Tennis
Wimbledon 2021: Novak Djokovic और Ashleigh Barty होंगे विम्बलडन में शीर्ष वरीय

Wimbledon 2021: Novak Djokovic और Ashleigh Barty होंगे विम्बलडन में शीर्ष वरीय

Wimbledon 2021: Novak Djokovic और Ashleigh Barty होंगे विम्बलडन में शीर्ष वरीय
Wimbledon 2021: Novak Djokovic और Ashleigh Barty होंगे विम्बलडन में शीर्ष वरीय- गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को बुधवार को विम्बलडन में शीर्ष वरीयता दी गयी जो अपना 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने की कोशिश करेंगे जबकि रोजर फेडरर और सेरेना विलियम्स अगले हफ्ते ग्रासकोर्ट टूर्नामेंट में सातवें वरीय के तौर पर अभियान शुरू करेंगे। […]

Wimbledon 2021: Novak Djokovic और Ashleigh Barty होंगे विम्बलडन में शीर्ष वरीय- गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को बुधवार को विम्बलडन में शीर्ष वरीयता दी गयी जो अपना 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने की कोशिश करेंगे जबकि रोजर फेडरर और सेरेना विलियम्स अगले हफ्ते ग्रासकोर्ट टूर्नामेंट में सातवें वरीय के तौर पर अभियान शुरू करेंगे।

शीर्ष रैंकिंग पर काबिज एशले बार्टी (Ashleigh Barty ) को महिलाओं की टीम में पहली वरीयता दी गयी है। पैर में चोट के कारण फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर के मैच में रिटायर होने के बाद से यह आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कोर्ट पर खेलने नहीं उतरी है।

Wimbledon 2021: ड्रा शुक्रवार को है और टूर्नामेंट सोमवार से शुरू होगा। आठवीं रैंकिंग के फेडरर को सातवीं वरीयता दी गयी है क्योंकि फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में जोकोविच से हारने वाले तीसरी रैंकिंग पर काबिज राफेल नडाल विम्बलडन में नहीं खेलेंगे।

दानिल मेदवेदेव दूसरे वरीय होंगे जिनके बाद स्टेफानोस सिटसिपास और डॉमिनिक थीम को वरीयता दी गयी है।

ये भी पढ़ें- Wimbledon 2021: निजी कारणों से विंबलडन से बाहर हुई Naomi Osaka, टोक्यो ओलंपिक्स को लेकर कसेंगी कमर

Wimbledon 2021, Top 10 seeds: Men’s singles

Novak Djokovic ( नोवाक जोकोविच )
Daniil Medvedev (डेनियल मेदवेदेव)
Stefanos Tsitsipas (स्टेफ़ानोस सितसिपास)
Dominic Thiem (डोमिनिक थीम)
Alexander Zverev (अलेक्जेंडर ज्वेरेव)
Andrey Rublev (एंड्री रुबलेव)
Roger Federer (रोजर फेडरर)
Matteo Berrettini (माटेओ बेरेटिनी)
Roberto Bautista Agut (रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुटा)
Diego Schwartzman (डिएगो श्वार्ट्जमैन)

Wimbledon 2021, Top 10 seeds women’s singles

Ash Barty ऐश बार्टी
Simona Halep सिमोना हालेपी
Aryna Sabalenka आर्यना सबलेंका
Elina Svitolina एलिना स्वितोलिना
Sofia Kenin सोफिया केनिन
Bianca Andreescu बियांका एंड्रीस्कु
Serena Williams सेरेना विलियम्स
Iga Swiatek इगा स्वियेटेक
Karolina Pliskova करोलिना प्लिस्कोवा
Belinda Bencic बेलिंडा बेनसिक

Editors pick