Cricket
RCB vs DC Highlights: स्मृति मंधाना की आतिशी पारी हुई बेकार, दिल्ली कैपिटल्स ने रौंदा

RCB vs DC Highlights: स्मृति मंधाना की आतिशी पारी हुई बेकार, दिल्ली कैपिटल्स ने रौंदा

RCB vs DC Highlights: स्मृति मंधाना की आतिशी पारी हुई बेकार, दिल्ली कैपिटल्स ने रौंदा
RCB vs DC Highlights, WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 25 रनों से हराया, ये आरसीबी की इस सीजन पहली हार है।

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण 7वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को खेला गया। आरसीबी कप्तान स्मृति मंधना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने 195 का विशाल लक्ष्य रखा था। स्मृति मंधाना ने आतिशी पारी खेलकर अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में अच्छी वापसी की। आरसीबी 169 रन ही बना सकी, दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 25 रनों से हराया।

Player of The Match: मरिजनने कप्प ने 35 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए, और इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 32 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान ने आतिशी अर्धहाटकीय पारी खेली थी। लेकिन दूसरे छोर पर उनका साथ किसी ने नहीं दिया और उनके आउट होने के बाद भी टीम संभल नहीं पाई। मंधाना ने 43 गेंदों में 74 रन बनाए, इस यादगार पारी में उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जड़े।

सबभिननि मेघना ने 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, और अंतिम ओवरों में कुछ उम्मीदें जगाई लेकिन वह भी रन आउट हो गई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अधिक विकेट जेस जोनासन ने लिए, हालांकि उन्होंने तब विकेट लिए जब दिल्ली की जीत लगभग पक्की हो चुकी थी। इससे पहले मरिजनने कप्प और अरुंधति रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए। 195 के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 169 ही बना सकी, दिल्ली ने 25 रनों से मैच जीत लिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने खेली रिकॉर्ड पारी

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए थे। शैफाली वर्मा ने 4 छक्के और 3 चौके जड़े। एलिस कैप्सी ने 46 रनों की पारी में 2 छक्के जड़े, मरिजनने कप्प ने 3 और जेस जोनासन ने 2 छक्के लगाए। दिल्ली कैपिटल्स की पारी में कुल 11 छक्के आए थे, जो WPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बन गया है।

RCB Highlights: 169/9 (20 Over)

25 रनों से जीता मुकाबला।

WICKET: (19.4)– जोनासन द्वारा डाले गए अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर विकेट , ये इस ओवर का तीसरा विकेट है।

WICKET: (19.3) अंतिम ओवर में विकेट, सिमरन बहादुर जोनासन की गेंद पर कैच आउट हुई।

WICKET(19.1 ओवर) सोफी मॉलीन्यू ने अच्छा शॉट मारा लेकिन गेंद को दूरी नहीं मिली और राधा यादव ने बॉउंड्री पर आसान कैच पकड़ा।

10:45 PM: आरसीबी को जीत के लिए 6 गेंदों में 28 रन चाहिए।

WICKET– (18.4 Over)- डी क्लर्क ने बड़ा शॉट मारा, गेंद काफी ऊँची लेकिन आसान सा कैच। क्लर्क 1 रन बनाकर आउट।

WICKET(18.3 Over) डी क्लर्क के साथ रन लेते हुए तालमेल में कमी और सबभिननि मेघना रन आउट, एक अच्छी पारी का अंत और आरसीबी की उम्मीदों का भी। मेघना ने 36 रन बनाए।

10:39 pm: आरसीबी को जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों में 40 रन। 90 परसेंट दिल्ली की जीत पक्की।

10:36 pm : 18 गेंदों में आरसीबी को जीत के लिए चाहिए 45 रन। यहाँ से दिल्ली जीत के करीब है।

WICKET: 16.6 Over– जॉर्जिया वेयरहम सामने की तरफ बड़ा शॉट खेलने गई, लेकिन गेंद सीधा हाथों में।

WICKET: (15.1 Over)- ऋचा घोष (19)– कप्प ने पिछले ओवर में खतरनाक नजर आई ऋचा घोष को आउट किया।

WICKET: (11.6 Over) स्मृति मंधाना हटकर मारना चाहती थी, लेकिन कप्प की गेंद सीधा विकेट पर जाकर लगी। आरसीबी को दूसरा झटका, मंधाना 74 रन बनाकर आउट हुई।

10:05 pm: आरसीबी के 100 रन पूर।

9:55 pm – 1st WICKET: सोफी डिवाइन 23 रन बनाकर आउट।

9:53 pm: सोफी डिवाइन ने लगातार 2 छक्के मारे: मिन्नू मनी द्वारा डाले गए आठवें ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर सोफी ने लगातार 2 छक्के मारे।

9:48 pm – स्मृति मंधाना का अर्धशतक: मिन्नू मनी द्वारा डाले गए आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर 2 रन लेने के साथ स्मृति मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है।

9:43pm: आरसीबी की पारी का अर्धशतक: बल्लेबाजी पॉवरप्ले खत्म, आरसीबी पूरी तरह हावी नजर आई। टीम के 50 रन भी पूरे। 6 ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर 52, मंधाना 45 पर खेल रही हैं।

9:38 pm: After 5 Over: स्मृति मंधाना ने अभी तक हर गेंद की पिटाई की है, 5 ओवरों में 45 रन और इसमें से 43 रन सिर्फ स्मृति मंधाना के बल्ले से आए हैं। सोफी डिवाइन सिर्फ दूसरे छोर पर हैं। 195 के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत। स्मृति अपने अर्धशतक के करीब हैं।

9:30 pm: जेस जोनासन द्वारा डाले गए तीसरे ओवर में स्मृति मंधाना ने 2 चौके मारे, वह तेज बल्लेबाजी कर रही हैं। दिल्ली को जल्द एक विकेट की दरकार है, नहीं तो आगे उनके लिए मुश्किल होती चली जाएगी।

SIX: मिन्नू मनी द्वारा डाले गए दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर स्मृति मंधाना ने शानदार छक्का मारा।

9:23 pm: पहले ओवर में 2 चौके, स्मृति मंधाना ने तेज शुरुआत की है।

9:19 pm: स्मृति मंधाना ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर कड़ा प्रहार किया और चौका।

DC Highlights: 194/5 (20 Over)

9:05 pm – 20वें ओवर में 16 रन आए। अंतिम ओवर में अंतिम गेंद पर छक्का, जिस जोनासन ने 16 गेंदों में 36 रन बनाए। अंतिम ओवर में 16 रन आए, जोनासन ने पांचवी गेंद पर चौका और अंतिम पर छक्का लगाया।

5th WICKET: 8:55 pm- मरियन कप्प का विकेट गिरा, सोफी डिवाइन ने उन्हें कैच आउट कराया। कप्प ने 16 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए।

WICKET- 8:45 pm- डी क्लर्क ने बड़ा विकेट लिया, उन्होंने एलिस कैप्सी को 46 के स्कोर पर बोल्ड किया।

WICKET: जेमिमा रोड्रिगेज (0)– डी क्लर्क का शानदार ओवर, 13वें ओवर में सिर्फ एक रन दिया और जेमिमा को डक आउट किया।

WICKET: शैफाली वर्मा (50) – 8:26 pm – पिछली गेंद पर अर्धशतक, लेकिन इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बॉउंड्री पर कैच आउट हुई शैफाली वर्मा। ये दिल्ली का दूसरा विकेट। 110/2

11:5 Over: शैफाली वर्मा का अर्धशतक, उन्होंने छक्का मारकर अर्धशतक पूरा किया। 30 गेंदों में कमाल की पारी, ये उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है।

  • 8:22 pm: जॉर्जिया वेयरहैम की कमाल फील्डिंग, बॉउंड्री लाइन पर उन्होंने छलांग लगाकर पूरे 4 रन बचाए।
  • 8:19: शानदार छक्का, एलिस कैप्सी ने डेब्यू कर रही गेंदबाज डी क्लर्क की पहली (10.1) गेंद पर शानदार छक्का मारा।
  • 8:09 pm- स्ट्रेटेजिक टाइम आउट, 8 ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर 60 रन है। लैनिंग के रूप में दिल्ली का एक विकेट गिरा है। अभी कैप्सी 16 और शैफाली 27 पर नाबाद हैं।
  • POWERPLAY: 8:00 pm: बल्लेबाजी पॉवरप्ले का खेल खत्म। शैफाली और लैनिंग ने पहले विकेट के लिए 28 रन जोड़े, सोफी डिवाइन ने पॉवरप्ले में दिल्ली का पहला विकेट लिया, उन्होंने मेग लैनिंग (11) को कैच आउट कराया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कैप्सी आई हैं। शुरूआती 6 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा थोड़ा भारी है। टीम ने 1 विकेट खोकर 45 रन बनाए हैं। शेफाली 25 और कैप्सी 4 रन पर नाबाद हैं।
  • WICKET: मैग लैनिंग (11): 7:54 pm – मैग लैनिंग के रूप में दिल्ली का पहला विकेट गिरा। सोफी डिवाइन की गेंद पर बड़ा शॉट मारना चाहती थी बल्लेबाज, बॉउंड्री पर जॉर्जिया ने अच्छा कैच पकड़ा।
  • 7:46 pm: रेणुका सिंह के 2 ओवर समेत 3 ओवर समाप्त हो गए हैं। दिल्ली के दोनों बल्लेबाज क्रीज पर हैं। लैनिंग 5 और शैफाली 12 के स्कोर पर हैं। बैंगलोर को यहाँ जल्द विकेट चाहिए, नहीं तो मुश्किल बढ़ती जाएगी।

7:30 pm: दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू। मैग लैनिंग और शैफाली वर्मा बतौर सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है।

7:02 pm: बदलाव: आरसीबी में शामिल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसे पेरी आज नहीं खेल रही हैं। कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि उनकी तबियत थोड़ी खराब है तो उनकी जगह नदीन डी क्लर्क खेल रही हैं।

RCB vs DC Playing 11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सबभिनेनि मेघना, नदीन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेट कीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स, श्रेयांका पाटिल, सिमरन दिल बहादुर, सोभना आशा, रेणुका सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: मैग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, एलिस कैप्सी, मरिजनने कप्प, जैस जोनासन, तान्या भाटिया (विकेट कीपर), अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मनी, शिखा पांडे, राधा यादव।

मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी अंक तालिका में टॉप स्थान पर है, उसने 2 मैचों में 2 जीत दर्ज की है। मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 2 में से एक मैच जीता है जबकि एक मैच में हार, वह तीसरे स्थान पर है लेकिन पिछले मैच में लैनिंग और शैफाली वर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की थी।

Editors pick