षी के साथ इंग्लैंड रवाना हो गए थे। अभी धोनी इंग्लैंड के लंदन में हैं।
MS Dhoni Birthday : तो क्या इंग्लैंड में सेलिब्रेट करेंगे जन्मदिन
एमएस धोनी अपने परिवार के साथ लंदन में हैं। जैसा आप जानते हो कि आने वाली 7 तारीख को धोनी अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। मुमकिन है कि इस बार धोनी अपना जन्मदिन इंग्लैंड के लंदन शहर में सेलिब्रेट करें।
इस खबर के बाद साक्षी धोनी ने शनिवार शाम को धोनी की लंदन से एक लेटेस्ट फोटो भी शेयर की, जिसके बाद ये साफ़ हो गया कि धोनी लंदन में ही हैं।
हाल ही में एमएस धोनी की एक लेटेस्ट फोटो (MS Dhoni Latest) सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमे वह अपने दोस्त संग नजर आए थे। अब धोनी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि टीम इंडिया भी अभी इंग्लैंड में ही हैं, हालांकि धोनी ना ही क्रिकेट प्लेयर और ना ही कोचिंग स्टाफ का सदस्य हैं। वह इंग्लैंड घूमने पहुंचे हैं और मुमकिन है कि अपना 41वां जन्मदिन भी परिवार संग इंग्लैंड में ही मनाए।
MS Dhoni Birthday : 41 साल के हो जाएंगे धोनी, शानदार है करियर
एमएस धोनी ने साल 2020 में 15 अगस्त के दिन अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर से सन्यास का फैसला लिया था। धोनी भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में शामिल है, उनकी कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्डकप और वर्ल्डकप जीता है। हालांकि धोनी अभी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हैं।
धोनी ने 90 टेस्ट, 350 एकदिवसीय और 98 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में देश का प्रतिनिधित्व किया है। धोनी ने इसके अलावा आईपीएल में 234 मैच खेले हैं। वह अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करते हैं।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।