WWE
WWE News: Kevin Owens को दिया उनके फैन ने भारत आने का न्यौता, जानिए क्या था इस पर ‘प्राइज फाइटर’ का जवाब

WWE News: Kevin Owens को दिया उनके फैन ने भारत आने का न्यौता, जानिए क्या था इस पर ‘प्राइज फाइटर’ का जवाब

WWE News: Kevin Owens को दिया उनके फैन ने भारत आने का न्यौता, जानिए क्या था इस ‘प्राइज फाइटर’ का जवाब
WWE News: केविन ओवंस (Kevin Owens ) को मनी इन द बैंक के लैडर मैच (Money in the Bank Ladder Match) में क्वालिफाई करने के लिए इस हफ्ते मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) पर ईजेकील (Ezekiel) के परिवार के सदस्य का सामना करना था। लेकिन वह इस हफ्ते रेड ब्रांड पर कहीं पर भी […]

WWE News: केविन ओवंस (Kevin Owens ) को मनी इन द बैंक के लैडर मैच (Money in the Bank Ladder Match) में क्वालिफाई करने के लिए इस हफ्ते मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) पर ईजेकील (Ezekiel) के परिवार के सदस्य का सामना करना था। लेकिन वह इस हफ्ते रेड ब्रांड पर कहीं पर भी नजर नहीं आए।

जिसके बाद केविन के फैंस ने उनसे उनकी स्थिति जानने के लिए उन्हें ट्वीट्स किए। इन्हीं में से एक ट्वीट उनके एक भारतीय फैन ने भी किया। जिसने केविन से भारत आने के बारे में पूछा। जिसके बाद केविन ने भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया तुरंत व्यक्त की।

इस ट्वीट एक्सचेंज पर केविन ने अपने फैंस को जवाब देते हुए कहा कि वह जल्द ही भारत आने की कोशिश करेंगे। आप केविन के इस ट्वीट को यहां नीचे देख सकते हैं।

रेसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के डेव मेल्टजर के अनुसार रॉ पर ओवंस की अनुपस्थिति का कारण मामूली है। जिस पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि,

“केविन ओवंस की जो भी स्थिति है वह मामूली है, लेकिन वह शो में नहीं थे, यही वजह है कि ईजेकील का मैच मूल रूप से निर्धारित नहीं था, जो कि मुझे लगता है, वह मनी इन द बैंक में अंतिम स्थान के लिए होने वाला था।”

https://twitter.com/FightOwensFight/status/1542171605471830016

ये भी पढ़ें- WWE Money in the Bank 2022: ये हैं मनी इन बैंक के लेटेस्ट बैटिंग ऑड्स, यहां देखें किस सुपरस्टार पर लगा है कितना दाव

WWE News: केविन ओवंस के भारत आने के ट्वीट पर फैंस ने भी व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया
केविन ओवंस के भारत में जल्द आने के ट्वीट के बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जिसमें उनके फैंस ने कहा कि भारत आने पर उनका जोरदार स्वागत होगा। आप यहां नीचे फैंस के इन ट्वीटस को देख सकते हैं।

रेसलमेनिया 38 में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ मैच के बाद से ही केविन ईजेकिल के साथ फ्यूड में शामिल है। लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि डब्ल्यूडब्ल्यूई इस फ्यूड को कब तक आगे बढ़ाती है।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick