PKL 2022 Semifinal 2, Vivo Pro Kabaddi League: वीवो प्रो कबड्डी लीग का दूसरा सेमीफाइनल मैच दबंग दिल्ली और बेंगलुरु बुल्स के बीच (Dabang Delhi vs Bengaluru Bulls Semifinal) खेला गया। दबंग दिल्ली ने शानदार तरीके से मुकाबले को जीत लिया है, हालांकि बेंगलुरु बुल्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और मुकाबले में बने रहे लेकिन दिल्ली के स्टार रेडर नवीन कुमार ने अंत शानदार तरीके से किया और यही वजह रही कि दिल्ली ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है।
Final Score- दबंग दिल्ली 40 – 35 बेंगलुरु बुल्स
दबंग दिल्ली के टॉप 4 स्कोरर
दबंग दिल्ली के लिए स्टार प्लेयर नवीन कुमार ने शानदार रेड लगाई, हालांकि शुरुआत में वह थोड़े आउट ऑफ़ फॉर्म लगे लेकिन फिर अंत में उन्होंने शानदार वापसी की। नीरज नरवाल ने भी महत्वपूर्ण समय पर अच्छी रेड अंक हासिल किए। देखें टीम के टॉप 4 अंक हासिल करने वाले प्लेयर।
- नवीन कुमार – कुल 14 अंक (13 रेड, 1 बोनस)
- नीरज नरवाल – कुल 5 अंक (4 रेड, 1 बोनस)
- विजय मलिक – कुल 4 अंक (4 रेड)
- संदीप नरवाल – कुल 3 अंक (3 टैकल)
9:35: नवीन कुमार ने अंत में अच्छी रेड लगाई है अंत को बढ़ा लिया. ये मैच का निर्णायक पल साबित होगा
9:20: दबंग दिल्ली ने बेंगलुरु बुल्स पर मैच में तीसरी बार बढ़त हासिल कर लिया है। लेकिन अभी मैच में काफी समय है, और अंक का अंतर कभी भी पलट सकता है।
9:10: दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। हाफ टाइम के बाद बेंगलुरु बुल्स ने 1 अंक की बढ़त बनाई हुई है। दिल्ली का डिफेन्स रेडर्स के मुकाबले ज्यादा अच्छा रहा है।
8:53- शुरूआती में पिछड़ रही दबंग दिल्ली ने वापसी की, और अभी बढ़त बना ली है। नवीन कुमार अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
पवन सहरावत ने मैच में पहले अंक के साथ शुरुआत की, वहीं डिफेन्स के रूप में भी पहला अंक बेंगलुरु बुल्स ने भी बनाया।
PKL 2022 Semifinal 2- दोनों टीमों के स्क्वॉड
Dabang Delhi Players List
- रेडर–Ajay Thakur, Naveen Kumar, Neeraj Ranwal, Emad Sedaghatnia, Sushant Sail, Ashu Mali
- डिफेंडर–Jeeva Kumar, Joginder Narwal, Mohit, Sumit, Vikash D, Mohammad Malak, Dipak, Krishan, Vinay Kumar
- ऑलराउंडर–Manjeet Chhhillar, Balram
Bengaluru Bulls Players List
- रेडर- Banty, Dong Geon Lee, Abolfazl Maghsodlou, Chandran Ranjit, Deepak Narwal, G B More,
Naseeb, Pawan Kumar Sehrawat, Rohit Sangwan - डिफेंडर- Mayur Kadam, Mohit Sehrawat, Mahender Singh, Saurabh Nandal, Amit Sheoran, Ankit, Vikas
Dabang Delhi vs Bengaluru Bulls Semifinal-2: मैच डिटेल्स
मैच- दूसरा सेमीफाइनल
दिन और तारीख- बुधवार, 23 फरवरी 2022
समय- 8.30 pm से
स्थान- Sheraton Grand Whitefield
PKL 2022 Semifinal 2, Vivo Pro Kabaddi League Live Streaming Details
Where To Watch Live PKL Match
- Star Sports 1 Hindi
- Star Sports 1 Hindi HD
- Star Sports 2
- Star Sports 2 HD
- Star Sports FIRST
- Star Sports 1 Telugu
- Star Sports 1 Tamil
- Star Sports 1 Kannada
- हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें