WWE News- Rhea Ripley Update : मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट (Money in the Bank Premium Event) में रिया रिप्ले (Rhea Ripley ) का सामना बियांका बिलेयर (Bianca Belair) के साथ होने वाला था। लेकिन रिया के मेडिकल समस्याओं से झूंझने के कारण वह इस मैच से पीछे हट गईं थीं। लेकिन अब द जजमेंट डे (The Judgment Day) की इस सदस्य ने अपने स्वास्थय के बारे अपडेट देते हुए के एक ट्वीट शेयर किया है।
जिसमें उन्होंने अपनी दो तस्वीरों को साझा किया है और इन फोटों में वह पूरी तरह से फिट नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी दिया है। जिसमें रिया ने लिखा है कि “मैं जिंदा हूं”
I’m Alive 🫠 pic.twitter.com/ny7gZZfl66
— RheaRipley_WWE (@RheaRipley_WWE) June 29, 2022
रिप्ले ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर एक फैन को जवाब देते हुए खुलासा किया था कि वह मस्तिष्क/दांतों की चोट से पीड़ित है। लेकिन डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से अभी तक इन चोटों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें- WWE News: Kevin Owens को दिया उनके फैन ने भारत आने का न्यौता, जानिए क्या था इस पर ‘प्राइज फाइटर’ का जवाब
WWE News: रिया रिप्ले के इस ट्वीट पर डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया
रिया रिप्ले के ट्वीट्स के बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जिसमें ज्यादातर फैंस ने द जजमेंट डे का जिक्र किया। डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स के द्वारा शेयर किए इन ट्वीट्स को आप यहां नीचे देख सकते हैं।
https://twitter.com/rhiancahub/status/1542258684583198721
https://twitter.com/FullardSantana/status/1542257345031446528
JUDGEMENT DAY RHEA IS A VERY BEAUTIFUL ⚖️🤘🤘 pic.twitter.com/ThdWiPsL6m
— CHRISTINA SPANN (@spann72) June 29, 2022
रिया रिप्ले द जजमेंट डे में रेसलमेनिया बैकलैश में शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने एज की एजे स्टाइल्स पर जीत हासिल करने में मदद की थी। इसके साथ रिया ने हेल इन सेल में अपने रियल लाइफ दोस्त डेमियन प्रीस्ट और एज के साथ मिलकर एजे स्टाइल्स,फिन बैलर और लिव मॉर्गन का सामना किया और इस मैच में जीत हासिल की।
लेकिन इसके बाद प्रीस्ट और रिया ने फिन बैलर के साथ मिलकर अपने ही ग्रुप के लीडर एज पर हमला कर दिया। जिसके बाद से ही एज डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी पर नजर नहीं आए।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें