Travis Head 100: आईपीएल 2024 में ट्रेविस हेड ने कमाल की पारी खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक जड़ दिया है। हेड ने 39 गेंदों पर चौके से अपने शतक को पूरा किया।
सबसे तेज IPL शतक:
Batter | Balls | Match | Venue | Date |
---|---|---|---|---|
Chris Gayle | 30 | RCB vs PWI | Bangalore | 23 April 2013 |
Yusuf Pathan | 37 | RR vs MI | Mumbai | 13 March 2010 |
David Miller | 38 | KXIP vs RCB | Mohali | 6 May 2013 |
Travis Head | 39 | RCB vs SRH | Bangalore | 15 April 2024 |
Adam Gilchrist | 42 | DC vs MI | Mumbai | 27 April 2008 |
ट्रेविस हेड ने अपनी पारी की शुरुआत से आक्रमक रुख अपनाया। उन्होंने 20 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया, जिसके बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 41 गेंदों पर 102 रन बनाए, अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 8 छक्के जड़े।