India vs Pakistan: न्यूट्रल वेन्यू पर पाकिस्तान से कभी नहीं हारी टीम इंडिया, 5 साल बाद फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें, जानिए क्या हैं आंकड़े- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस साल अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। टीम इंडिया और पाकिस्तान इस बार एक ही ग्रुप में हैं। दोनों के बीच मुकाबला 24 अक्टूबर को दुबई में होगा। खेल जगत में भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा ही हाइवोल्टेज रहता है। इसका इंतजार हर फैंस बेसब्री से करता है। टी-20 वर्ल्ड कप UAE में होगा, जो दोनों टीम के लिए न्यूट्रल वेन्यू है। India vs Pakistan, IND vs PAK T20 Records, IND vs PAK Head to Head, IND vs PAK Match, T20 World cup
यदि न्यूट्रल वेन्यू की बात करें तो भारत-पाकिस्तान के बीच न्यूट्रल वेन्यू पर 5 मुकाबले खेले गए, जिसमें एक मैच टाई रहा, जबकि 4 में टीम इंडिया को जीत मिली है। टीम इंडिया ने अब तक एक भी टी-20 मुकाबला पाकिस्तान की जमीन पर नहीं खेला है। भारत ने अपने घर में पाकिस्तान को 3 में से 2 मैच में हराया है। भारतीय टीम एक मैच सिर्फ बेंगलुरु में हारी है।
इस बार यह दोनों टीमें 5 साल बाद आपस में भिड़ेंगी। पिछली बार 2016 के वर्ल्ड कप में ही दोनों टीम के बीच मुकाबला हुआ था। तब कोलकाता में खेले गए उस मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। हालांकि, तब वेस्टइंडीज ने फाइनल जीता था।
हेड-टु-हेड
टी-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा ही टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीम के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए, जिसमें 6 बार टीम इंडिया को जीत मिली, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई रहा था।
दिसंबर 2012 से नहीं हारी टीम इंडिया
पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में टीम इंडिया 8 साल से हारी नहीं है। आखिरी बार दिसंबर 2012 में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 5 विकेट से हराया था। यह मैच भारतीय शहर बेंगलुरु में खेला गया था। इसके बाद से दोनों टीम के बीच 4 मैच खेले गए, जिसमें हर बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को शिकस्त दी। India vs Pakistan, IND vs PAK T20 Records, IND vs PAK Head to Head, IND vs PAK Match, T20 World cup
India schedule in T20 World cup:
Match | Date | Time | Venue |
India vs Pakistan | Oct-24 | 7:30 PM IST | Dubai |
India vs New Zealand | Oct-31 | 7:30 PM IST | Dubai |
India vs Afghanistan | Nov-03 | 7:30 PM IST | Abu Dhabi |
India vs B1 | Nov-05 | 7:30 PM IST | Dubai |
India vs A2 | Nov-08 | 7:30 PM IST | Dubai |
Semifinal 1 | Nov-10 | 7:30 PM IST | Abu Dhabi |
Semifinal 2 | Nov-10 | 7:30 PM IST | Dubai |
Final | Nov-14 | 7:30 PM IST | Dubai |
Reserve Days for Semifinals and Final |