Cricket
IPL 2022 Retention : चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथ ने आईपीएल 2022 से पहले CSK के स्टार प्लेयर को वापस लाने के दिए संकेत

IPL 2022 Retention : चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथ ने आईपीएल 2022 से पहले CSK के स्टार प्लेयर को वापस लाने के दिए संकेत

IPL 2022 Retention: Chennai Super Kings के CEO काशी विश्वनाथ ने CSK के स्टार प्लेयर को वापस लाने के दिए संकेत IPL Retention, CSK CEO
IPL 2022 Retention, (IPL Retention): आईपीएल 2022 रिटेंशन में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की फ्रेंचाइजी ने बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा और रुतुराज गायकवाड़ और मोईन अली को चेन्नई के लिए रिटेन किया। जिसमें मोईन अली आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए एकमात्र विदेशी खिलाड़ी है। इस लिस्ट में कई खिलाड़ियों […]

IPL 2022 Retention, (IPL Retention): आईपीएल 2022 रिटेंशन में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की फ्रेंचाइजी ने बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा और रुतुराज गायकवाड़ और मोईन अली को चेन्नई के लिए रिटेन किया। जिसमें मोईन अली आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए एकमात्र विदेशी खिलाड़ी है। इस लिस्ट में कई खिलाड़ियों के नाम अपेक्षित थे जैसे साउथ अफ्रीका के फाफ डू प्लेसी। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ (CSK CEO) काशी विश्वनाथ ने कहा है कि वे डू प्लेसी को एक बार फिर से टीम में शामिल करने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन अब ये हमारे हाथ में नहीं रह गया है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022 Retention, (IPL Retention): आईपीएल 2021 में चेन्नई की ओर से ओपनिंग करने वाल मोईन अली दूसरे सबसे ज्यादा रन वाले खिलाड़ी थे। आईपीएल 2021 का खिताब चेन्नई (Chennai Super Kings) ने अपने नाम किया था जिसमें डू प्लेसी ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 16 मैचों में 633 रन बनाए। आईपीएल 2020 सीजन में सीएसके की ओर से सबसे ज्यादा रन (13 मैचों में 449 रन) डू प्लेसी ने ही बनाए थे। आईपीएल (IPL 2022) मेगा ऑक्शन में मोइन अली की ऑलराउंडर परफॉर्मेंस ने उन्हें रिटेंशन प्रक्रिया में मदद की। हालांकि सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान को चेन्नई वापस लाने से पूरी तरह इंकार नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 Retention: Robin Uthappa ने कहा- MS Dhoni के रिटायर होने पर Ravindra Jadeja होंगे CSK के कप्तान

IPL 2022 Retention, (IPL Retention): वहीं सीएसके के सीईओ (CSK CEO) ने फाफ डू प्लेसी की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्हें टीम में वापस लाने की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि फाफ डू प्लेसी वापस टीम में आएं। वो हमारे लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं और दो सीजन में हमको फाइनल तक लेकर गए। इसलिए अब हमारा फर्ज बनता है कि उनको टीम में लाने की कोशिश की जाए। हालांकि ये हमारे हाथ में नहीं है। हम उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) अभी तक कुल चार आईपीएल सीजन के विजेता रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के फन्स के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है कि वे फिर से एक बार धोनी को चेन्नई के कप्तान के रुप में देख पाएंगे।

खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

 

 

 

Editors pick