Axar Patel Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड मेहा (Meha) के साथ शादी करने वाले हैं। शुक्रवार रात को बीसीसीआई (BCCI) द्वारा न्यूजीलैंड सीरीज (IND vs NZ Series) के लिए भारतीय टीम का एलान किया गया। इस टीम में केएल राहुल और अक्षर पटेल को पारिवारिक प्रतिबाधताएं के चलते छुट्टी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार अक्षर पटेल और मेहा इस दौरान शादी (Axar Patel Meha Marriage) करने वाले हैं। क्रिकेट की खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In को फॉलो करें।
View this post on Instagram
अक्षर पटेल और मेहा एक दूसरे को लम्बे समस्य से डेट कर रहे थे, जसिके बाद इन दोनों ने 20 जनवरी 2022 को सगाई की थी। जिसके बाद अब ये दोनी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि अभी तक तारीख की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड सीरीज से हटने की वजह यही है और वह जल्द ही शादी करने वाले हैं।
View this post on Instagram
मेहा पेशे से एक डायटिशियन और न्यट्रीशियन हैं
अक्षर पटेल की होने पत्नी मेहा पेशे से एक डायटिशियन और न्यट्रीशियन हैं। उन्हें घूमने का बहुत शौक है। मेहा के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से यही पता चलता है। अक्षर पटेल की मंगेतर के एक हाथ पर अक्षर के नाम का टैटू भी है। मेहा अपने सोशल मीडिया पर अक्षर के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।
अक्षर पटेल ने अपने 28 वे जन्मदिन की पार्टी के दौरान मेहा को प्रपोज़ किया था। इस दौरान दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहना कर सगाई की थी। अक्षर अपने इंस्टाग्राम पर मेहा के साथ तस्वीर शेयर करते रहते हैं।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।