Cricket
RCB-W vs MI-W Highlights: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को रौंदा, 7 विकेट से दर्ज की बड़ी जीत

RCB-W vs MI-W Highlights: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को रौंदा, 7 विकेट से दर्ज की बड़ी जीत

RCB-W vs MI-W Highlights
RCB-W vs MI-W Highlights, WPL 2024: शनिवार को विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हराया।

महिला प्रीमियर लीग में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आरसीबी का टॉप आर्डर बिखर गया, वो तो एलिसे पेरी ने 44 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 131 तक पहुंचाया, नहीं तो 100 का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल नजर आ रहा था। जवाब में मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य को 15.1 ओवर में हासिल कर 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।

प्लेयर ऑफ़ द मैच : अमेलिया केर ने 3 ओवरों में मात्र 20 रन दिए, और बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाए। 24 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 7 चौके जड़े। उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया।

132 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत शानदार हुई थी। यास्तिका भाटिया ने 15 गेंदों में 31 रनों की पारी में 2 छक्के और 4 चौके जड़े। उनके आउट होने के बाद हेली मैथ्यूज 26 रन बनाकर आउट हुई, उन्होंने 1 छक्का और 3 चौके लगाए।

कप्तान नताली सिवर ने 27 रन बनाए। इसके बाद अमेलिया केर और पूजा वस्त्रकार ने नाबाद खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। अमेलिया ने 40 रन बनाए, पूजा ने 8 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य को 29 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में टॉप पर आ गई है।

MI Highlights- 133/3 (15.1 Over)

  • पूजा वस्त्रकार- 08*
    एमेलिया केर- 40*

विजयी चौका- 15.1 over – एमेलिया केर ने चौका लगाकर लक्ष्य हासिल किया। मुंबई इंडियंस ने 29 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से जीत दर्ज की।

  • 15th Over: एलिसे पेरी के इस ओवर में 8 रन आए, अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए सिर्फ 3 रन चाहिए।
  • 14th Over: नताली के रूप में एक विकेट इस ओवर में आया, जॉर्जिया के इस ओवर में कुल 5 रन आए। अच्छा ओवर लेकिन मुंबई इंडियंस को अब जीत के लिए सिर्फ 12 रन चाहिए।

WICKET: 13.3 over – नताली सिवर 27 रन बनाकर कैच आउट हुई। वह जॉर्जिया वेयरहम की गेंद पर सोफी के हाथों कैच आउट हुई।

13th Over: नताली ने इस ओवर में एक चौका मारा, सोफी मोलिनेक्स के इस ओवर में आए कुल 7 रन।

12th Over: सोभना आशा के इस ओवर में 12 रन आए, अमेलिया केर विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रही हैं।

मुंबई इंडियंस के 100 रन पूरे (11.1 over)। अब जीत के लिए 53 गेंदों में 31 रन चाहिए।

11th Over: एलिसे पेरी का शानदार ओवर, सिर्फ 2 रन दिए।

10th Over: श्रेयंका पाटिल के इस ओवर में 10 रन आए। मुंबई इंडियंस अच्छी स्थिति में, अब टीम को 60 गेंदों में 37 रन जीत के लिए चाहिए।

9th Over: अमेलिया केर ने सिमरन बहादुर के इस ओवर में 2 चौके मारे। कुल 11 रन ओवर से आए।

8th Over- हेली मैथ्यूज के रूप में महत्वपूर्ण विकेट। श्रेयंका पाटिल के इस ओवर में कुल 5 रन आए।

WICKET, 7.4 Over- हेली मैथ्यूज (26) – श्रेयंका पाटिल ने हेली मैथ्यूज को आउट किया। हेली स्मृति मंधना के हाथों कैच आउट हुई।

मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 78 गेंदों में 63 रन चाहिए।

7th Over: जॉर्जिया के इस ओवर में मैथ्यूज ने छक्का मारा, अंतिम 5 गेंदों में सिर्फ 3 रन आए। ओवर में कुल 9 रन आए।

6th Over: बल्लेबाजी पॉवरप्ले का खेल खत्म। यास्तिका भाटिया की विस्फोटक पारी के कारण ये पूरी तरह मुंबई इंडियंस के नाम रहा। आरसीबी को एक विकेट यास्तिका के रूप में मिला लेकिन 6 ओवरों में 60 रन आ गए हैं।

5th Over: सोफी मोलिनेक्स के इस ओवर में 7 रन आए।

4.4 ओवर (9:33 pm)- मुंबई इंडियंस के 50 रन पूरे।

4th Over- सोफी डिवाइन के इस ओवर में दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार 2 चौके यास्तिका भाटिया ने मारे, पांचवी गेंद पर यास्तिका भाटिया ऋचा घोष के हाथों कैच आउट हुई। आरसीबी के लिए अच्छा ओवर, विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रही यास्तिका भाटिया आउट हुई, ओवर में कुल रन आए।

WICKET- 3.5 Over – सोफी डिवाइन की गेंद पर विकेट कीपर ऋचा घोष के हाथों कैच आउट हुई यास्तिका भाटिया, उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में 31 रनों की पारी खेलकर मुंबई इंडियंस को मजबूत स्थिति में ला दिया है।

3rd Over- हेली मैथ्यूज ने ओवर की शुरुआत चौके से की, यास्तिका भाटिया ने ओवर में एक छक्का मारा। रेणुका सिंह के इस ओवर में कुल 16 रन, मुंबई के लिए बड़ा ओवर।

2nd Over- यास्तिका भाटिया ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका मारा। सोफी मोलिनेक्स के इस ओवर में कुल 12 रन आए।

1st Over– रेणुका सिंह ने पहला ओवर डाला, इस ओवर में कुल 9 रन आए। एक चौका यास्तिका भाटिया और एक हेली मैथ्यूज ने मारा।

हेली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया बतौर ओपनिंग सलामी जोड़ी उतरी है।

RCB Highlights: 131/6 (20 Over)

एलिसे पेरी- 44*
श्रेयांका पाटिल- 7*

8:55 pm- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी 131 रनों पर खत्म। सबसे अधिक रन एलिसे पेरी ने बनाए, उन्होंने नाबाद 44 रन बनाए। ये बड़ा स्कोर नहीं है, मुंबई इंडियंस को लक्ष्य हासिल करने के लिए मुश्किल नहीं होनी चाहिए।

20th Over: अमेलिया केर ने अंतिम ओवर में सिर्फ 7 रन दिए।

19th Over: नताली का शानदार ओवर, डेथ ओवर में डाले गए इस ओवर में एक महत्वपूर्ण विकेट और सिर्फ 4 रन दिए।

WICKET: 18.5 over – नताली सिवर ने जॉर्जिया के रूप में छठा विकेट लिया। वह अमेलिया केर के हाथों कैच आउट हुई।

18.1 Over: एलिसे पेरी और जॉर्जिया के बीच 50 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी। पेरी 42 और जॉर्जिया 27 पर खेल rhi हैं।

18th Over: हेली मैथ्यूज के इस ओवर में 10 रन आए, जॉर्जिया ने अंतिम गेंद पर चौका मारा।

17th Over: पूजा वस्त्राकार का अच्छा ओवर, डेथ ओवर में सिर्फ 4 रन आए।

16th Over: हेली मैथ्यूज के इस ओवर में कुल 8 रन आए, जॉर्जिया ने अंतिम गेंद पर चौका मारा।

15.2 over – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 100 रन पूरे। एलिसे पेरी 35 और जॉर्जिया वेयरहम 12 पर खेल रही हैं।

15th Over: इस्सी वोंग के इस ओवर में कुल 9 रन आए।

14th Over: एलिसे पेरी ने ओवर की समाप्ति लगातार 2 चौकों से की। अमेलिया केर के इस ओवर में आए 11 रन।

13th Over: पूजा वस्त्राकार ने पहली गेंद पर विकेट लिया। इसके बाद 5 गेंदों में 5 रन दिए। सफल ओवर की समाप्ति।

WICKET- 8:28 pm- सोफी मोलिनेक्स- 13वें ओवर की पहली गेंद पर पूजा वस्त्राकार ने सोफी मोलिनेक्स को बोल्ड किया।

12th Over: हेली मैथ्यूज के इस ओवर में सिर्फ 4 रन आए। अच्छा ओवर।

11th Over: नताली सिवर के इस ओवर में 12 रन आए, एलिसे पेरी ने 1 चौका मारा।

आधी पारी समाप्त: शुरूआती 10 ओवरों का खेल मुंबई के नाम रहा। इस समय आरसीबी का स्कोर 55 रन और 4 विकेट गिरे।

10th Over: कीर्थना के इस ओवर में एलीसे पेरी ने 1 और सोफिया मोलिनेक्स ने 1 चौका मारा। कुल 11 रन आए।

9th Over: पूजा वस्त्राकार के इस ओवर में ऋचा घोष के रूप में महत्वपूर्ण विकेट, और सिर्फ 3 रन आए।

WICKET: 8.2 Over- ऋचा घोष 7 रन बनाकर आउट। उन्हें पूजा वस्त्राकार ने आउट किया।आरसीबी का 42 के स्कोर पर चौथा विकेट, दबाव में टीम।

8th Over: अमेलिया केर के इस ओवर में विकेट नहीं आया लेकिन शानदार ओवर, सिर्फ 2 रन। दोनों बल्लेबाजों पर। दबाव बढ़ाएगा ये ओवर।

7th Over: इस्सी वोंग के इस ओवर में कुल 5 रन आए, ऋचा घोष का एक चौका शामिल।

पॉवरप्ले का खेल खत्म: बल्लेबाजी पॉवरप्ले पूरी तरह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के नाम रहा। 34 रन आरसीबी ने बनाए लेकिन कप्तान स्मृति मंधाना समेत 3 महत्वपूर्ण विकेट भी गंवा दिए हैं। यहाँ से एक अच्छी साझेदारी की जरुरत है। क्रीज पर एलिसे पेरी (0) और ऋचा घोष (1) हैं।

WICKET: 5.4 Over – साइका इशाक ने सोफी डिवाइन को एलबीडबल्यू आउट किया, सोफी ने 10 गेंदों में 9 रन बनाए।

5th Over: नताली के इस ओवर में 5 रन आए और मेघना के रूप में एक महत्वपूर्ण विकेट।

WICKET: सबभिनेनि मेघना 11 रन बनाकर कैच आउट हुई। उन्हें नताली सिवर ने आउट किया।

4th Over: साइका इशाक के इस ओवर में 7 रन आए, सोफी डिवाइन ने एक चौका मारा।

3rd Over: स्मृति मंधना के रूप में बड़ा विकेट मिला। इस्सी वोंग के इस ओवर में कुल 6 रन आए और 1 महत्वपूर्ण विकेट।

WICKET: 2.3 over – इस्सी वोंग की गेंद पर आउट हुई स्मृति मंधाना, पिछले मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाने वाली मंधाना इस मैच में 9 रन बनाकर कैच आउट हुई।

2nd Over: हैली मैथ्यूज के इस ओवर में कुल 7 रन आए, एक चौका आया।

1st Over: नताली सिवर ने पहला ओवर डाला, 6 रन आए।

7:30 pm – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डिवाईन पारी की शुरुआत कर रही हैं।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), हेली मैथ्यूज, नताली सिवर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकार, ईजी वोंग, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, हुमैरा काजी, कीर्तन बालकृष्ण, साइका इशाक।

आरसीबी की प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सबभिनेनि मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेट कीपर), सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयांका पाटिल, सिमरन दिल बहादुर, आशा सोभाना, रेणुका सिंह।

7:01 pm- मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

6:55 pm– अंजुम चोपड़ा ने पिच के बारे में बताया: दोनों टीमें इस पिच पर खेल चुकी हैं, अगर आप पिच को देखें तो रंग काफी भूरा है। यहां तक कि सतह पर मौजूद घास भी बल्लेबाजों को होने वाले किसी नुकसान का संकेत नहीं देती है। गेंदबाजों के लिए यह एक चुनौती होगी। गेंदबाज की तुलना में बल्लेबाजों की रात होने वाली है।

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोरे पिछले मैच में दिल्ली से हारी थी, जो टीम की इस सीजन पहली हार थी। उसके बाद वह अंक तालिका में पहले स्थान से दूसरे पर खिसक गई। मुंबई इंडियंस पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से हारी थी, यूपी ने उसके बाद एक और मैच जीतकर टॉप 3 में जगह बनाई तो मुंबई इंडियंस बाहर हो गई। आज जीतकर मुंबई इंडियंस वापस टॉप 3 में आ सकती है।

Toss: टॉस महत्वपूर्ण होगा। एम् चिन्नास्वामी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना आसान होगा। इसलिए टॉस जीतने वाले कप्तान को पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहिए।

RCB vs MI WPL 2024

मैच नंबर: 9

मैच की तारीख: 02 मार्च 2024

मैच का समय: 7 बजे टॉस, साढ़े 7 से शुरू

स्टेडियम: एम् चिन्नास्वामी स्टेडियम

Editors pick