Cricket
IPL 2022: मिशेल मार्श पाकिस्तान दौरे से बाहर, आईपीएल में खेलने की उम्मीद बरकरार

IPL 2022: मिशेल मार्श पाकिस्तान दौरे से बाहर, आईपीएल में खेलने की उम्मीद बरकरार

IPL 2022: ऑस्ट्रेलिया के आल-राउंडर मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) कूल्हे में लगी चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनके आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से खेलने पर भी संशय बना हुआ था, लेकिन एक खबर के […]

IPL 2022: ऑस्ट्रेलिया के आल-राउंडर मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) कूल्हे में लगी चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनके आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से खेलने पर भी संशय बना हुआ था, लेकिन एक खबर के अनुसार मिशेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से जुड़ेंगे, जहां वो अपनी बाकी की रिकवरी को पूरा करेंगे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व और वर्तमान न्यू साउथ वेल्स के फिजियोथेरेपिस्ट पैट्रिक फरहार्ट, जो 2020 के आईपीएल सीज़न से दिल्ली कैपिटल्स के साथ हैं, वही मार्श के क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद उनकी रिकवरी की देखरेख करेंगे। एनरिक नॉर्खिया के बाद मार्श कैपिटल्स टीम में अपना रिहैब जारी रखने वाले दूसरे कैपिटल्स खिलाड़ी होंगे।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने ट्रेंट बोल्ट से कहा- आपको बल्लेबाजी करता देख अच्छा लगा

आपको बात दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में 6.5 करोड़ में मिशेल मार्श को खरीदा था। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज मंगलवार को शुरू हुई, जिसका पहला मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया ने अपनी नाम किया। इसके बाद पांच अप्रैल को एकमात्र टी20 मैच खेला जाएगा। मार्श ने पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में 627 रन बनाकर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन का ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड बनाया था। वे टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम की जीत के हीरो थे।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Full Squad): ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रोवमन पॉवेल, मंदीप सिंह, सरफराज खान, यश ढुल, अश्विन हेब्बार, टिम साइफर्ट, केएस. भरत, मिशेल मार्श, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, ललित यादव, रिपल पटेल, एनरिक नॉर्किया, लुनगी एंगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी, विकी ओस्तवाल, प्रवीण दुबे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick