Cricket
UPW vs MIW Highlights: मुंबई इंडियंस ने 42 रनों से जीता मुकाबला, जानिए मैच में क्या कुछ हुआ

UPW vs MIW Highlights: मुंबई इंडियंस ने 42 रनों से जीता मुकाबला, जानिए मैच में क्या कुछ हुआ

UPW vs MIW Highlights: मुंबई इंडियंस ने 42 रनों से जीता मुकाबला, जानिए मैच में क्या कुछ हुआ
UPW vs MIW Highlights, WPL 2024: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को खेले गए मैच में यूपी वॉरियर्स को 42 रनों से हराया।

महिला प्रीमियर लीग में गुरुवार को यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने यूपी के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में यूपी वॉरियर्स 118 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस ने 42 रनों से मुकाबला जीता।

मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी खराब हुई थी। दोनों ओपनर यास्तिका भाटिया (9) और हेली मैथ्यूज (4) 17 के स्कोर पर आउट हो गई थी। नताली सिवर और हरमनप्रीत कौर ने अलग अप्रोच से खेला। नताली ने 31 गेंदों में 45 रन, कौर ने 30 गेंदों में 33 रन बनाए। अंत में अमेलिया केर ने 39 और सजीवन सजना ने 22 रन बनाकर टीम का स्कोर 160 तक पहुंचाया।

161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। एलिसा हीली 3, किरण नवगिरे 7 और चमारी अट्टापट्टू 3 रन बनाकर आउट हुई। दीप्ति शर्मा को छोड़कर यूपी का कोई बल्लेबाज नहीं चला, दीप्ति ने 36 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। यूपी लक्ष्य से 43 रन दूर रह गई।

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक विकेट साइका इशाक ने लिए, उन्होंने 4 ओवरों के अपने स्पेल में 27 रन दिए और 3 विकेट चटकाए। नताली सिवर ने 2 विकेट हासिल किए। मुंबई इंडियंस ने मैच 42 रनों से अपने नाम किया।

प्लेयर ऑफ द मैच: नताली सिवर को मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया, उन्होंने 45 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और फिर गेंदबाजी में भी कमाल किया और 2 विकेट चटकाए।

UPW Highlights- 118/8 (20 Over)

दीप्ति शर्मा- 53*
राजेश्वरी गायकवाड़- 1*

दीप्ति शर्मा का अर्धशतक

दीप्ति शर्मा ने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 36 गेंदों में 53 रनों की पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

WICKET: साइमा ठाकोर (0)

19.2: सजीवन सजना की गेंद बहुत ज्यादा अच्छी नहीं थी लेकिन बल्लेबाज के ख़राब शॉट की वजह से विकेट मिला।

WICKET: उमा छेत्री (8)

19.6 over: साइका इशाक की गेंद पर उमा छेत्री ने आगे बढ़कर सामने की तरफ शॉट मारा, दूरी पर्याप्त नहीं और सीधा सजीवन सजना के हाथों में कैच।

15 ओवरों का खेल खत्म: 30 गेंदों में 86 रन जीत के लिए यूपी को चाहिए

WICKET: सोफी एक्लेस्टोन (0)

14.4 over: सोफी ने गैप में खेला, लेकिन गेंद हवा में और सजीवन सजना ने अच्छी दौड़ लगाईं और गेंद तक पहुंचकर उसे अच्छी डाइव लगाकर पकड़ा। लगातार दूसरी गेंद पर दूसरा विकेट।

WICKET: पूनम खेमनार (7)

14.3 over – नताली सिवर ने पूनम खेमनार को बोल्ड किया।

WICKET: श्वेता सेहरावत (17)

12.2 over: पूजा वस्त्रकार ने श्वेता सेहरावत को बोल्ड किया। अच्छी बल्लेबाजी कर रही थी श्वेता, लेकिन इस गेंद पर पूजा ने बीट किया।

12th over: श्वेता सेहरावत ने 2 चौके इस ओवर में मारे। अच्छी बल्लेबाजी कर रही हैं।

10th over: आदि पारी का खेल खत्म हो गया है। यूपी वारियर्स का स्कोर 4 विकेट पर 42 रन है। यहां से यूपी को जीत के लिए 60 गेंदों में 119 रन चाहिए।

WICKET: ग्रेस हैरिस (15)

9.2 over: पिछली गेंद पर छक्का खाने के बाद अच्छी वापसी, साइका इशाक ने ग्रेस को बोल्ड किया।

पॉवरप्ले का खेल खत्म

6 ओवरों के बाद: मुंबई इंडियंस की शानदार गेंदबाजी। यूपी के बल्लेबाजी पॉवरप्ले में सिर्फ 17 रन दिए और 3 विकेट हासिल कर लिए हैं। ग्रेस हैरिस अभी आई हैं, दीप्ति शर्मा 2 रन बनाकर नाबाद हैं।

WICKET: एलिसा हीली (3)

4.1 over: शबनम इस्लाइल की शानदार गेंद, एलिसा हीली बोल्ड हुई।

WICKET: चमारी अट्टापट्टू (3)

3.3 over: हेली मैथ्यूज की गेंद पर सजीवन सजना के हाथों कैच आउट हुई चमारी अट्टापट्टू।

WICKET: किरण नवगिरे (7)

1.5 over: साइका इशाक ने लाइन पर डाली गेंद, पूरी तरह मिस हुई बल्लेबाज और बोल्ड। किरण नवगिरे 7 रन बनाकर लौटी पवेलियन।

9:05 pm: किरण नवगिरे और एलिसे हीली ने यूपी की पारी की शुरुआत की है। यूपी को जीत के लिए 161 रन बनाने हैं।

MI Highlights: 160/6 (20 Over)

19.6 over: अंतिम गेंद पर अमेलिया केर (39) रन आउट हुई। मुंबई इंडियंस की पारी 160 रनों पर समाप्त।

19.2 over: मुंबई इंडियंस के 150 रन पूरे।

WICKET: अमनजोत कौर (7)

15.4 over: दीप्ति शर्मा की गेंद पर छक्का मारना चाहती थी अमनजोत कौर, लेकिन सीधा साइमा ठाकोर के हाथों में गेंद गई।

WICKET: हरमनप्रीत कौर (33)

14.1 over: साइमा ठाकोर की गेंद पर बड़ा शॉट मारना चाहती थी हरमनप्रीत कौर, पूरी तरह मिस हुई और गेंद सीधा विकेट को उड़ाती हुई गई।

14th Over: हरमनप्रीत कौर ने इस ओवर में एक चौका और एक छक्का मारा, ओवर से आए कुल 13 रन।

मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 पार

13.5 ओवर: हरमनप्रीत कौर ने छक्का मारकर मुंबई का स्कोर 100 पार पहुँचाया। 103/3

WICKET: नताली सिवर (45)

11.2: राजेश्वरी गायकवाड़ ने पिछली गेंद पर चौका खाया था लेकिन ये गेंद पर सरप्राइज किया और विकेट के अंदर आती इस गेंद पर चकमा खा गई बल्लेबाज। 45 पर आउट हुई नताली, अर्धशतक से चूकि।

7:50 pm – मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी पॉवरप्ले में आए 37 रन। 2 विकेट लेकर यूपी ने अच्छी शुरुआत की है। नताली सिवर 21 और हरमनप्रीत कौर 3 रन बनाकर क्रीज पर है।

5th Over: ग्रेस हैरिस के ओवर की पहली गेंद पर चौका लेकिन अंतिम 5 पर 5 सिंगल। ओवर से आए कुल 9 रन।

4th Over: चमारी अट्टापट्टू का शानदार ओवर, यास्तिका भाटिया के रूप में बड़ा विकेट इस ओवर में आया। कुल 4 रन आए ओवर से और 1 विकेट।

WICKET: यास्तिका भाटिया (9)

3.4 over: सीधी पेड पर डाली गई गेंद, धीमी गेंद पर यास्तिका ने स्क्वायर लेग में बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन श्वेता सेहरावत के हाथों कैच

2nd Over: चमारी अट्टापट्टू का शानदार ओवर, सिर्फ 4 रन ओवर से और हेली मैथ्यूज के रूप में बड़ा विकेट आया।

WICKET: हेली मैथ्यूज (4)

1.3 over: चमारी अट्टापट्टू की इस आगे डाली गई गेंद पर मिड ऑन की तरफ मारना चाहती थी बल्लेबाज, गेंद सीधा मिड ऑन में कड़ी सोफी एक्लेस्टोन के हाथों में गई। यूपी का पहला विकेट गिरा।

1st Over: ग्रेस हेयर का पहला ओवर, सिर्फ 4 रन आए। चौका पहली गेंद पर लेकिन अंतिम 5 डॉट गेंद के साथ अच्छी तरह से ओवर की समाप्ति की।

7:30 pm: मैच शुरू हुआ। यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज बतौर सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी हैं।

यूपी वॉरियर्स प्लेइंग 11 संभावित

एलिसा हीली (कप्तान और विकेट कीपर), किरण नवगिरे, चमारी अट्टापट्टू, ग्रेस हैरिस, श्वेता सेहरावत, उमा छेत्री, दीप्ति शर्मा, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11

हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), नताली सिवर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकार, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, हुमैरा काजी, शबनीम इस्लाइल, साइका इशाक।

7:00 pm: Toss: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। इस सीजन पहली बार है जब किसी कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दरअसल दिल्ली में खेले गए दोनों मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है।

मुंबई इंडियंस यहां पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों बुरी तरह हारी है। उसकी बल्लेबाजी पूरी तरह धराशाई नजर आई थी। मुंबई इंडियंस ने 5 मैचों में से 3 जीते हैं और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा। वह अंक तालिका में नंबर 3 पर काबिज है।

यूपी वॉरियर्स ने 5 मैचों में 2 जीते हैं और 3 में उसे हार झेलनी पड़ी। यूपी भी पिछले मैच में हारी थी। यूपी अंक तालिका में नंबर 4 पर है। ये दिल्ली के स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स का पहला मैच है।

Editors pick