ENG vs SL: श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका, बायो-बबल का उल्लंघन करने पर स्वदेश वापस भेजे जाएंगे उनके स्टार खिलाड़ी- कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणथिलका इंग्लैंड में बायो-बबल तोड़ने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वे तुरंत वापस श्रीलंका भेजे जाएंगे।
इन खिलाड़ियों को रात में बाहर जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो में इन्हें तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका की हार के बाद रात को डरहम की सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। ये दोनों खिलाड़ी इस मैच का हिस्सा थे जिसमें श्रीलंका को 89 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें- India Tour of Sri Lanka: शिखर धवन के नेतृत्व वाली टीम इंडिया श्रीलंका के लिए हुई रवाना, देखिए तस्वीरें
Familiar faces in Durham tonight, enjoying their tour! Obviously not here to play cricket, this video was taken at 23.28 Sunday. Disappointing performance by these cricket players but not forgetting to enjoy their night at Durham. RIP #SrilankaCricket #KusalMendis #ENGvSL pic.twitter.com/eR15CWHMQx
— Nazeer Nisthar (@NazeerNisthar) June 28, 2021
श्रीलंका ने शनिवार को समाप्त हुई टी20 श्रृंखला 0-3 से गंवाई है। अक्टूबर 2020 के बाद उसे लगातार पांचवीं टी20 श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेगा। इसका पहला मैच 29 जून को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही इसकी जांच करने को कहा था कि क्या इन खिलाड़ियों ने रात में बाहर निकलकर बायो-बबल का उल्लंघन किया है? श्रीलंका के एक प्रशंसक द्वारा डाले गये इस वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एसएलसी प्रमुख शम्मी सिल्वा ने कहा था कि, ‘‘इसकी जांच चल रही है क्योंकि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। ’’
पिछले कुछ दिनों में श्रीलंका क्रिकेट लगातार विवादों में है। पहले खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ। टीम का प्रदर्शन भी लगातार खराब होते जा रहा है। ऐसे में टीम को एक और बड़ा झटका लगा है।