भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के लिए मंगलवार का दिन काफी गर्व का दिन रहा। दरअसल, उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) इन दिनों सुर्खियों में है। जिसकी वजह मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो सबके भरोसे पर खरे उतरे हैं। बता दें हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवर में उन्होंने मुंबई के लिए अहम विकेट झटक कर जीत में अहम भूमिका निभाई है। बेटे के प्रदर्शन पर पिता का खुश होना लाजमी है। वहीं इस दौरान मास्टर ब्लास्टर ने बेटे अर्जुन को एक खास तोहफा दिया है।
दरअसल, मुंबई के खिलाफ हैदराबाद को आखिरी मुकाबले में 20 रन चाहिए थे। वहीं गेंद अर्जुन तेंदुलकर को दी गई, और उन्होंने बेहतरीन यॉर्कर डालते हुए 18 रन खर्च कर भुवनेश्वर कुमार के रूप में अपना पहला आईपीएल विकेट झटका। वहीं जीत के बाद जब इंडियंस की टीम ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना जाता है। जहां अर्जुन को ये अवॉर्ड दिया गया। वहीं सचिन ने बेटे अर्जुन को बैज पहनाने के बाद कहा कि फैमिली में कम से कम एक विकेट तो आया।
ये वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने ट्वीट अकाउंट से इसे शेयर किया है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
“At least there’s a wicket in our family now.” 😝 – Sachin Tendulkar
It’s an awww-filled content day – Arjun receives his POTM 🎖️ from his father. 🥹💙 #OneFamily #SRHvMI #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPL @sachin_rt MI TV pic.twitter.com/l03lt1Aw8x
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 19, 2023
गौरतलब है कि, अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में डेब्यू के लिए तीन साल का इंतजार करना पड़ा। पिछली बार मुंबई में उनका डेब्यू नहीं हो पाया था। लेकिन इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्हें डेब्यू का मौका मिला।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करे।