WWE
WWE SummerSlam 2022: समरस्लैम में Ronda Rousey कर सकती हैं इस फीमेल सुपरस्टार का सामना, डब्ल्यूडब्ल्यूई बना रही है पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन के लिए बड़ा प्लान

WWE SummerSlam 2022: समरस्लैम में Ronda Rousey कर सकती हैं इस फीमेल सुपरस्टार का सामना, डब्ल्यूडब्ल्यूई बना रही है पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन के लिए बड़ा प्लान

WWE SummerSlam 2022: समरस्लैम में Ronda Rousey कर सकती हैं इस फीमेल सुपरस्टार का सामना, डब्ल्यूडब्ल्यूई बना रही है पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन के लिए बड़ा प्लान
WWE SummerSlam 2022: पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी (Ronda Rousey) ने अपने टाइटल को मनी इन द बैंक (Money in the Bank) में नताल्या (Natalya) के खिलाफ सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया था। लेकिन इसके बाद लिव मॉर्गन (Liv Morgan) ने रोंडा के ऊपर अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन कर दिया था। […]

WWE SummerSlam 2022: पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी (Ronda Rousey) ने अपने टाइटल को मनी इन द बैंक (Money in the Bank) में नताल्या (Natalya) के खिलाफ सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया था। लेकिन इसके बाद लिव मॉर्गन (Liv Morgan) ने रोंडा के ऊपर अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन कर दिया था। जिसके बाद लिव रोंडा को हराकर नई स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बनने में कामयाब हो गई थीं।लेकिन अब रोंडा के बारे में एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है। जिसमें उनके समरस्लैम प्लान के बारे में बताया गया है।

ये भी पढ़ें- WWE News: Montez Ford ने दिए The Street Profits के टूटने के संकेत, क्या डब्ल्यूडब्ल्यूई देने जा रही है रॉ सुपरस्टार को कोई बड़ा पुश

यह रिपोर्ट “F4WOnline के द्वारा शेयर की गई है। जिसमें बताया गया है कि राउजी एक पुरानी पिक्चर में वापस आ गई हैं। लेकिन उनके फैंस को चिंता नहीं करनी चाहिए। क्योंकि वह अभी भी टाइटल पिक्चर को नहीं छोड़ रही हैं। वह कथित तौर पर हाल ही में बनीं नई स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन के साथ एक फ्यूड जारी रखेंगी, जो उन्हें समरस्लैम तक ले जाएगी। लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रतिद्वंद्विता को किस तरह से पेश करने की योजना बना रही है, क्योंकि राउजी ने कल रात खुद ही अपना टाइटल सौंपा था। जिससे ऐसा लगता है कि आगे चलकर यह मैच एक दोस्ताना शर्तों पर होगा।”

मेल्टजर कहते हैं कि वह व्यक्तिगत रूप से डब्ल्यूडब्ल्यूई द्वारा की जा रही इस बुकिंग की पसंद से हैरान हैं क्योंकि “लगभग सभी को लगा कि समरस्लैम में शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी आमने-सामने होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ”। 8 मई, 2022 को रेसलमेनिया बैकलैश में स्मैकडाउन विमेंस टाइटल के लिए रोंडा राउजी से “आई क्विट” मैच में हारने के बाद से शार्लेट फ्लेयर अभी तक डब्ल्यूडब्ल्यूई टेलीविजन से दूर हैं।

ये भी पढ़ें- WWE Raw Predictions: इस हफ्ते रॉ में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या हो सकता है मनी इन द बैंक के फॉलआउट एडिशन में खास

WWE SummerSlam 2022: शार्लेट फ्लेयर भी कर सकती हैं समरस्लैम से पहले वापसी
अगर शार्लेट फ्लेयर रोंडा राउजी के साथ फ्यूड में नहीं लौट रहीं तो डब्ल्यूडब्ल्यूई के पास उनके लिए कुछ अलग प्लान हो सकते हैं। शार्लेट को 12 अगस्त को एनसी,रालेघ के पीएनसी एरिना में होने वाले फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन की टीवी टेपिंग के लिए विज्ञापित किया गया है। जिसमें शार्लेट दिखाई देने वाली हैं। समरस्लैम से दो हफ्ते पहले की टेपिंग के लिए शार्लेट की घोषणा इस बात का संकेत है कि वह इस इवेंट में भी दिखाई दे सकती हैं।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick