IPL 2022 MI vs DC: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के अपने पहले मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन मुंबई के ओपनर ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपनी शानदार पारी से सबका दिल जीता, उन्होंने 48 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 81 रन बनाए। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए लगातार 3 अर्धशतक लगाने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, आईपीएल 2021(IPL) में लीग के आखिरी दो मैचों में ईशान किशन ने अर्धशतक लगाए थे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
इस पारी के साथ ईशान किशन आईपीएल में सबसे महंगे बिकने के बाद पहले मैच में 50 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं, उनसे पहले युवराज सिंह ने 2014 में ये कारनामा किया था। मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को मुंबई ने 15.25 करोड़ में खरीदा था।
Ishan Kishan hammers 81 as Mumbai Indians set competitive 178-run target for DC;
Live Updates 👉 https://t.co/2VeTpuqMSi#IPL2022 | #DCvMI pic.twitter.com/QncrkBo8IT
— InsideSport (@InsideSportIND) March 27, 2022
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोने के बाद 177 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए दिल्ली की टीम शुरूआती झटकों के बाद अक्षर पटेल (38) और ललित यादव (48 ) ने दिल्ली के मिडिल आर्डर को सँभालते हुए एक रोमांचक मैच में दिल्ली को आईपीएल 2022 के पहले मैच में जीत दिलाई।