England Cricket Schedule: अगले साल T20 और वनडे सीरीज खेलने इंग्लैंड जाएगी Team India, ईसीबी ने जारी किया 2022 का शेड्यूल – इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड में अपनी पुरुष टीम के लिए साल 2022 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड 2022 की गर्मियों में अपने घरेलू सत्र की शुरुआत मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के साथ करेगी। England Cricket Schedule 2022, England vs India, England vs South Africa, England vs New Zealand
इंग्लैंड पुरुष टीम के जारी किए गए शेड्यूल में भारत और दक्षिण अफ्रीका के दौरे भी शामिल हैं।
जो रूट की कप्तानी वाली टेस्ट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत 2 जून, गुरुवार को लॉर्ड्स में होने वाले मुकाबले के साथ करेंगी। जिसके बाद अलगे दोनों टेस्ट ट्रेंट ब्रीज (10-14 जून) और हेडिंग्ले (23-27 जून) में खेले जाएंगे।
इंग्लैंड की टीम अपने सभी घरेलु सफेद गेंद वाले मैच जुलाई में खेलेगी।
भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत ओल्ड ट्रैफोर्ड में 1 जुलाई को होने वाले मैच के साथ होगी। जिसके बाद उन्हें ट्रेंट ब्रीज (3 जुलाई) और एजेस बाउल (6 जुलाई) में मैच खेलने होंगे। टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड और भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगे। जिसके मुकाबले एजबेस्टन (9 जुलाई), ओवल (12 जुलाई) और लॉर्ड्स (14 जुलाई) में खेले जाएगें।
वहीं, इंग्लैंड में दक्षिण अफ्रीका दौर की शुरुआत तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ होगी। इस सीरीज का आयोजन रिवरसाइड (19 जुलाई), ओल्ड ट्रैफर्ड (22 जुलाई) और हेडिंग्ले (24 जुलाई) में किया जाएगा।
वनडे के बाद प्रोटीज टीम और इंग्लैंड को जुलाई में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी होगी। इसके तीनों मैच ब्रिस्टल (27 जुलाई), सोफिया गार्डन (28 जुलाई) और एजेस बाउल (31 जुलाई) में आयोजित होंगे।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ पुरुषों की अंतरराष्ट्रीय गर्मियों का समापन होगा। लॉर्ड्स में पहले टेस्ट (17-21 अगस्त) की मेजबानी के बाद इंग्लैंड एजबेस्टन (25-29 अगस्त) और ओवल (8-12 सितंबर) में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का अंत करेगी। England Cricket Schedule 2022, England vs India, England vs South Africa, England vs New Zealand
इंग्लैंड पुरुष टीम का 2022 शेड्यूल
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – टेस्ट सीरीज
2-6 जून 2022 – लॉर्ड्स
10-14 जून 2022 – ट्रेंट ब्रिज
23-27 जून 2022 – हेडिंग्ले
इंग्लैंड बनाम भारत – टी20 सीरीज
1 जुलाई 2022 – ओल्ड ट्रैफर्ड
3 जुलाई 2022 – ट्रेंट ब्रिज
6 जुलाई 2022 – एजेस बाउल
इंग्लैंड बनाम भारत – वनडे सीरीज
9 जुलाई 2022 – एजबेस्टन
12 जुलाई 2022 – ओवल
14 जुलाई 2022 – लॉर्ड्स
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – वनडे सीरीज
19 जुलाई 2022 – रिवरसाइड
22 जुलाई 2022 – ओल्ड ट्रैफर्ड
24 जुलाई 2022 – हेडिंग्ले
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – टी20 सीरीज
27 जुलाई 2022 – ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
28 जुलाई 2022 – सोफिया गार्डन
31 जुलाई 2022 – एजेस बाउल
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – टेस्ट सीरीज
17-21 अगस्त 2022 – लॉर्ड्स
25-29 अगस्त 2022 – एजबेस्टन
8-12 सितंबर 2022 – ओवल
England Cricket Schedule 2022, England vs India, England vs South Africa, England vs New Zealand