WWE Raw Results Highlights & Live Streaming: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) का इस हफ्ते का शो नेब्रास्का के लिंकन में पिनाकल बैंक एरिना से लाइव हुआ। जिसकी शुरुआत बियांका बिलेयर (Bianca Belair) ने की और वहीं आज के शो का अंत असुका बनाम बेकी लिंच (Asuka vs. Becky Lynch) के मनी इन द बैंक (Money in the Bank) के क्वालिफाइंग मुकाबले से हुआ। लेकिन इसके अलावा और क्या हुआ रेड ब्रांड पर आज रात आइए जानते हैं…
WWE Raw Results Highlights: Bianca Belair Segment
Who will earn the opportunity to challenge #WWERaw Women's Champion @BiancaBelairWWE at #MITB?@WWEAsuka vs. @AlexaBliss_WWE vs. @YaOnlyLivvOnce vs. @CarmellaWWE vs. @BeckyLynchWWE pic.twitter.com/fFCvIgXFQX
— WWE (@WWE) June 21, 2022
डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के इस हफ्ते के शो की शुरुआत रॉ विमेंस चैंपियन बियांका बिलेयर ने की। जहां बियांका ने बताया कि उनकी प्रतिद्वंद्वी रिया रिप्ले को चिकित्सकीय रूप से मनी इन द बैंक के लिए मंजूरी नहीं दी गई है। इसके बाद उन्होंने एलेक्सा ब्लिस, लिव मॉर्गन, कार्मेला, असुका और बेकी लिंच के बीच एक फैटल-5-वे मैच की घोषणा की।
Who's your favorite??#WWERaw pic.twitter.com/srnjUXLn2p
— WWE (@WWE) June 21, 2022
जिसकी विजेता मनी इन द बैंक में उनका सामना करेंगी। इसके बाद उन्हें पहले बेकी लिंच,असुका, लिव मॉर्गन, कार्मेला और फिर एलेक्सा ब्लिस ने बाधित किया। जिसके बाद सभी फीमेल सुपरस्टार्स के बीच बहस होने लगती हैं और तभी बियांका सभी को रोक देती हैं और इस फैटल-5-वे मैच को शुरू करा देती हैं।
WWE Raw Results Highlights: Fatal Five-Way Match (RAW Women’s Championship No 1 Contender Match)
😵💫😵💫😵💫@AlexaBliss_WWE @YaOnlyLivvOnce #WWERaw pic.twitter.com/jd6ajgcHFf
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इस मैच के शुरू होते ही असुका और बेकी लिंच आपस में भिड़ने लगती हैं और वहीं कार्मेला लिव मॉर्गन पर अटैक कर देती हैं। लेकिन लिव उन्हें एक ड्रॉप किक लगाकर रिंग से बाहर कर देती हैं। इसके बाद लिव और एलेक्सा एक-दूसरे का सामना करती हैं।
LIV MODE@YaOnlyLivvOnce #WWERaw pic.twitter.com/JSYjYRqgda
— WWE (@WWE) June 21, 2022
लेकिन इसके बाद ही कार्मेला आकर लिव और एलेक्सा पर अटैक कर देती हैं और दोनों को पिन करने की कोशिश करती हैं, पर दोनों ही किकआउट कर देती हैं। इसके बाद असुका रिंग में आकर कार्मेला का सामना करती हैं। जहां वह पूरी तरह से कार्मेला पर हावी हो जाती हैं। लेकिन तब ही बेकी असुका का पैर पकड़कर उन्हें रिंग के बाहर खींच लेती हैं।
👀@WWEAsuka #WWERaw pic.twitter.com/GCZgJT9PSq
— WWE (@WWE) June 21, 2022
वहीं रिंग के अंदर एलेक्सा कार्मेला को पिन करने की कोशिश करती हैं। लेकिन कार्मेला किकआउट कर देती हैं। इसके बाद बेकी रिंग में आकर एलेक्सा का सामना करती हैं और इसके बाद लिव भी रिंग में आकर बेकी का सामना करती हैं। इसके बाद यह मैच इसी तरह से आगे बढ़ता है और सभी फीमेल सुपरस्टार्स रिंग में आकर एक-दूसरे का सामना करती हुई नजर आती हैं।
WOW!@CarmellaWWE is going to #MITB to challenge @BiancaBelairWWE for the #WWERaw #WomensChampionship! pic.twitter.com/fTdTVCNBBq
— WWE (@WWE) June 21, 2022
लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में बेकी लिंच को लिव मॉर्गन ने मैनहैंडल स्लैम लगा देती हैं। लेकिन जब वह लिव को पिन करने जा रही थीं तब असुका ने उन्हें बाहर खींच लिया और वहीं इसके बाद एलेक्सा ने लिव पर अपना फिनिशिंग मूव लगाती हैं तब ही मॉर्गन अपने घुटने ऊपर कर लेती हैं। लेकिन तब ही कार्मेला पीछे से आकर उन्हें एक सुपरकिक लगा देती हैं और उन्हें पिन करते हुए इस मैच में जीत हासिल कर लेती हैं और बियांका की नई चैलेंजर बन जाती हैं।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
Of course…#WWERaw pic.twitter.com/I0VMsRFRIj
— WWE (@WWE) June 21, 2022
बैकस्टेज बैंकी लिंच को एडम पीयर्स के साथ देखा गया। जहां बेकी ने पीयर्स ने उन्हें मनी इन द बैंक के लैडर मैच में डालने के लिए कहा। लेकिन पीयर्स ने उनसे कहा कि उनके और असुका के बीच आज रात क्वालिफाइंग मैच होगा और इस मैच का विजेता ही विमेंस लैडर मैच का हिस्सा बनेगा।
WWE Raw Results Highlights: Vince McMahon
"#WWERaw has been on the air for almost 30 years. 20 of those years have been dominated by the greatest @WWE Superstar of all time. And that man makes his return to #WWERaw next week … @JohnCena!" – Mr. McMahon pic.twitter.com/XURzJ7z18j
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इस सेगमेंट में विंस मैकमोहन ने रॉ की तारीफ करते हुए कहा कि यह शो 30 साल से चल रहा है और आगे भी इसी तरह से ही जारी रहेगा। इसके बाद उन्होंने अगले हफ्ते जॉन सीना की वापसी के बारे में बात की और फिर वह बैकस्टेज वापस चले गए।
WWE Raw Results Highlights: Riddle Segment
इस सेगमेंट में रिडल ने पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में हुए अपने और रोमन रैंस के बीच हुए मैच के बारे में बात की। रिडल ने कहा कि उन्होंने रैंडी ऑर्टन को निराश किया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह मनी इन द बैंक लैडर मैच का हिस्सा बनकर रोमन से बदला लेंगे।
इस सेगमेंट के दौरान उन्होंने सैथ रॉलिंस के बारे में भी बात की। लेकिन इसी बीच एमवीपी और ओमोस ने आकर उनका मजाक बनाने की कोशिश की। जिसके बाद ओमोस और रिडल के बीच मनी इन द बैंक लैडर मैच के का क्वालिफाइंग मुकाबला हुआ।
WWE Raw Results Highlights: Riddle vs. Omos (Money in the Bank Qualifying Match)
.@TheGiantOmos is going to #MITB!@The305MVP pic.twitter.com/7MGLcQcbAk
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इस मैच में ओमोस की जबरदस्त ताकत देखने को मिली। हालांकि रिडल ने भी इस मुकाबले में ओमोस को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की। उन्होंने इस मैच के दौरान ओमोस को आरकेओ लगाने की भी कोशिश की। लेकिन ओमोस ने उन्हें एक डबल हैंड चोकस्लैम लगाकर पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
No, Seth, No!@WWERollins #WWERaw pic.twitter.com/0UEYwyTqgf
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इस मैच के बाद ओमोस ने एक बार फिर से रिडल को डबल हैंड चोकस्लैम लगाया और फिर सैथ रॉलिंस ने एट्री करते हुए रिडल पर अटैक किया और उन्हें रिंग से बाहर कर दिया। इसके बाद सैथ ने रिडल का मजाक बनाया और कहा कि वह मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट जीतकर रोमन से बदला लेंगे। लेकिन तब ही रिडल ने रिंग में आकर सैथ पर अटैक करने की कोशिश की। लेकिन सैथ ने उन्हें स्टॉम्प लगाकर रिंग में धराशायी कर दिया।
WWE Raw Results Highlights: Theory Pose Down Segment
Now he knows.@fightbobby #WWERaw pic.twitter.com/G2qZYSdHfv
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इस सेगमेंट में थ्योरी ने फैंस की बेइज्जती करते हुए खुद को सबसे ज्यादा बेहतर बताया। इसके बाद उन्होंने जॉन सीना पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका समय अब खत्म हो गया है और फिर वह पोज देने लगे।
SPEAR SPEAR SPEAR!@fightbobby #WWERaw pic.twitter.com/UuX5kXtpT5
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इसके बाद थ्योरी सेल्फी लेने लगे। जिन्हें अपनी कैमरे में बॉबी लैश्ले नजर आए और जैस ही थ्योरी ने पीछे मुड़कर देखा तब ही लैश्ले ने उन पर ऑइल डाला और फिर उन्हें स्पीयर लगा दिया। इसके बाद उन्होंने थ्योरी को एक टाइटल मैच की चुनौती दी।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
"@fightbobby has to defeat 3 opponents in a gauntlet match TONIGHT. I will defend my #USTitle against him at #MITB if he wins!"@_Theory1 #WWERaw pic.twitter.com/QSz7tiVudz
— WWE (@WWE) June 21, 2022
बैकस्टेज सेगमेंट में थ्योरी ने ऐलान किया कि अगर आज रात बॉबी लैश्ले एक गांटलेट मैच में 3 सुपरस्टार्स को हरा देते हैं तो उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मिल जाएगा।
WWE Raw Results Highlights: Jey Uso vs. Angelo Dawkins
Who ya got at #MITB?@MontezFordWWE @AngeloDawkins @WWEUsos pic.twitter.com/EEerAm1zBW
— WWE (@WWE) June 21, 2022
द उसोस को आज रात रॉ पर एक सेगमेंट में शामिल होते हुए देखा गया। जहां उन्होंने रोमन के पिछले हफ्ते की जीत के बारे में बात की और साथ ही यह भी कहा कि रोमन ब्रॉक लेसनर को समरस्लैम में हरा देंगे।
.@AngeloDawkins upsets Jey @WWEUsos ahead of #MITB!#WWERaw pic.twitter.com/SuEvuTbVZW
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इसके बाद उन्होंने स्ट्रीट प्रॉफिट्स पर निशाना साधा। जिसके बाद स्ट्रीट प्रॉफिट्स भी रिंग में आ गए और फिर दोनों टैग-टीमों के बीच जमकर बहस हुई। इसके बाद एंजलो डॉकिंस ने जे उसो का सामना किया और दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में डॉकिंस ने पावरबॉम्ब लगाते हुए जे उसो को पिन कर दिया।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
Ezekiel and Elias!#WWERaw pic.twitter.com/LByHXDtX2D
— WWE (@WWE) June 21, 2022
बैकस्टेज इजेक्यूल और इलायस को एक साथ देखा गया। जहां इलायस ने अपने छोटे भाई की तारीफ की। इसके बाद इलायस ने रिंग में परफॉर्म करने के बारे में कहा।
WWE Raw Results Highlights: Elias Segment
What now, @FightOwensFight?!#WWERaw pic.twitter.com/godpiuYmcD
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इस सेगमेंट में इलायस ने अपने छोटे भाई को अपना सॉन्ग डेडिकेट करने के लिए कहा और साथ ही यह भी कहा कि उन्हें वापसी करके बहुत अच्छा लग रहा है। लेकिन तब ही केविन ओवंस ने एंट्री करते हुए बताया कि इलायस झूठ बोल रहे हैं और फिर बड़ी स्क्रीन पर इजेक्यूल नजर आए। जिसके बाद इजेक्यूल ने बताया कि वह बैकस्टेज हैं।
You still got it! 👏👏 👏👏👏#WWERaw pic.twitter.com/CHTHQJNFKT
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इसके बाद इलायस ने केविन पर निशाना साधते हुए गाना गया। जिसके बाद ओवंस ने गुस्से में आकर इलायस का गिटार फेंक दिया। इसके बाद पहले तो इलायस ने उन पर एक किक लगाई और फिर अपने गिटार से ओवंस पर हमला कर दिया।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
😲😲😲😲😲😲😲😲@FightOwensFight @IAmNotEliasWWE #WWERaw pic.twitter.com/73E2u8PPLi
— WWE (@WWE) June 21, 2022
केविन ओवंस बैकस्टेज काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने इलायस और इजेक्यूल दोनों को मैच के लिए चैलेंज किया। जिसे इजेक्यूल ने स्वीकार कर लिया।
WWE Raw Results Highlights: Bobby Lashley vs. Chad Gable (Gauntlet Match)
There goes Gable!#WWERaw @fightbobby pic.twitter.com/mrqTki8Mvy
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इस मैच की शुरुआत बॉबी लैश्ले और चाड गेबल ने क्लासिक लॉक के साथ की। जहां लैश्ले पूरी तरह से गेबल पर हावी हो गए। इस बीच लैश्ले ने गेबल को रिगं से बाहर निकाल दिया और फिर पहले उन्हें बैरिकेड्स पर पटका और फिर अपने कंधे पर उठाकर उन्हें रिंग पोस्ट पर पटका।
A thing of beauty.@WWEGable #WWERaw pic.twitter.com/rn6QRmbyM6
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इसके बाद उन्होंने गेबल को रिंग के अंदर एक वर्टिकल सुपलेक्स लगाया। लेकिन जैसे ही लैश्ले गेबल को स्पीयर लगाने जा रहे थे, तब ही गेबल ने उन्हें एंकल लॉक में जकड़ लिया।जिसकी वजह से लैश्ले काफी परेशानी में नजर आ रहे थे। लेकिन वह इससे निकलने में कामयाब रहे। इसके बाद गेबल ने लैश्ल पर एक मूनसॉल्ट लगाकर उन्हें पिन करने की कोशिश की।
AMAZING.@fightbobby #WWERaw pic.twitter.com/b9ok05axpB
— WWE (@WWE) June 21, 2022
लेकिन लैश्ले ने किक आउट कर दिया। लेकिन इसी बीच लैश्ले ने गेबल को बेली-टू -बेली सुपलेक्स लगा दिया और फिर उन्होंने गेबल को हर्ट लॉक में पकड़ लिया। लेकिन तब ही ओटिस ने आकर उन पर अटैक कर दिया। ओटिस ने पहले रिंग के अंदर लैश्ले पर हमला किया और फिर रिंग के बाहर उन्हें पहले बैरिकेड्स और फिर रिंग पोस्ट पर पटका।
WWE Raw Results Highlights: Bobby Lashley vs. Otis (Gauntlet Match)
Close but no cigar!@fightbobby #WWERaw @otiswwe pic.twitter.com/DVDgLqHFJV
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इसके बाद ओटिस रिंग में चले गए। जिसके बाद रेफरी ने ओटिस और लैश्ले के बीच मैच शुरू कर दिया। इसके बाद बॉबी और लैश्ले को रिंग में देखा गया। जहां ओटिस पूरी तरह से लैश्ले पर हावी होते हुए नजर आए। इसके बाद ओटिस मीडिल टर्नबकल पर चढ़ गए। लेकिन जैसे ही वह लैश्ले पर कूदने वाले थे, तब ही लैश्ले बीच में से हट गए।
ALPHA SPEAR!@fightbobby @otiswwe #WWERaw pic.twitter.com/gKHPelFLYZ
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इसके बाद लैश्ले ने ओटिस को हर्ट लॉक में पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद लैश्ले ने ओटिस को स्पीयर लगा दिया। लेकिन जैसे ही वह उन्हें पिन करने जा रहे थे, तब ही चाड गेबल ने उन पर अटैक कर दिया और फिर ओटिस भी गेबल के साथ मिल गए और दोनों ने मिलकर लैश्ले पर अपना हमला जारी रखा।
WWE Raw Results Highlights: Bobby Lashley vs. Theory (Gauntlet Match)
.@fightbobby is going to #MITB to challenge @_Theory1 for the #USTitle!#WWERaw pic.twitter.com/f4YFCW6rPr
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इसके बाद थ्योरी रिंग में लैश्ले से लड़ने के लिए आए। जहां पहले तो वह लैश्ले पर हावी रहे। लेकिन जैसे ही वह लैश्ले पर अपना फिनिशिंग मूव लगाने जा रहे थे, तब ही बॉबी ने उनके इस मूव को पलट दिया और उन्हें पिन करते हुए इस गांटलैट मैच को जीत लिया।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
Not nice, @CarmellaWWE!!#WWERaw pic.twitter.com/OCkiNRi9my
— WWE (@WWE) June 21, 2022
बैकस्टेज बियांका बिलेयर को इंटरव्यू को देते हुए देखा जाता है। लेकिन जैसे ही वह अपनी बात कह रही होती हैं कि तब ही कार्मेला पीछे से आकर उन पर हमला कर देती हैं।
WWE Raw Results Highlights: AJ Styles vs. Ciampa
.@AJStylesOrg is unbreakable!#WWERaw pic.twitter.com/2RzeclCJ1A
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इस मैच के शुरू होते ही एजे स्टाइल्स ने सिआम्पा पर अटैक कर दिया और उन पर हावी हो गए। लेकिन जब एजे एप्रन से सिआम्पा को अपना मूव लगाने जा रहे थे, तब ही सिआम्पा ने उन्हें एक किक लगाते हुए मैच में वापसी कर ली। इसके बाद सिआम्पा ने एक सुपलेक्स लगाते हुए स्टाइल्स को पिन करने की कोशिश की। लेकिन एजे ने किकआउट कर दिया।
.@mikethemiz still wants some!@AJStylesOrg #WWERaw pic.twitter.com/MqBta0T9Th
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इसके बाद सिआम्पा ने एजे की गर्दन को जकड़ लिया। लेकिन एजे ने इस लॉक से निकलते हुए लगातार सिआम्पा पर वार किए और मैच में वापसी कर ली।इसके बाद एजे ने सिआम्पा को स्टाइल क्लैश लगाने की कोशिश की। लेकिन सिआम्पा ने इससे बचते हुए एजे को एक फोरऑर्म लगा दिया। लेकिन इसके बाद एजे ने सिआम्पा को फेनोमेनल फॉरऑर्म लगाते हुए उन्हें पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
STYLES CLASHED!@AJStylesOrg @mikethemiz #WWERaw pic.twitter.com/FHc1PdGJaW
— WWE (@WWE) June 21, 2022
लेकिन इस मैच के बाद ही द मिज ने एजे पर अटैक करने की कोशिश की। लेकिन पहले तो एजे ने उन्हें एक पेले किक लगाई और फिर उन्हें स्टाइल क्लैश लगाकर रिंग में धराशायी कर दिया और मिज का चश्मा लगाकर पोज देने लगे।
WWE Raw Results Highlights: Veer Mahaan is interview
वीर महान से इस इटरव्यू में रे मिस्टीरियो पर लगातार हमला करने के बारे में पूछा गया। जिसके जवाब में वीर कहते हैं कि रे मिस्टीरियो पर उनकी जीत तो सिर्फ एक शुरुआत थी।
Who should challenge @VeerMahaan? @ your pick!#WWERaw pic.twitter.com/ApZkT9fFUk
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इसके बाद वह लॉकर रूम को हिंदी में संदेश देते हुए कहते हैं कि मैं सबको एक भयंकर मंजर का दर्शन कराऊंगा। मुझे कोई नहीं रोक सकता और मुझे तब तक कोई नहीं रोक सकता, जब तक मैं सभी सुपरस्टार्स का मांस हड्डी से अलग न कर दूं।
WWE Raw Results Highlights: Asuka vs. Becky Lynch (Money in the Bank Qualifying Match)
.@BeckyLynchWWE has been playing some @WWEgames!#WWERaw pic.twitter.com/OXYDBmMPpk
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इस मैच के शुरू होने से पहले ही जब असुका अपनी एंट्री कर रही थीं, तब ही बेकी लिंच ने उन पर अटैक कर दिया। लेकिन असुका ने उन पर पलटवार कर दिया। जिसके बाद रेफरी ने यह मैच शुरू किया। जहां असुका बेकी पर हावी होती हुई नजर आईं। लेकिन तब ही बेकी ने असुका को रिंग से बाहर निकाल दिया और फिर उन पर एक स्लाइड किक लगा दी। इसके बाद बेकी ने असुका के सिर को एप्रन पर पटका और फिर उन्हें रिंग में ले आईं।
लेकिन जब वह रिंग में आ रही थीं, तब ही असुका ने उन पर अटैक कर दिया और एक हिपटॉस लगाकर उन्हें रिंग से बाहर कर दिया। लेकिन इसके बाद बेकी असुका को रिंग में ले आईं और वहीं बेकी टॉप रोप पर चढ़ गईं। लेकिन जैसे ही वह असुका पर अपना मूव लगाने जा रही थीं, तब ही असुका बीच में हट गईं। इसके बाद असुका ने मैच में वापसी की कोशिश। लेकिन जैसे ही टॉप रोप पर चढ़ीं वैसे ही बेकी ने अपनी कोहनी से वार करते हुए उन्हें रिंग से बाहर गिरा दिया।
👀 @BeckyLynchWWE#WWERaw pic.twitter.com/qD8dabC5G8
— WWE (@WWE) June 21, 2022
लेकिन इसके बाद रिंग में असुका को बेकी पर पलटवार करते हुए देखा गया। जहां असुका पूरी तरह से मैच पर नियंत्रण हासिल करती हुई नजर आईं।उन्होंने बेकी को एक जर्मन सुपलेक्स लगाकर हिट अटैक भी किया और फिर बेकी को पिन करने की कोशिश की। लेकिन बेकी ने किकआउट कर दिया। इसके बाद बेकी ने भी असुका पर पलटवार करते हुए उन्हें एक सबमिशन में पकड़ा। लेकिन असुका ने इसे एक एंकल लॉक में बदल दिया।
.@WWEAsuka is going to #MITB!!! pic.twitter.com/6a4ANzZvK8
— WWE (@WWE) June 21, 2022
लेकिन बेकी ने असुका को टर्नबकल पर पटकते हुए खुद को इससे छुड़ा लिया। इसके बाद बेकी ने असुका को एप्रन पर खड़ा कर दिया और फिर उन पर मीडिल रोप से लैग ड्रॉप लगाने की कोशिश की। लेकिन असुका ने उन्हें एक सबमिशन में पकड़ लिया और फिर टॉप टर्नबकल से बेकी पर एक ड्रॉप किक लगा दी। इसके बाद इन दोनों सुपरस्टार्स को एप्रन पर लड़ते हुए देखा गया। जहां रिंग के बाहर बेकी ने असुका पर एप्रन से एक जबरदस्त मूव लगाने की कोशिश की। लेकिन असुका ने अपना घुटना ऊपर कर दिया।
Do you sympathize with @BeckyLynchWWE or is Big Time Becks finally getting her just desserts?
cc: @ScrapDaddyAP#WWERaw pic.twitter.com/EtG7Yqreq4
— WWE (@WWE) June 21, 2022
इसके बाद रेफरी काउंट करने लगे और तब ही दोनों विमेंस सुपरस्टार्स रिंग में आ गईं। जिसके बाद असुका ने बेकी को एक राउंडहाउस किक लगाकर पिन कर दिया और विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच के लिए क्वालिफाई कर लिया।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें