Kabaddi
Vivo Pro Kabaddi Rules 2022: वीवो प्रो कबड्डी के महत्वपूर्ण सभी महत्वपूर्ण नियमों की पूरी जानकारी, यहां देखें

Vivo Pro Kabaddi Rules 2022: वीवो प्रो कबड्डी के महत्वपूर्ण सभी महत्वपूर्ण नियमों की पूरी जानकारी, यहां देखें

Vivo Pro Kabaddi Rules 2022: आप जानते हैं वीवो प्रो कबड्डी के महत्वपूर्ण नियम, यहां देखें पूरी जानकारी
Vivo Pro Kabaddi Rules 2022 in Hindi: वीवो प्रो कबड्डी सीजन 9 (PKL Season 9) चल रहा है। कबड्डी खेल की फैन फॉलोविंग देश में लगातार बढ़ी है। करोड़ों फैंस पीकेएल के मैच का आनंद उठा रहे हैं, लेकिन कई बार फैंस थोड़ा कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर अंपायर ने पॉइंट्स क्यों नहीं दिए […]

Vivo Pro Kabaddi Rules 2022 in Hindi: वीवो प्रो कबड्डी सीजन 9 (PKL Season 9) चल रहा है। कबड्डी खेल की फैन फॉलोविंग देश में लगातार बढ़ी है। करोड़ों फैंस पीकेएल के मैच का आनंद उठा रहे हैं, लेकिन कई बार फैंस थोड़ा कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर अंपायर ने पॉइंट्स क्यों नहीं दिए या रेडर आउट होने के बाद अपनी टीम के लिए अंक कैसे पा गया।

बिना रेडर के छुए ही उसे अंक मिल गया, और रेडर बाहर हो गया। रेडर क्यों लाइन के पास खड़े होकर टाइम खराब करता है, और एक रेडर अधिकतर कितने समय तक विरोधी पाले में रुक सकता है। चलिए इन सवालों के जवाब आपको देते हैं, साथ ही फोटो के जरिए समझाते हैं कुछ नियमों के बारे में, जो शायद आपको पता ना हो।

फोटो नंबर – 1 – फोटो में आप देख रहे हो कि रेडर को कई डिफेंडर्स ने पकड़ा हुआ है, लेकिन रेडर का हाथ मिडल लाइन पर आ चुका है। आपको पता है कि यहां रेडर आउट ही है, क्योंकि नियम के अनुसार रेडर का हाथ लाइन के पीछे (अपने पाले की तरफ) तक आना चाहिए। अगर इस तरह लाइन पर अधूरा हाथ लगता है तो रेडर आउट माना जाएगा।

फोटो नंबर – 1
फोटो नंबर – 1

फोटो नंबर 2– इस फोटो में लाल रंग की जर्सी पहले रेडर हैं, और नीले रंग की जर्सी पहले वाला खिलाड़ी डिफेंडर। हर डिफेंडर को ये ध्यान रखना होता है कि उसका पैर सबसे पीछे वाली लाइन (End Line) से बाहर नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो बेशक रेडर किसी को छुए या नहीं, डिफेंडर आउट हो जाएगा और रेडर को अंक मिल जाएगा।

फोटो नंबर 2 (Vivo Pro Kabaddi Rules 2022)
फोटो नंबर 2 (Vivo Pro Kabaddi Rules 2022)

Vivo Pro Kabaddi Rules 2022 : फोटो नंबर 3, बोनस पॉइंट्स का नियम

इसमें रेडर का एक पैर बोनस लाइन के पार (एन्ड लाइन से पहले वाली ब्लैक लाइन) होना चाहिए, लेकिन उस दौरान दूसरा पैर हवा में होना चाहिए। इसे बोनस पॉइंट कहते हैं। लेकिन बोनस पॉइंट तभी मिलेगा जब डिफेंडर टीम में 6 या 7 खिलाड़ी कोर्ट पर हों।

Vivo Pro Kabaddi Rules 2022, 

फोटो नंबर 3 (PKL 2022 Rules)
फोटो नंबर 3 (PKL 2022 Rules)

फोटो नंबर 4 – फोटो में आप देख सकते हो कि रेडर ने मिडिल लाइन को छू रखा है, जबकि कई डिफेंडर्स रेडर को पकड़े हुए हैं। अब यहां आप सोच रहे होंगे कि डिफेंडर आउट है, या रेडर? क्योंकि रेडर लाइन से बाहर भी है। तो इसका जवाब है रेडर आउट होगा. दरअसल रेडर को मिडल लाइन छूना है, लेकिन ध्यान रखना है कि पैर लाइन के अंदर होने चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो रेडर को आउट माना जाता है।

फोटो नंबर 4 (Vivo Pro Kabaddi Rules 2022)
फोटो नंबर 4 (Vivo Pro Kabaddi Rules 2022)

फोटो नंबर 5- अगर दो डिफेंडर ने उंगलियों से एक दूसरे को जकड़कर पकड़ा हुआ है, और रेडर ने मुट्ठी के बीच में हाथ लगाया है और सफलतापूर्वक अपने पाले में चला जाता है तो इस स्थिति में दोनों ही खिलाड़ियों को आउट माना जाएगा। हां यहां ध्यान देने वाली बात है कि अगर डिफेंडर्स ने कलाइयों से पकड़ा हुआ है, तो ऐसे में एक ही खिलाड़ी (जिस पर हाथ लगा है) आउट माना जाएगा।

Vivo Pro Kabaddi Rules in Hindi, PKL Season 9

फोटो नंबर 5
फोटो नंबर 5

Vivo Pro Kabaddi Rules – What Are The Terms of Kabaddi- 

  • सुपर रेड क्या है?
  • सुपर टैकल क्या है?
  • डू और डाई रेड क्या है?
  • बोनस पॉइंट क्या है?
  • सुपर 10 क्या है?
  • हाई 5 क्या है?

PKL 8 All Teams- प्रो कबड्डी लीग 2021 टीम

  • बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors)
  • दबंग दिल्ली (Dabang Delhi KC)
  • बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls)
  • गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants)
  • जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers)
  • पटना पाइरेट्स (Patna Pirates)
  • पुणेरी पल्टन (Puneri Paltan)
  • तमिल थलाइवाज (Tamil Thalaivas)
  • तेलुगु टाइटन्स ( Telugu Titans)
  • यू मुम्बा (U Mumba)
  • हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers)
  • यूपी योद्धा (UP Yoddha)

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick