Cricket
MS Dhoni की पैर की मांसपेशियां फट चुकीं, डॉक्टर्स के मना करने के बावजूद खेल रहे IPL

MS Dhoni की पैर की मांसपेशियां फट चुकीं, डॉक्टर्स के मना करने के बावजूद खेल रहे IPL

MS Dhoni Retirement
MS Dhoni मांसपेशियों में चोट से जूझ रहे हैं, उनकी फिटनेस को लेकर हुआ बड़ा खुलासा।

MS Dhoni IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल सीजन काफी नीचे बल्लेबाजी करने आ रहे हैं। बाईट रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 122 रनों के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स के 6 विकेट गिर जाने के बाद सभी को उम्मीद थी कि धोनी बल्लेबाजी करने आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धोनी की जगह शार्दुल ठाकुर मैदान पर उतरे। धोनी नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। धोनी के इस फैसले के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना की, लेकिन अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

Also Read: क्या MI vs SRH मैच में सूर्यकुमार यादव हो गए चोटिल? MI स्टार ने खुद दिया हेल्थ अपडेट

MS Dhoni के पैर की मांसपेशियों फट चुकी हैं

सीएसके के सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया है कि एमएस धोनी पूरे आईपीएल 2024 सीजन के दौरान पैर की मांसपेशियों में चोट से जूझ रहे हैं। इससे उनकी दौड़ने की क्षमता काफी हद तक सीमित हो जाती है, जिससे उनके लिए शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाता है, जहां विकेटों के बीच दौड़ना महत्वपूर्ण है।

CSK के लिए खुद को नहीं दे रहे ब्रेक

डॉक्टरों ने एमएस धोनी को आराम करने की सलाह दी है, लेकिन सीएसके की टीम खिलाडियों के चोटिल होने के कारण कमजोर हो गई है, बैकअप विकेटकीपर डेवोन कॉनवे भी चोट के कारण न्यूजीलैंड से नहीं आए, इसलिए अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज खुद को ब्रेक देने के बारे में नहीं सोच पाए। धोनी दवा के साथ अपने दर्द को मैनेज कर रहे हैं और इसीलिए वह विकेट के बीच दौड़ने से ज्यादा अपनी पावर हीटिंग स्किल्स को ज्यादा आजमा रहे हैं।

Also Read: टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप जर्सी का प्राइस क्या है और कैसे खरीद सकते हैं ऑनलाइन? जाने डिटेल्स

डॉक्टर्स के मना करने पर भी खेल रहे हैं धोनी

सूत्र ने कहा, “हम अपनी बी टीम के साथ खेल रहे हैं। जो लोग धोनी की आलोचना कर रहे हैं वे नहीं जानते कि वह इस टीम के लिए कितना त्याग कर रहे हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज के पास कोई विकल्प नहीं है क्योंकि टीम पहले ही इंजरी के चलते काफी कमजोर हो गई है। अभ्यास के दौरान, 42 वर्षीय खिलाड़ी बिल्कुल भी दौड़ नहीं रहा है और उनकी पूरी तैयारी गेंद को पार्क के बाहर मारने की है। वह नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के लिए मार्गदर्शक रहे हैं, जिन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। तेज गेंदबाद मथिषा पथिराना और दीपक चाहर इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।”

Editors pick