Kabaddi
PKL 2022 Auction LIVE: प्रो कबड्डी लीग के सीजन 9 की नीलामी पांच अगस्त से, 500 से ज्यादा खिलाडियों की लगेगी बोली: Follow PKL Auction LIVE

PKL 2022 Auction LIVE: प्रो कबड्डी लीग के सीजन 9 की नीलामी पांच अगस्त से, 500 से ज्यादा खिलाडियों की लगेगी बोली: Follow PKL Auction LIVE

PKL 2022 Auction LIVE: प्रो कबड्डी लीग के सीजन 9 की नीलामी 5 अगस्त से, 500 से ज्यादा खिलाडियों की लगेगी बोली: Follow PKL Auction LIVE
PKL 2022 Auction LIVE: भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद सबसे ज्यादा नाम कमाने वाली प्रो कबड्डी लीग (PKL) के नौवे सीजन (PKL Season 9) के लिए खिलाडियों की नीलामी 5 और 6 अगस्त (Pro Kabaddi League 2022 Auction) को मुंबई में होगी। इस नीलामी में 500 से अधिक खिलाड़ी दांव पर हैं […]

PKL 2022 Auction LIVE: भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद सबसे ज्यादा नाम कमाने वाली प्रो कबड्डी लीग (PKL) के नौवे सीजन (PKL Season 9) के लिए खिलाडियों की नीलामी 5 और 6 अगस्त (Pro Kabaddi League 2022 Auction) को मुंबई में होगी। इस नीलामी में 500 से अधिक खिलाड़ी दांव पर हैं और इस दौरान 12 टीमें प्रमुख कबड्डी खिलाड़ियों (Kabaddi Players) पर बोली लगाने के लिए तैयार हैं। इस लेख में हम प्रो कबड्डी लीग की नीलामी के बारे में सभी जानकारियों के बारे में आपको बता रहे हैं। PKL 2022 की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

PKL 2022 Auction LIVE: प्रो कबड्डी लीग की नीलामी के दौरान एक फ्रेंचाइजी कम से कम 18 और अधिकतम 25 खिलाडियों को खरीद सकती है। खिलाडियों कि बोली लगाने के लिए हर टीम के पास 4.4 करोड़ रूपये की रकम होगी। 9वें सीजन की नीलामी के लिए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी 2021 गेम्स के टॉप 2 में शामिल 24 खिलाड़ियों को भी पहली बार शामिल किया जा रहा है।

  • दबंग दिल्ली सीजन 8 जीतकर प्रो कबड्डी की गत चैंपियन है।
  • नीलामी में खिलाड़ियों के लिए चार कैटेगरी हैं।
  • पीकेएल के नौवें सत्र में कुल 12 टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिसमें 500 से अधिक खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे।

नीलामी के लिए चार कैटेगरी बनाई गयी है। दरअसल, नीलामी के लिए खिलाडियों को तीन कैटेगरी में रखा गया है, जिनमें डोमस्टिक, ओवरसीज और न्यू यंग प्लेयर्स शामिल हैं। वहीं बाद में खिलाडियों को ऑल-राउंडर, रेडर्स और डिफेंडर्स के रूप में बांटा जाएगा, जिसके लिए चार सब-कैटेगरी ए, बी, सी, डी बनाई जाएंगी।

हर कैटगरी के लिए बेस प्राइस कुछ ऐसा रखा गया है:

कैटेगरी ए- 30 लाख रुपये
कैटेगरी बी- 20 लाख रुपये
कैटेगरी सी- 10 लाख रुपये
कैटेगरी डी- 6 लाख रुपये

प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ी:

बंगाल वारियर्स – मनिंदर सिंह, मनोज गौड़ा के, आकाश पिकलमुंडे
बेंगलुरु बुल्स- महेंद्र सिंह, मयूर जगन्नाथ कदम, मोरे जी बी
दबंग दिल्ली के.सी.- विजय
गुजरात जायंट्स- सोनू
हरियाणा स्टीलर्स- कोई नहीं
जयपुर पिंक पैंथर्स – अर्जुन देशवाल, साहुल कुमार
पटना पाइरेट्स- मोहम्मदरेज़ा शादलौई चियानेह (विदेशी), साजिन चंद्रशेखर, नीरज कुमार, मोनू
पुनेरी पलटन- सोमबीर, अबीनेश नादराजनी
तमिल थलाइवाज- अजिंक्य अशोक पावा
तेलुगु टाइटन्स- कोई नहीं
यू मुंबा– रिंकू
यूपी योद्धा– नितेश कुमार

पीकेएल सीजन 9 की नीलामी में कितने खिलाड़ी शामिल होंगे?
पीकेएल सीजन 9 की नीलामी में 500 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे।

पीकेएल सीजन 9 की नीलामी को कैसे फॉलो कर सकता हैं?
पीकेएल सीजन 9 की नीलामी पीकेएल के आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर देखी जा सकती है। आप पीकेएल सीजन 9 की नीलामी को इनसाइडस्पोर्ट.इन पर लाइव देख सकते हैं।

पीकेएल सीजन 9 की नीलामी कहां हैं?
पीकेएल सीजन 9 की नीलामी मुंबई में होगी।

भारत में प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की नीलामी कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग 2022 का सीधा प्रसारण दर्शकों के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

भारत में प्रो कबड्डी लीग (PKL) की नीलामी लाइव स्ट्रीमिंग में कैसे देखें?
फैंस 5 और 6 अगस्त 2022 को शाम 6.30 बजे से हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर प्रो कबड्डी लीग 2022 नीलामी भी देख सकते हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick