WTC Final: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का भारतीय बल्लेबाजों पर खतरनाक प्रहार, चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल बाल-बाल बचे- साउथेम्प्टन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के गेंदबाज काइल जैमीसन और नील वैगनर ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने ज्यादा गेंदे बॉडी लाइन पर रखी और भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। जैमीसन की खतरनाक बाउंसर भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के हेलमेट पर लगी, जबकि तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा नील वैगनर के बाउंसर पर चोट खा बैठै।
ये भी पढ़ें- WTC Final LIVE, IND vs NZ: चेतेश्वर पुजारा का खराब प्रदर्शन जारी, इंग्लैंड में उनका रिकॉर्ड देख आपको नहीं होगा यकीन
Gill hit on the helmet by Jamieson! pic.twitter.com/M0GjOyeMnD
— FS Videos ? (@FanPageFS) June 19, 2021
WTC Final- भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शनिवार को 64 गेंदों पर 28 रन बनाकर प्रभावित किया। रोहित के साथ वो पहले 24 ओवर तक क्रीज पर टिके रहे।
IND VS NZ- साउथेम्प्टन में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काइल जैमीसन द्वारा 135 किमी प्रति घंटे की तेज डिलीवरी उनके हेलमेट पर लगी। जिसके बाद यह युवा खिलाड़ी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। 17वें ओवर में गिल के हेलमेट पर गेंद लगी वह गेंद को छोड़ने का प्रयास कर रहे थे। जिसके तुरंत बाद मोहम्मद सिराज और फिजियो मैदान पर आए। साथ ही उनका परीक्षण किया। इसके बाद भी उन्होंने बल्लेबाजी करना जारी रखा लेकिन हेलमेट पर गेंद लगने के बाद वो सिर्फ 19 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए।
First blow for pujara#WTCFinal2021 pic.twitter.com/5bYqE723yl
— nishikant thikekar (@nishikantn) June 19, 2021
WTC Final- पारी के 37वें ओवर में पुजारा को नील वैगनर की खतरनाक बाउंसर लगी। बाउंसर उनके हेलमेट पर लगी और उनका हेलमेट टूट गया। तुरंत भारतीय फिजियो आए। हालांकि पुजारा को ज्यादा चोट नहीं आई। वैगनर पुजारा के पास गए और उनसे जानना चाहा कि क्या वह ठीक हैं। घटना के चार ओवर के बाद पुजारा आउट हो गए। चोट लगने के बाद ये खिलाड़ी एक भी रन नहीं बना पाया।
WTC Final- मैच के पहले घंटे में एक भी विकेट नहीं ले पाए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने अपने गेम प्लान बदला और शॉर्ट पिच और बांउसर गेंदो पर फोकस किया। जिसके बाद उन्हें इसका फायदा मिला और उनके खाते में विकेट आए।